• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone 17e Launch: किस दिन लॉन्च होगा 'किफायती' iPhone और क्या होगी कीमत? यहां जानें सब कुछ

iPhone 17e Launch: किस दिन लॉन्च होगा 'किफायती' iPhone और क्या होगी कीमत? यहां जानें सब कुछ

Apple iPhone 17e को फरवरी में लॉन्च कर सकता है और इसमें बड़े अपग्रेड मिल सकते हैं।

iPhone 17e Launch: किस दिन लॉन्च होगा 'किफायती' iPhone और क्या होगी कीमत? यहां जानें सब कुछ

Photo Credit: Apple

iPhone 17e में MagSafe और A19 चिप मिलने की खबर है

ख़ास बातें
  • iPhone 17e 19 फरवरी में लॉन्च हो सकता है
  • MagSafe और A19 चिप मिलना बताया जा रहा है
  • शुरुआती कीमत 599 डॉलर (करीब 55,000 रुपये) रहने की उम्मीद
विज्ञापन

Apple का अगला अफोर्डेबल iPhone अब लॉन्च के काफी करीब माना जा रहा है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17e को कंपनी फरवरी के दूसरे हिस्से में पेश कर सकती है। यह फोन पिछले साल आए iPhone 16e का सक्सेसर होगा और इसमें कुछ ऐसे अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं, जो अब तक e-सीरीज में नहीं मिले थे। Apple इस मॉडल के जरिए उभरते बाजारों और एंटरप्राइज यूजर्स को टारगेट करने की स्ट्रैटेजी पर काम कर रहा है। लॉन्च टाइमलाइन और लीक हुए फीचर्स को देखते हुए माना जा रहा है कि iPhone 17e, 2026 के Apple प्रोडक्ट साइकल की पहली बड़ी एंट्री हो सकता है।

iPhone 17e से जुड़ी जानकारियां अब केस और एक्सेसरी मेकर्स तक पहुंचने लगी हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में एक सोर्स के हवाले से कहा गया था कि iPhone 17e 19 फरवरी को लॉन्च होगा। हालांकि Apple आमतौर पर एक्सेसरी पार्टनर्स के साथ लॉन्च डेट शेयर नहीं करता, लेकिन सप्लाई चेन से मिलने वाले संकेतों के आधार पर ये कंपनियां अपने प्रोडक्ट लॉन्च की तैयारी शुरू कर देती हैं। दिलचस्प बात यह है कि 19 फरवरी गुरुवार को पड़ती है, जो Apple के प्रोडक्ट लॉन्च के लिए थोड़ा असामान्य दिन है।

हालांकि, पिछले साल iPhone 16e को भी Apple ने बिना किसी बड़े इवेंट के, सिर्फ प्रेस रिलीज के जरिए 19 फरवरी को ही पेश किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि iPhone 17e के लिए भी कंपनी लो-की लॉन्च स्ट्रैटेजी अपना सकती है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि यह फोन मई में लॉन्च हो सकता है, लेकिन नई जानकारियां फरवरी लॉन्च की ओर इशारा कर रही हैं।

Bloomberg के टेक जर्नलिस्ट Mark Gurman के मुताबिक भी iPhone 17e को जल्द लॉन्च किया जाना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फोन में A19 चिप दी जाएगी, जो स्टैंडर्ड iPhone 17 में भी इस्तेमाल हो रही है। Apple का दावा है कि यह चिप पिछले जनरेशन की तुलना में करीब 40 प्रतिशत तक बेहतर CPU परफॉर्मेंस दे सकती है। इसमें 16 कोर का Neural Engine भी शामिल है, जो AI से जुड़े टास्क को ज्यादा एफिशिएंट तरीके से संभालने में मदद करेगा।

डिजाइन और डिस्प्ले की बात करें तो iPhone 17e में 6.1 इंच का LTPS OLED पैनल मिलने की उम्मीद है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट होगा। इस बार फोन में Dynamic Island दी जा सकती है, जो iPhone 16e के नॉच डिजाइन से बड़ा बदलाव माना जाएगा। बाकी डिजाइन एलिमेंट्स में बड़े बदलाव की संभावना कम बताई जा रही है।

कनेक्टिविटी के मामले में भी iPhone 17e में अहम बदलाव देखने को मिल सकता है। Apple इसमें अपना नया इन-हाउस C1X मॉडम दे सकता है, जिसे कंपनी ने iPhone Air के साथ पेश किया था। Apple के मुताबिक, यह मॉडेम पिछले C1

मॉडेम के मुकाबले ज्यादा फास्ट नेटवर्क स्पीड और बेहतर पावर एफिशिएंसी देता है।

वायरलेस चार्जिंग को लेकर भी बड़ा अपग्रेड सामने आ सकता है। लीक के मुताबिक, iPhone 17e में MagSafe सपोर्ट मिलेगा, जो 25W तक की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। तुलना करें तो iPhone 16e में सिर्फ 7.5W Qi वायरलेस चार्जिंग दी गई थी और MagSafe पूरी तरह गायब था। MagSafe की एंट्री से iPhone 17e, Apple के बाकी iPhone लाइनअप के ज्यादा करीब आ जाएगा।

कीमत को लेकर ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। मार्क गुरमन के मुताबिक, iPhone 17e की शुरुआती कीमत 599 डॉलर पर ही रखी जा सकती है, जो भारत में करीब 55,000 रुपये होते हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि Apple बेस स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाएगा या नहीं, जैसा उसने iPhone 17 के साथ किया था। Apple की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है, लेकिन मौजूदा लीक और रिपोर्ट्स के आधार पर iPhone 17e को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्या OnePlus बंद हो रहा है? इन देशों में ऑपरेशन घटाने की खबर
  2. Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. YouTube वीडियो से शुरू हुआ खेल, नकली ऐप और WhatsApp ग्रुप ने कराई 11.8 लाख की ठगी
  4. 50MP कैमरा, 6620mAh बैटरी के साथ Huawei Enjoy 90 Plus लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. AI+ Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G होंगे 9 अप्रैल को भारत में लॉन्च, डिजाइन से लेकर फीचर्स का खुलासा
  6. Poco X8 Pro सीरीज की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Realme 16 5G होगा पहले सेल्फी मिरर फोन के तौर पर लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. सीक्रेट मैसेज भेजने वालों के लिए WhatsApp ला रहा बड़ा फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  9. Samsung लाया AirDrop सपोर्ट, iPhone और Galaxy के बीच फाइल शेयरिंग अब और आसान
  10. 16 साल से कम बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की मांग, इस टेक दिग्गज ने बताया ये क्यों है जरूरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »