टीवी में मिनी LED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 880 बैकलाइट जोन दिए गए हैं और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
Redmi TV X 98 में मिनी LED पैनल दिया गया है।
Xiaomi ने नया 98 इंच बड़ा Redmi TV X 2026 लॉन्च किया है। कंपनी का यह टीवी चीनी मार्केट में आया है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। टीवी में मिनी LED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 880 बैकलाइट जोन दिए गए हैं और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। कंपनी का कहना है कि स्क्रीन में 4K रिजॉल्यूशन है। इसमें Qingshan Eye Protection फीचर भी मिलता है। आइए जानते हैं इसके सभी खास फीचर्स।
Redmi TV X 98 टीवी की कीमत 7,599 युआन (94,000 रुपये) है। कंपनी ने इसे चीनी मार्केट में पेश (via) किया है और यह खरीद के लिए उपलब्ध है। इससे पहले कंपनी ने इसका 85 इंच मॉडल पेश किया था। जिसकी कीमत 4,799 युआन (लगभग 60,000 रुपये) है।
Redmi TV X 98 में मिनी LED पैनल दिया गया है। यह पैनल 880 बैकलाइट जोन के साथ आता है। पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स की है। शाओमी का कहना है कि स्क्रीन में 4K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट है। इसमें 144Hz का नेटिव रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 288Hz तक जा सकता है। कंपनी का दावा है कि टीवी में Qingshan Eye Protection सिस्टम दिया गया है। यह हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के एक कॉम्बिनेशन को इस्तेमाल करता है जिसकी मदद से यह ब्लू लाइट को कम करता है। साथ ही कलर टेम्परेचर को ऑटोमेटिकल एडजस्ट कर सकता है। इसके अलावा डिस्प्ले फीचर्स में HDR10+ सपोर्ट के साथ DCI-P3 कलर गेमट 94% तक सपोर्टेड है।
Redmi TV X 98 में HyperOS 3 दिया गया है। इसमें क्वाड कोर Cortex-A73 चिपसेट है। इसमें 4GB की रैम है और 64GB की स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, और डुअल HDMI 2.1 पोर्ट हैं जिनमें eARC का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें USB 3.0 पोर्ट, ईथरनेट और ऑप्टिकल ऑडियो आउटपुट दिया गया है। गेमर्स के लिए इस टीवी में VRR, Dolby Vision Gaming, और FreeSync Premium का सपोर्ट दिया गया है। इसमें Xiao Ai असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है। यह कई तरह की चाइनीज बोलियों को समझ सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!