Led Tv

Led Tv - ख़बरें

  • itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
    itel ने भारतीय बाजार में Soundbar 160W और Soundbar 120W लॉन्च किए हैं। नए साउंडबार्स Bluetooth 5.3, DSP चिपसेट, LED डिस्प्ले और iThumpX BASS टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। Soundbar 160W में क्वाड-स्पीकर सेटअप दिया गया है, जबकि 120W मॉडल डुअल-स्पीकर कॉन्फिगरेशन के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए TV (ARC), Optical, AUX, USB और SW Out पोर्ट्स मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक, दोनों मॉडल्स में वर्चुअल 360-डिग्री ऑडियो सपोर्ट और तीन EQ Modes दिए गए हैं। इनकी कीमत 4,649 रुपये से शुरू होती है और ये देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।
  • Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
    Hisense ने भारतीय बाजार में E8S 144Hz ULED Mini-LED TV सीरीज लॉन्च कर दी है। यह सीरीज 55-इंच, 65-इंच, 75-इंच और 85-इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध होगी। नई टीवी सीरीज में ULED Mini-LED डिस्प्ले, Full Array Local Dimming, 144Hz रिफ्रेश रेट और Hi-View AI Engine जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ऑडियो के लिए इसमें Devialet-ट्यूनड बिल्ट-इन सबवूफर मिलता है। टीवी VIDAA Smart OS पर चलता है और HDR10+ Adaptive, Dolby Vision IQ तथा Filmmaker Mode को सपोर्ट करता है। Hisense E8S सीरीज की शुरुआती कीमत 57,990 रुपये रखी गई है और यह Amazon व Flipkart पर उपलब्ध होगी।
  • Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi mini LED TV FX सीरीज भारत में लॉन्च हो गई है जो कि 43 इंच, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच डिस्प्ले में विकल्पों में आती है। Xiaomi TV FX Mini LED 43 की कीमत 32,999 रुपये है,लेकिन प्रमोशनल कीमत 29,999 रुपये है। वहीं Xiaomi TV FX Mini LED 55 की कीमत 44,999 रुपये है, लेकिन प्रमोशनल कीमत 39,999 रुपये है। वहीं Xiaomi TV FX Mini LED 65 की कीमत 64,999 रुपये है,लेकिन प्रमोशनल कीमत 59,999 रुपये है।
  • Sony Bravia 7II 4K TV डॉल्बी विजन और Cognitive Processor XR के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Sony ने भारतीय बाजार में नए Sony Bravia 7II टीवी को लॉन्च कर दिया है। Sony Bravia 7II के 55 इंच मॉडल की कीमत 2,21,990 रुपये और 65 इंच मॉडल की कीमत 2,74,990 रुपये है। ये स्मार्ट टीवी वर्तमान में सोनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं। इच्छुक ग्राहक सोनी रिटेल स्टोर, शॉपएटएससी पोर्टल, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और अन्य आउटलेट्स के जरिए खरीद सकते हैं।
  • Amazon की सेल में Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट TVs को 15,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका
    इस सेल में Samsung के 32 इंच HD Smart LED TV को 17,900 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 14,240 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi के 32 इंच F-सीरीज स्मार्ट LED TV को 24,999 रुपये के वास्तविक प्राइस की तुलना में 11,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इस सेल में HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।
  • TV में 8MP कैमरा और 144Hz रिफ्रेश रेट, Huawei ने लॉन्च किया S7 Mini LED टेलीविजन, जानें कीमत
    Huawei ने नई Smart Screen S7 TV सीरीज लॉन्च की है, जिसमें 55-इंच से लेकर 98-इंच तक के मॉडल शामिल हैं। नई TV लाइनअप में 4K MiniLED डिस्प्ले, HarmonyOS 4.3 और Honghu चिपसेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 55-इंच से 85-इंच मॉडल्स में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिसे 300Hz तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 98-इंच मॉडल में 144Hz नेटिव रिफ्रेश रेट दिया गया है। TVs में 8MP कैमरा, AI फीचर्स, Xiaoyi Voice Assistant और HDMI 2.1 सपोर्ट भी मिलता है।
  • 100 इंच बड़े टीवी Samsung ने भारत में किए लॉन्च, 4K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
    Samsung ने अपने नए टीवी भारत में लॉन्च किए हैं। कंपनी के नए टीवी Vision AI से लैस हैं और ये Mini LED TV के रूप में पेश किए गए हैं। टीवी में 43 इंच से 100 इंच तक बड़े डिस्प्ले दिए गए हैं। इनमें कंपनी का मेटल स्ट्रीम डिजाइन दिया गया है। ये सिंगल मेटल बॉडी के साथ आते हैं। बेजल्स काफी पतले हैं।
  • Flipkart SASA LELE Sale: Mini LED TV, 55-इंच स्क्रीन और Samsung ब्रांड, सब कुछ 40 हजार में!
    Flipkart की SASA LELE Sale Plus और Black यूजर्स के लिए लाइव हो गई है। सेल के दौरान Samsung Vision AI M2EH 55-inch 4K Mini LED Smart TV पर बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। टीवी की लिस्टेड कीमत 44,999 रुपये है, लेकिन SBI बैंक कार्ड ऑफर के बाद इसे 40,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत में खरीदा जा सकता है। टीवी में 4K Mini LED डिस्प्ले, HDR10+, Motion Xcelerator और Tizen OS जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा Netflix, Prime Video और YouTube जैसे OTT ऐप्स का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • Xiaomi ने भारत में लॉन्च किए 75 इंच तक के QD Mini LED TV, प्री-बुकिंग में Rs 10 हजार की छूट!
    Xiaomi ने भारत में S Mini LED TV सीरीज लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत 51,999 रुपये है। इस सीरीज में 55, 65 और 75 इंच के मॉडल शामिल हैं। टीवी में QD Mini LED टेक्नोलॉजी, 1200 निट्स ब्राइटनेस और 4K रिजॉल्यूशन मिलता है। इसमें Dolby Vision, HDR10+ और Filmmaker Mode का सपोर्ट दिया गया है। ऑडियो के लिए 34W स्पीकर सेटअप मिलता है। टीवी PatchWall इंटरफेस पर चलते हैं और AirPlay, Google Cast जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करते हैं। प्री-बुकिंग 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।
  • TCL ने C8L SQD-Mini LED TV किए लॉन्च, 6000 निट्स ब्राइनटेस के साथ सिनेमा जैसे मिलेगा फील, जानें सबकुछ
    TCL C8L SQD-Mini LED TV यूरोपीय बाजार में लॉन्च हो गए हैं। C8L SQD-Mini LED TV सीरीज में 98 इंच, 85 इंच, 75 इंच, 65 इंच और 55 इंच डिस्प्ले मॉडल शामिल हैं। सुपर QLED डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए VRR कैपेसिटी को बढ़ाकर 288Hz तक किया गया है। इसका TSR AiPQ प्रोसेसर इमेज क्लैरिटी, कॉन्ट्रास्ट और मोशन को रियल-टाइम में बेहतर बनाने के लिए AI का उपयोग करता है।
  • LG ने लॉन्च किए नए वायरलेस OLED TV: 165Hz रिफ्रेश रेट और स्मार्ट AI फीचर्स शामिल, जानें कीमत
    LG Electronics ने अपने 2026 TV लाइनअप को पेश कर दिया है, जिसमें OLED evo, Micro RGB evo और वायरलेस OLED W6 जैसे नए मॉडल्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, नए TVs में बेहतर ब्राइटनेस, कलर और AI परफॉर्मेंस के लिए α11 AI Processor 4K Gen3 दिया गया है। OLED evo मॉडल्स में Hyper Radiant Color टेक्नोलॉजी और AI अपस्केलिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, वायरलेस OLED W6 Zero Connect Box के जरिए बिना तार AV ट्रांसमिशन सपोर्ट करता है। Micro RGB evo सीरीज में RGB LED बैकलाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे बेहतर कलर आउटपुट मिलता है।
  • 24 इंच स्मार्ट टीवी पर गजब की डील, 6 हजार से भी कम है कीमत
    फ्लिपकार्ट पर 24 इंच स्मार्ट टीवी को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। VW 24 inch LED TV 2025 Edition फ्लिपकार्ट पर 50% छूट के बाद 5,499 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि एमआरपी 11,000 रुपये है। Thomson Alpha 24 Inch LED Smart Linux TV फ्लिपकार्ट पर 32% छूट के बाद 6,799 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं Blaupunkt Sigma 24 inch LED Smart Linux TV  फ्लिपकार्ट पर 41% छूट के बाद 6,499 रुपये में लिस्ट है।
  • 163 इंच स्क्रीन और हाईटेक फीचर्स वाले TCL Micro LED TVs हुए लॉन्च, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
    TCL ने अपने अल्ट्रा प्रीमियम सेगमेंट में Max163M और Max163M Pro नाम के दो नए 163-इंच Micro LED टीवी लॉन्च किए हैं। कंपनी के मुताबिक ये टीवी होम थिएटर एक्सपीरियंस को नए लेवल पर ले जाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। Max163M में 24.88 मिलियन से ज्यादा Micro LED चिप्स, 4K रेजोल्यूशन और 10,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं Pro मॉडल में 4K 120Hz रिफ्रेश रेट और एडवांस्ड प्रोसेसिंग सपोर्ट दिया गया है। दोनों टीवी AI बेस्ड पिक्चर एन्हांसमेंट और प्रीमियम ऑडियो सपोर्ट के साथ आते हैं।
  • 98 इंच तक बड़े 4K Thunderbird 2026 Mini LED TV किए TCL ने लॉन्च, जानें कीमत
    TCL की ओर से नए मिनी LED TV लॉन्च किए गए हैं जो 98 इंच तक बड़े हैं। टीसीएल की सब-ब्रांड FFALCON के ये टीवी हैं जो Thunderbird 2026 Crane 7 Pro के नाम से आते हैं। ये टीवी QD-Mini LED डिस्प्ले से लैस हैं। टीवी में Butterfly Wing HVA पैनल लगा है जो 7000:1 कंट्रास्ट रेश्यो को सपोर्ट करता है। टीवी में 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • 120Hz डिस्प्ले, Dolby Atmos सपोर्ट वाला 65-इंच Kodak IconiK 4K Mini QD LED TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Kodak ने भारत में IconiK Series के तहत 65 इंच 4K Mini QD Google TV लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1500 निट्स ब्राइटनेस और 288 लोकल डिमिंग जोन दिए गए हैं। टीवी Quantum Dot टेक्नोलॉजी पर आधारित है और Dolby Vision, HDR10 व HLG सपोर्ट करता है। ऑडियो के लिए 108W साउंड आउटपुट और Dolby Atmos दिया गया है। यह MediaTek प्रोसेसर, 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ आता है। कीमत 57,999 रुपये है।

Led Tv - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »