LG ने 136 इंच डिस्प्ले वाला Magnit Active Micro LED TV किया लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स

LG ने बाजार में LG Magnit Active Micro LED TV लॉन्च कर दिया है।

LG ने 136 इंच डिस्प्ले वाला Magnit Active Micro LED TV किया लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स

Photo Credit: LG

LG Magnit Active Micro LED TV में 136 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • LG Magnit Active Micro LED TV में 136 इंच की 4K डिस्प्ले दी गई है।
  • LG Magnit Active Micro LED TV अल्फा 9 एआई प्रोसेसर 6 जेन पर काम करता है।
  • LG Magnit Active Micro LED TV 100W का आउटपुट प्रदान करता है।
विज्ञापन

LG ने LG Magnit Active Micro LED TV लॉन्च कर दिया है। यह लग्जरी होम सिनेमा इंस्टॉलेशन के लिए डिजाइन किया टीवी है जो कि 136 इंच 4K डिस्प्ले से लैस है। टीवी की डिस्प्ले डॉल्बी विजन का सपोर्ट करती है। टीवी LG के अल्फा 9 एआई प्रोसेसर (6 जेन) पर काम करता है। यह टीवी एलजी के वेबओएस प्लेटफॉर्म का सपोर्ट करता है। यहां हम आपको LG Magnit Active Micro LED TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य चीजों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

LG Magnit Active Micro LED TV

LG ने अभी तक LG Magnit Active Micro LED TV की कीमत का खुलासा नहीं किया है। LG Magnit Active Micro LED TV फिलहाल साउथ कोरिया में उपलब्ध है। जल्द ही नॉर्थ अमेरिका समेत कई ग्लोबल मार्केट में भी उपलब्ध होगा।

LG Magnit Active Micro LED TV Specifications

LG Magnit Active Micro LED TV में 136 इंच की 4K डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट है। एलजी ने इसमें एक्टिव मैट्रिक्स माइक्रो एलईडी टेक्नोलॉजी का उपयोग किया है। यह पिक्सेल को अपनी खुद की लाइट जनरेट करने की सुविधा के साथ कंट्रास्ट और कलर एक्युरेसी को बेहतर बनाता है। डिस्प्ले 1,000,000:1 का कंट्रास्ट रेशियो प्रदान करती है। इसके अलावा डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिलता है। एलजी ने ब्लैक लेवल को बेहतर बनाने और एंबिएंट लाइट के इफेक्ट को कम करने के लिए लो-रिफ्लेक्शन सर्फेस ट्रीटमेंट का उपयोग किया है। मॉड्यूलर डिजाइन माइक्रो एलईडी पैनल को एलाइन करता है।

टीवी LG के अल्फा 9 एआई प्रोसेसर (6 जेन) पर काम करता है। इससे शार्पनेस बेहतर होती है, नॉयज कम होता है और फेस और ऑब्जेक्ट की डिटेल ज्यादा बेहतर लगती है। साउंड सेटअप के लिए एलजी ने इसमें 4.2 चैनल स्पीकर सिस्टम दिया है जो कि 100W का आउटपुट प्रदान करता है। यह सिस्टम लॉसलेस ऑडियो प्लेबैक के लिए एडवांस ऑडियो रिटर्न चैनल (eARC) का सपोर्ट करता है।

यह टीवी एलजी के वेबओएस प्लेटफॉर्म का सपोर्ट करता है, जिसमें एलजी चैनल, ओटीटी ऐप्स और एलजी गैलरी+ तक एक्सेस शामिल है। यह मॉडल आईओएस और एंड्रॉयड टूल से स्क्रीन शेयरिंग के लिए एयरप्ले 2 और मीराकास्ट दोनों के साथ कंपेटिबल है। LG Magnit Active Micro LED को टीयूवी रीनलैंड का कलर कंसिस्टेंसी वाइड व्यूइंग सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे वाइड व्यूइंग एंगल पर एकसमान कलर परफॉर्मेंस मिलता है। यह प्रोडक्ट एफसीसी और ब्रिटिश स्टैंडर्ड्स इंस्टीट्यूशन के नियमों के तहत रेजिडेंटल सेफ्टी और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कंपेटिबल स्टैंडर्ड को भी पूरा करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »