Ather ने अक्टूबर में की 20,000 यूनिट्स से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री

हाल ही में कंपनी ने श्रीलंका में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का एक्सपोर्ट शुरू किया था। इसके पास दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं

Ather ने अक्टूबर में की 20,000 यूनिट्स से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री

कंपनी की जल्द लगभग 4,500 करोड़ रुपये का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की योजना है

ख़ास बातें
  • Ather Energy ने सितंबर में लगभग 12,828 यूनिट्स बेची थी
  • कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर लगभग 14.3 प्रतिशत हो गया है
  • इसके पास तमिलनाडु के होसुर में दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में से एक Ather Energy ने पिछले महीने अपनी सबसे अधिक मासिक बिक्री की है। कंपनी की रिटेल बिक्री 20,000 यूनिट्स से अधिक की रही है। Ather Energy ने सितंबर में लगभग 12,828 यूनिट्स बेची थी। इस मार्केट में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर लगभग 14.3 प्रतिशत हो गया है। 

पिछले महीने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में तेजी रही है। Ather की सेल्स में नए Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर की बड़ी हिस्सेदारी है। कंपनी के कुल डिस्पैच में इसका योगदान लगभग 70 प्रतिशत का था। यह Ather का पहला फैमिली स्कूटर है। इसका मुकाबला Ola Electric की S1 रेंज और TVS Motor के iQube से है। Rizta को दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के मार्केट्स में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। Ather Energy की जल्द लगभग 4,500 करोड़ रुपये का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की योजना है। इसके पास तमिलनाडु के होसुर में दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं। 

हाल ही में Ather Energy ने श्रीलंका में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का एक्सपोर्ट शुरू किया था। इस IPO में कंपनी लगभग 31 अरब रुपये के नए शेयर्स बेचेगी। इसमें कंपनी के मौजूदा इनवेस्टर्स और बड़े शेयरहोल्डर्स की ओर से भी शेयर्स की बिक्री की जाएगी। Ather Energy में बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero MotoCorp की 37.2 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। हालांकि, हीरो मोटोकॉर्प इस IPO में के शेयर्स की बिक्री नहीं होगी। 

Ather Energy ने फास्ट चार्जिंग नेटवर्क भी शुरू करने की योजना बनाई है। पिछले वर्ष नेपाल में पहला इंटरनेशनल आउटलेट खोलने के बाद से कंपनी ने वहां तीन एक्सपीरिएंस सेंटर और सात फास्ट चार्जिंग ग्रिड शुरू किए हैं। देश में कंपनी के पास 200 से अधिक एक्सपीरिएंस सेंटर हैं। पिछले वर्ष के अंत में Ather Energy ने दो लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग का आंकड़ा हासिल किया था। Ather Energy के चार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स 450S, 450X, 450 Apex और Rizta हैं। हाल ही में कंपनी ने फैमिली स्कूटर Rizta को लॉन्च किया था। इसमें अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर की तुलना में लंबी और चौड़ी सीट दी गई है। पिछले वर्ष कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए अपग्रेड पेश किए थे। इनमें  AtherStack 5.0 सॉफ्टवेयर शामिल था, जो कंपनी का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर अपग्रेड है। इसका दावा है कि एथरस्टैक 5.0 इलेक्ट्रिक स्कूटर की परफॉर्मेंस में भी सुधार करेगा क्योंकि यह बिना डीरेट किए लंबे समय तक स्कूटर से मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट कर सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »