एक बड़ा ब्रांड 100MP सेल्फी कैमरा वाले फोन की टेस्टिंग कर रहा है।
फोन में डुअल 200MP रियर कैमरा सेटअप की चर्चा
हम अभी 108MP रियर कैमरा से 200MP कैमरा की ओर ही बढ़ रहे हैं कि अब ऐसा प्रतीत होता है कि समय फ्रंट कैमरा अपग्रेड्स की ओर आ गया है। यदि एक लेटेस्ट लीक को सच माना जाए, तो यह साफ होता है कि स्मार्टफोन ब्रांड्स का अलग फोकस सेल्फी कैमरा है, जो अभी तक बड़े-बड़े अपग्रेड्स से बचा हुआ है। पिछले कुछ वर्षों में चिपसेट के साथ बैटरी और रियर कैमरा सेटअप में बड़े अपग्रेड्स देखने को मिले हैं, लेकिन फ्रंट कैमरा अभी भी 16MP से 50MP के बीच फसे हैं। यहां सेंसर भी ज्यादा एडवांस नहीं हुए हैं। हालांकि, अब कहानी बदल सकती है।
चीन के एक टिप्सटर के मुताबिक (via ITHome), एक बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड अपने अगले अल्ट्रा-फ्लैगशिप फोन के लिए बेहद एक्सट्रीम कैमरा सेटअप की टेस्टिंग कर रहा है। लीक के अनुसार, इस प्रोटोटाइप फोन में 200MP का मेन रियर कैमरा, 200MP का टेलीफोटो कैमरा और 100MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। अगर यह फोन इसी हार्डवेयर के साथ लॉन्च होता है, तो 100MP सेल्फी कैमरा इंडस्ट्री में पहली बार देखने को मिल सकता है।
टिप्स्टर का कहना है कि यह डिवाइस अभी अर्ली टेस्टिंग फेज में है और इसमें कस्टम स्मॉल-पिक्सल सेंसर सॉल्यूशन का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में फाइनल लॉन्च से पहले कैमरा हार्डवेयर में बदलाव की पूरी संभावना है। फिलहाल इस फोन को बनाने वाली कंपनी का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन अनुमान है कि यह ब्रांड Oppo या vivo हो सकता है।
इंडस्ट्री ट्रेंड्स की बात करें तो आने वाले फ्लैगशिप फोन्स में डुअल 200MP रियर कैमरा सेटअप आम होता जा रहा है। रिपोर्ट्स इशारा देती हैं कि अगले कुछ सालों में यह कॉन्फिगरेशन अल्ट्रा-प्रिमियम स्मार्टफोन्स में देखने को मिल सकता है।
इसी बीच, Oppo से जुड़ी एक अलग लीक में कहा गया है कि अपकमिंग Oppo Find X10 Pro के कैमरा सिस्टम में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। भारत में पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुई Find X9 सीरीज के Pro मॉडल में 200MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया था। अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, Find X10 Pro की रियर कैमरा यूनिट में दो 200MP कैमरा सेंसर मिल सकते हैं। इस फोन के अगले कुछ महीनों में लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसके अलावा, Xiaomi 17 Ultra और Oppo Find N6 जैसे अपकमिंग फोन्स में भी 200MP कैमरा मिलने की चर्चा है, हालांकि इनमें फिलहाल सिर्फ एक ही 200MP रियर सेंसर दिए जाने की बात सामने आई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन