LG ने 136 इंच डिस्प्ले वाला Magnit Active Micro LED TV किया लॉन्च, घर को बना देगा थिएटर

LG ने ऑफिशियल स्तर पर शानदार होम सिनेमा अनुभव को यूएस में प्रदान करते हुए LG 136 inch Magnit Active Micro LED TV पेश कर दिया है।

LG ने 136 इंच डिस्प्ले वाला Magnit Active Micro LED TV किया लॉन्च, घर को बना देगा थिएटर

Photo Credit: LG

LG 136 inch Magnit Active Micro LED TV में 144Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • LG 136 inch Magnit Active Micro LED TV में बेजल लेस 68 इंच के कैबिनेट है।
  • टीवी का वजन वजन लगभग 175 किलोग्राम है।
  • LG ने टीवी में 100 वॉट का बिल्ट-इन ऑडियो सिस्टम शामिल किया है।
विज्ञापन

LG ने ऑफिशियल स्तर पर शानदार होम सिनेमा अनुभव को यूएस में प्रदान करते हुए LG 136 inch Magnit Active Micro LED TV पेश कर दिया है। इस 136 इंच मैग्निट एक्टिव माइक्रो एलईडी डिस्प्ले को इस साल की शुरुआत में साउथ कोरिया में लॉन्च किया गया था। यह टीवी घर को एक प्राइवेट थिएटर में बदलने का काम करता है। यहां हम आपको LG 136 inch Magnit Active Micro LED TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

LG 136 inch Magnit Active Micro LED TV Features

LG 136 inch Magnit Active Micro LED TV में चार बेजल लेस 68 इंच के कैबिनेट से असेंबल किया गया है जो आपस में जुड़कर एक 136 इंच की 4K डिस्प्ले बनाते हैं, जिसका रेजोल्यूशन 3840×2160 पिक्सल, 144Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 700 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस प्रदान, फुल स्क्रीन पर 300 निट्स तक  और 1,000,000:1 का कॉन्ट्रास्ट रेशियो है। प्रत्येक कैबिनेट में LG के माइक्रो एलईडी मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें 0.78 मिमी का टाइट पिक्सेल पिच और 480 × 540 का नेटिव रेजॉल्यूशन है। इस पूरे टीवी का वजन वजन लगभग 175 किलोग्राम है। हर पिक्सेल एक माइक्रोस्कोपिक एलईडी है, इसलिए डिस्प्ले अल्ट्रा-डीप ब्लैक और करीब जीरो लाइट ब्लीड प्रदान करता है, जिसके लिए माइक्रो एलईडी जाना जाता है।

डिस्प्ले HDR10 और HDR10 Pro का सपोर्ट करती है। टीवी webOS 23 पर काम करता है। यह स्ट्रीमिंग ऑप्शन के साथ-साथ AirPlay 2, Miracast, केबल/एंटीना इनपुट और एचडीएमआई सोर्स का भी सपोर्ट करता है। Magnit Active के साथ LG अब मॉड्यूलर और वॉल साइज के माइक्रो LED डिस्प्ले को हकीकत बना रहा है।

LG ने टीवी में 100 वॉट का बिल्ट-इन ऑडियो सिस्टम शामिल किया है। सामान्य उपयोग के दौरान पावर की खपत औसतन 650W रहती है और अधिकतम लोड पर यह 1,800W तक पहुंच सकती है। जब दर्शक कुछ नहीं देख रहे होते हैं तो डिस्प्ले एक बड़ी डिजिटल आर्ट वॉल की तरह काम कर सकती है, जिस पर अपनी फोटो या क्लासिक पेंटिंग्स दिखा सकते हैं। LG ने इस टीवी को आलीशान घरों और हाई-एंड थिएटर रूम्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »