Meteor Shower 2024 : आसमान में कब-कब द‍िखेंगे टूटते हुए तारे, नोट कर लें तारीख!

Meteor Shower 2024 : उल्‍का बौछार तब देखने को मिलती हैं, जब हमारी पृथ्‍वी किसी धूमकेतु या अन्य खगोलीय पिंडों द्वारा छोड़े गए स्‍पेस मलबे से गुजरती है।

Meteor Shower 2024 : आसमान में कब-कब द‍िखेंगे टूटते हुए तारे, नोट कर लें तारीख!
ख़ास बातें
  • अगले कुछ महीनों में नजर आएंगी उल्‍का बौछार
  • हर महीने कोई ना कोई उल्‍का बौछार देखने का मौका
  • गहरे आकाश में नजर आएंगे टूटते हुए तारे!
विज्ञापन
Meteor Shower 2024 : उल्‍का बौछार (Meteor Showers) ऐसा नजारा है, जिसका इंतजार विज्ञान प्रेमियों को हमेशा रहता है। साल 2024 के आने वाले महीनों में कई उल्‍का बौछारें देखने का मौका है। खास बात है कि उल्‍का बौछार के नजारे को नग्‍न आंखों से देखना बेस्‍ट होता है, क्‍योंकि उल्‍कापिंड (meteoroids) स्‍पीड से चलते हैं और दूरबीन से उन्‍हें ट्रैक करना मुश्किल होता है। यह उस जगह से बेस्‍ट नजर आएंगे, जहां घना अंधेरा हो और आकाश एकदम गहरा नजर आए। आइए जानते हैं 2024 में कब-कब उल्‍का बौछारें होने वाली हैं। 

उल्‍का बौछार तब देखने को मिलती हैं, जब हमारी पृथ्‍वी किसी धूमकेतु या अन्य खगोलीय पिंडों द्वारा छोड़े गए स्‍पेस मलबे से गुजरती है। 2024 के बचे हुए महीनों में सबसे पहली उल्‍का बौछार 29-30 जुलाई की रात नजर आएगी। इसका नाम साउदर्न डेल्टा एक्वेरिड्स (Southern Delta Aquariids) है। 

लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, साउदर्न डेल्टा एक्वेरिड्स वैसे तो 18 जुलाई से 21 अगस्त तक नजर आते हैं, लेकिन इन्‍हें देखने का सबसे बेस्‍ट टाइम 29-30 जुलाई होगा। इस दौरान हर घंटे 15 से 20 उल्काएं देखने को मिल सकती हैं। 

उल्‍का बौछारों में अगला नाम, पर्सीड उल्‍का बौछार (Perseid meteor shower) है। इसका नाम पर्सियस तारामंडल (Perseus constellation) के नाम पर रखा गया है। इस साल 11 और 12 अगस्‍त को ये बौछार अपने पीक पर होंगे। इस दौरान प्रति घंटे 100 उल्‍काएं देखने को मिल सकती हैं। हालांकि इन्‍हें देखने के लिए आपको आधी रात के बाद इंतजार करना होगा। 

उल्‍का बौछारों में अगला नाम ओरियोनिड्स (The Orionids) का है। 20 और 21 अक्‍टूबर की रात इन्‍हें आसमान में देखा जा सकेगा। इस दौरान प्रति घंटे 10 से 20 उल्‍काएं नजर आएंगी। अगर ये उल्‍का बौछार आप नहीं देख पाए तो 17-18 नवंबर की रात लियोनिड्स (The Leonids) उल्‍का बौछार को देख पाएंगे। लियोनिड्स उल्‍का बौछार में प्रति घंटे 10 से 15 उल्‍काएं नजर आएंगी। 

साल 2024 की सबसे बड़ी उल्‍का बौछारों में होगी जेमिनिड्स (The Geminids) उल्‍का बौछार। यह 13 दिसंबर की रात अपने पीक पर होंगी और प्रति घंटे 120 उल्‍काओं को देखने का मौका मिलेगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 96km रेंज वाली फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक Ride1Up Portola 02 हुई लॉन्च, जानें कीमत
  2. Google Pay, Phone Pay के लिए सिरदर्द बन सकता है, TikTok का भविष्य में आने वाला यह फीचर
  3. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  6. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  7. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  8. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  9. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  10. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »