Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमतों में ₹20,000 तक की बढ़ोतरी की जानकारी सामने आई है। जानें नए दाम।
Samsung Galaxy S26 सीरीज के स्मार्टफोन की भारत में कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है। Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra के अलग-अलग वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी की जानकारी सामने आई है। कुछ मॉडल और स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कथित तौर पर ₹20,000 तक का इजाफा हो सकता है। यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब Samsung के कुछ दूसरे स्मार्टफोन की कीमतों में भी हाल ही में बदलाव किया गया है।
अपने एक X पोस्ट में टिप्सटर अभिषेक यादव ने दावा किया है कि Galaxy S26 के दोनों स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में ₹12,000 की बढ़ोतरी हो सकती है। 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत पहले ₹87,999 थी, जो बढ़कर ₹99,999 हो सकती है। वहीं 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹1,07,999 से बढ़कर ₹1,19,999 बताई गई है।
वहीं, दूसरी ओर Galaxy S26+ के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की लॉन्च कीमत ₹1,19,999 थी, जबकि 512GB वेरिएंट ₹1,39,999 में आया था। इनकी कीमत क्रमश: ₹1,39,999 और ₹1,59,999 हो सकती है। ये कुल ₹20,000 की बढ़ोतरी है।
Galaxy S26 Ultra भी प्राइस हाइक की चपेट में आ सकता है। इससे पहले 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत ₹1,39,999 थी, जबकि अब ₹1,59,999 हो सकती है। इसके अलावा, 512GB स्टोरेज का प्राइस भी ₹20,000 से बढ़कर ₹1,79,999 हो सकता है। टॉप-एंज 16GB + 1TB की कीमत ₹1,89,999 से बढ़कर 2,09,999 हो सकता है।
बता दें कि खबर लिखते समय तक Samsung के ऑफिशियल ई-स्टोर पर सभी मॉडल्स की कीमतें लॉन्च प्राइस या डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्टेड थीं। फिलहाल सैमसंग ने भी प्राइस हाइक को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ