• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • NSDL IPO का आज हो रहा आवंटन, जानें कैसे चेक करें स्टेटस आपको मिला या नहीं?

NSDL IPO का आज हो रहा आवंटन, जानें कैसे चेक करें स्टेटस आपको मिला या नहीं?

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी (NSDL) के IPO के लिए शेयरों का आवंटन आज यानी कि 4 अगस्त, 2025 को होने की संभावना है।

NSDL IPO का आज हो रहा आवंटन, जानें कैसे चेक करें स्टेटस आपको मिला या नहीं?

Photo Credit: Unsplash/Anne Nygård

NSDL के IPO को जबरदस्त सब्सक्रिप्शन मिला।

ख़ास बातें
  • NSDL के IPO के लिए शेयरों का आवंटन 4 अगस्त, 2025 को होना है।
  • NSDL के आईपीओ में निवेशकों से जबरदस्त तरीके से निवेश किया था।
  • NSE, BSE और MFUG पर NSDL के IPO का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी (NSDL) के IPO के लिए शेयरों का आवंटन आज यानी कि 4 अगस्त, 2025 को होने की संभावना है। IPO शुक्रवार 1 अगस्त, 2025 को बंद हुआ था। NSDL के आईपीओ में निवेशकों से जबरदस्त तरीके से निवेश किया था और इसे 41 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। सोमवार को निवेशक NSE, BSE और इश्यू के रजिस्ट्रार एमयूएफजी इंटाइम इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइटों पर स्टेटस चेक कर सकते हैं कि उन्हें आवंटन या नहीं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

जिन निवेशकों ने NSDL शेयरों के लिए आवेदन किया है, वे BSE वेबसाइट, NSE वेबसाइट या रजिस्ट्रार MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (लिंक इनटाइम) की वेबसाइट पर चेक करें सकते हैं कि उन्हें आवंटन हुआ है या नहीं।

NSDL IPO आवंटन स्थिति कैसे करें चेक

बीएसई की वेबसाइट पर आवंटन स्थिति कैसे करें चेक

  • सबसे पहले तो आपको बीएसई की वेबसाइट पर जाना है।
  • बीएसई IPO आवंटन पेज पर जाना है।
  • 'इक्विटी' ऑप्शन का चयन करना है।
  • लिस्ट में से 'नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड' का चयन करना है।
  • अब आपको अपना एप्लिकेशन नंबर या पैन नंबर दर्ज करना है।
  • अपना स्टेटस को चेक करने लिए कैप्चा कोड दर्ज करना है और 'सर्च' पर क्लिक करना है।

लिंक इनटाइम वेबसाइट पर आवंटन स्थिति कैसे करें चेक

  • सबसे पहले आपको लिंक इनटाइम आवंटन MUFG पेज पर जाना है।
  • ड्रॉपडाउन मीनू से 'नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड' का चयन करना है।
  • तीन ऑप्शन जैसे कि ऐप्लिकेशन नंबर, डीमैट अकाउंट संख्या या पैन में से किसी एक का चयन करना है।
  • अब आपको संबंधित विवरण और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • अपना आवंटन देखने के लिए ‘सबमिट' पर क्लिक करना है।

NSE वेबसाइट पर आवंटन स्थिति कैसे करें चेक

  • सबसे पहले आपको NSE की वेबसाइट पर जाना है।
  • इक्विटी और SME IPO बिड डिटेल चुनकर कंपनी 'NSDL' का चयन करें।
  • अपनी IPO ऐप्लिकेशन नंबर या पैन डिटेल जैसी जानकारी दर्ज करके आवंटन स्टेटस को चेक कर सकते हैं।
  • सबमिट बटन पर प्रेस करना है।
  • आवंटन स्टेटस विंडो में नजर आएगा।
     

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  2. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  3. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  4. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  5. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  6. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  8. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  10. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »