Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें

Flipkart Goat Sale में Apple का फ्लैगशिप फोन iPhone 17 Pro Max भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें

Photo Credit: Apple

iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले मिलती है।

ख़ास बातें
  • iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले मिलती है।
  • iPhone 17 Pro Max में Apple A19 Pro प्रोसेसर दिया गया है।
  • iPhone 17 Pro Max में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा है।
विज्ञापन

Flipkart Goat Sale में Apple का फ्लैगशिप फोन iPhone 17 Pro Max भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप फ्लैगशिप आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। 17 Pro Max में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा और 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको 17 Pro Max पर मिलने वाले ऑफर से लेकर डिस्काउंट और प्रभावी कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iPhone 17 Pro Max Price & Offers

iPhone 17 Pro Max का 256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹1,39,900 में लिस्टेड है। यह आईफोन सितंबर, 2026 में में ₹1,49,900 में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹10,000 छूट मिल सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,29,900 हो जाएगी। यह आईफोन लॉन्च कीमत के मुकाबले में ₹20,000 सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा डिवाइस देने पर ₹60,800 कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है।

iPhone 17 Pro Max Features & Specifications

iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2868x1320 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 2,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस आईफोन में Apple A19 Pro प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह आईफोन iOS 26 के साथ आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, यूएसबी 3.0 टाइप सी पोर्ट, वाई-फाई 7, ई-सिम सपोर्ट और ब्लूटूथ 6 दिया गया है।

कैमरा सेटअप के मामले में 17 Pro Max के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस आईफोन की लंबाई 163.4 मिमी, चौड़ाई 78.0 मिमी, मोटाई 8.75 मिमी और वजन 231 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹51 में 56GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक! BSNL लाई सबसे सस्ता प्लान
  2. Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  3. Vivo X500 Pro Max vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप रहेगा ज्यादा फिट?
  4. Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!
  5. मिलिट्री ग्रेड सेफ्टी, 6500mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन मात्र ₹15,874 में, सेल में जल्द करें खरीदारी
  6. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  7. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
  10. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »