100 इंच तक बड़ी स्क्रीन वाले Hisense E8S Pro TV लॉन्च, 4K RGB डिस्प्ले, 170Hz रिफ्रेश रेट, जानें कीमत

टीवी में कस्टम RGB-Mini LED बैकलाइट सिस्टम दिया गया है।

100 इंच तक बड़ी स्क्रीन वाले Hisense E8S Pro TV लॉन्च, 4K RGB डिस्प्ले, 170Hz रिफ्रेश रेट, जानें कीमत

Photo Credit: ITHome

Hisense E8S Pro TV को कंपनी ने तीन साइज- 75, 85 और 100 इंच में पेश किया है।

ख़ास बातें
  • कंपनी के ये टीवी हाई एंड 4K सेग्मेंट में पेश किए गए हैं
  • 75 इंच के मॉडल में 4200 लोकल डिमिंग जोन दिए गए हैं
  • 100 इंच के मॉडल में 9360 लोकल डिमिंग जोन दिए गए हैं
विज्ञापन

Hisense ने अपना नया स्मार्ट TV Hisense E8S Pro लॉन्च किया है जो 100 इंच तक बड़े डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। टीवी को कंपनी ने तीन साइज में उतारा है जिसमें 75 इंच, 85 इंच और सबसे बड़ा 100 इंच का टीवी शामिल है। कंपनी के ये टीवी हाई एंड 4K सेग्मेंट में पेश किए गए हैं जो TCL, Xiaomi जैसे ब्रांड के 100 इंची टीवी को टक्कर दे सकते हैं। टीवी में RGB मिनी LED डिस्प्ले दिया गया है और 170Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। ऐसे ही कई और धांसू फीचर्स से इनको नवाजा गया है। आइए विस्तार से जानते हैं इनके फीचर्स और कीमत के बारे में। 

Hisense E8S Pro TV Price

Hisense E8S Pro TV के 75 इंच मॉडल की कीमत 16,599 युआन (लगभग 2,07,000 रुपये) है। इसका 85 इंच मॉडल 20,999 युआन (लगभग 2,62,000 रुपये) में आता है। टीवी के 100 इंच मॉडल की कीमत 29,999 युआन (लगभग 3,74,000 रुपये) रखी गई है। चीन में टीवी सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स जैसे JD.com आदि से खरीदा जा सकता है। 

Hisense E8S Pro TV Specifications

Hisense E8S Pro TV को कंपनी ने तीन साइज- 75, 85 और 100 इंच में पेश किया है। 75 इंच के मॉडल में 4200 लोकल डिमिंग जोन दिए गए हैं। 85 इंच मॉडल में 7020 जोन, और 100 इंच के मॉडल में 9360 लोकल डिमिंग जोन दिए गए हैं। टीवी में कस्टम RGB-Mini LED बैकलाइट सिस्टम दिया गया है। इससे टीवी का डिस्प्ले ज्यादा सटीक लाइट और कलर आउटपुट दे पाता है। 6200 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस तक यह जा सकता है। 

स्मार्ट टीवी में कंपनी का खु­­­द से तैयार किया गया हाई-व्यू H7 इंजन मिलता है। यह एक AI इमेज प्रोसेसर है जो कई तरह से सक्षम है। यह पिक्सल लेवल सीन रिक्गनिशन में सक्षम है। टोन मैपिंग और नॉइज रिडक्शन भी सपोर्ट करता है। यह हानिकारक ब्लू लाइट को भी कम करता है। 

इस टीवी में MediaTek MT9655 चिपसेट लगा है जिसके साथ में 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB 3.0 और 2.0 पोर्ट सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा ईथरनेट, एवी इनपुट भी दिया गया है।

साउंड की बात करें तो टीवी में 4.2.2 चैनल साउंड सिस्टम दिया गया है। कंपनी ने इसे फ्रेंच ऑडियो ब्रांड Devialet के साथ मिलकर तैयार किया है। यह 270W तक की पावर आउटपुट दे सकता है। इसमें Dolby Atmos, DTS:X, और IMAX Enhanced सपोर्ट भी दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »