Iphone 20 Pro

Iphone 20 Pro - ख़बरें

  • iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
    Samsung Galaxy S26 सीरीज के स्मार्टफोन की भारत में कीमतों में बढ़ोतरी की जानकारी सामने आई है। टिप्सटर अभिषेक यादव के X पोस्ट के मुताबिक, Galaxy S26 के दोनों स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में ₹12,000 का इजाफा हो सकता है। वहीं Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra के कुछ वेरिएंट ₹20,000 तक महंगे हो सकते हैं। Galaxy S26 की कीमत ₹87,999 से बढ़कर ₹99,999 और ₹1,07,999 से बढ़कर ₹1,19,999 हो सकती है। Galaxy S26+ और S26 Ultra के कई वेरिएंट की नई कीमतें भी सामने आई हैं। हालांकि, Samsung ने अभी प्राइस हाइक की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
    Flipkart Goat Sale में iPhone 17 Pro Max पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। 17 Pro Max का 256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹1,39,900 में लिस्टेड है। यह आईफोन सितंबर, 2026 में में ₹1,49,900 में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹10,000 छूट मिल सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,29,900 हो जाएगी। यह आईफोन लॉन्च कीमत के मुकाबले में ₹20,000 सस्ता मिल रहा है।
  • Flipkart Goat Sale में ₹20,000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, देखें डील
    Flipkart Goat Sale में iPhone 17 Pro को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। 17 Pro (256GB स्टोरेज वेरिएंट) ई-कॉमर्स साइट पर ₹1,24,900 में लिस्ट किया गया है, जबकिय बीते साल सितंबर में 1,34,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹10,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,14,900 हो जाएगी।
  • 20800mAh बैटरी के साथ Baseus ने लॉन्च किया 145W चार्जिंग वाला पावरबैंक, जानें कीमत
    Baseus का नया पावरबैंक 20,800mAh की धांसू पावर के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसमें 145W आउटपुट क्षमता दी है। Baseus EnerGeek GP12 पावरबैंक एक ऐसा चार्जिंग डिवाइस है जिससे यूजर लैपटॉप, फोन, टैबलेट आदि डिवाइसेज को तेजी से चार्ज कर सकता है।
  • एक स्मार्टफोन खरीदने पर दूसरा मिल रहा बिलकुल फ्री, Control Z की होली सेल में गजब ऑफर
    Control Z की स्पेशल होली सेल में Realme C61 फ्री पाने के लिए 15,000 से 19,999 तक खरीदारी करनी होगी। Realme C63 5G मुफ्त चाहिए तो 20,000 से 29,999 तक Control Z की स्पेशल होली सेलखरीदारी करनी होगी। वहीं 30,000 से 39,999 रुपये की खरीदारी पर Realme 14X मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा iPhone 13 Pro, iPhone 14 Pro, iPhone 13 Pro Max, iPhone 15 Pro, iPhone 14 Pro Max या iPhone 15 Pro Max जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को एक स्पेशल ऑनलाइन ऑफर के तहत Realme C61 फ्री मिलेगा।
  • Apple के iPhone 16 का जोरदार परफॉर्मेंस, लगातार तीसरी तिमाही में बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन
    तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स के कुल मार्केट में 10 बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स की लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी है। आईफोन 16 लगातार तीसरी तिमाही में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन है। इसकी वॉल्यूम के लिहाज से लगभग चार प्रतिशत हिस्सेदारी है। भारत में फेस्टिव सीजन में डिमांड बढ़ने और जापान के मार्केट में रिकवरी से पिछले वर्ष लॉन्च किए गए एपल के इस स्मार्टफोन की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।
  • 20 हजार mAh का पावर बैंक Baseus ने किया लॉन्च, 100W फास्ट चार्जिंग से लैस, जानें कीमत
    डिजिटल एक्सेसरीज बनाने वाली चीनी कंपनी Baseus ने अपना नया पावर बैंक EnerFill FC41 लॉन्च किया है। कंपनी का यह नया पावर बैंक 20 हजार mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें 100W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट, USB-A पोर्ट, और एक डिस्प्ले भी मिलता है। यह iPhone 17 Pro को आधे घंटे में 68% चार्ज कर सकता है। वहीं, Galaxy S25 Ultra को यह 3 बार चार्ज कर सकता है।
  • Apple लॉन्च नहीं करेगी iPhone 19, 2027 में ये है कंपनी का नया प्लान
    Apple लंबे समय से सितंबर में आईफोन लॉन्च करती आ रही है। और अब नई रिपोर्ट से जो सामने आ रहा है यह उसके रिलीज पैटर्न से एक बड़े बदलाव का संकेत है। Omdia का मानना है कि Apple 2026 में iPhone 18 सीरीज से स्टैंडर्ड आईफोन मॉडल को हटाएगी। इस दौरान कंपनी सिर्फ iPhone Air, iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और पहला फोल्डेबल आईफोन ही पेश करेगी।
  • Amazon Great Indian Festival 2025 Sale: प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू, iPhone 15 सिर्फ 43,749 रुपये में
    Amazon Great Indian Festival 2025 Sale आज से प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हो गई है। सेल में होम और किचन एप्लायंसेज पर 45 प्रतिशत छूट मिलेगी। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स पर सेल के दौरान 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जाएगा।Oppo F31 Pro 5G अमेजन सेल के दौरान 27,999 रुपये के बजाय 20,699 रुपये में मिलेगा। Honor X7c 5G अमेजन सेल के दौरान 19,999 रुपये के बजाय 13,999 रुपये में मिलेगा। iPhone 15 अमेजन सेल के दौरान 59,900 रुपये के बजाय 43,749 रुपये में मिलेगा।
  • Amazon Great Freedom Festival 2025: iPhone 15 Plus, iPhone 16 Pro Max को 20 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें
    Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 में iPhone 16 Pro Max और iPhone 15 Plus पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। iPhone 16 Pro Max का 256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 132,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 1750 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है। iPhone 15 Plus का 128GB वेरिएंट अमेजन पर 72,490 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1750 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है।
  • Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone की भारत के बजाय चीन में हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग
    आईफोन की 20वीं एनिवर्सरी वाले मॉडल में नए कंपोनेंट्स और मैन्युफैक्चरिंग के अलग तरीकों की जरूरत होगी। इस वजह से एपल के लिए इन आईफोन्स की चीन से बाहर मैन्युफैक्चरिंग करना मुश्किल है। भारत में एपल ने पिछले वित्त वर्ष में 22 अरब डॉलर (लगभग 1,89,412 करोड़ रुपये) के iPhones की मैन्युफैक्चरिंग की है। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में भारत में आईफोन्स की असेंबलिंग में लगभग 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।
  • Apple के लिए खुशखबरी, iPhone 16 की सेल्स बढ़ी
    इन स्मार्टफोन्स की चीन में सेल शुरू होने के शुरुआती तीन सप्ताहों में पिछले वर्ष पेश की गई आईफोन 15 सीरीज की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले महीने एपल ने आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च किया था। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के डेटा के अनुसार, आईफोन 16 सीरीज के स्मार्टफोन्स की सेल्स कंपनी की पिछली सीरीज की तुलना में बेहतर है। इस सीरीज के Pro और Pro Max मॉडल्स को कस्टमर्स अधिक पसंद कर रहे हैं।
  • Amazon, Flipkart सेल शुरू होने से पहले यहां जानें सबकुछ, होगा फायदा ही फायदा
    Amazon Great Indian Festival Sale प्राइम मेंबर्स के लिए 26 सितंबर की आधी रात से शुरू होगी। सामान्य यूजर्स को 27 सितंबर से सेल का एक्सेस मिलेगा। सेल में SBI कार्ड यूजर्स के लिए 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2024 सभी ग्राहकों के लिए 27 सितंबर से शुरू होने वाली है। हालांकि, फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को एक दिन पहले 26 सितंबर को अर्ली एक्सेस मिलेगा।
  • iPhone 16 सीरीज की भारत, जापान, यूएस, यूएई और यूके में कितनी है कीमत, जानें सबकुछ
    Apple ने सोमवार को Apple पार्क में आयोजित इट्स ग्लोटाइम इवेंट में iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया है। iPhone 16 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये और iPhone 16 Plus की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है। iPhone 16 Pro की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये और iPhone 16 Pro Max के 256GB वेरिएंट की कीमत 1,44,900 रुपये है। ये आईफोन भारत, अमेरिका और अन्य क्षेत्रों में बिक्री के लिए 20 सितंबर से उपलब्ध होंगे।
  • Apple की iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना
    आईफोन 16 सीरीज को 10 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स की बिक्री 20 सितंबर से शुरू हो सकती है। आईफोन 16 सीरीज के प्रो मॉडल्स में कुछ बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है

Iphone 20 Pro - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »