iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए

iPhone 17 Pro Max को दिवाली सेल के दौरान क्रोमा पर डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।

iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए

Photo Credit: Apple

iPhone 17 Pro Max में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा है।

ख़ास बातें
  • iPhone 17 Pro Max में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • iPhone 17 Pro Max में Apple A19 Pro प्रोसेसर दिया गया है।
  • iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर डिस्प्ले है।
विज्ञापन

दिपावली के मौके पर शुरू हुई सेल में रिटेल साइट क्रोमा पर स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स, टैबलेट समेत अन्य डिवाइसेज पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। iPhone 17 Pro Max खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस सेल में सस्ते में खरीदने का मौका आया है। आज हम 17 Pro Max  पर मिलने वाली डील की बात कर रहे हैं, जिसमें डिस्काउंट से लेकर बैंक ऑफर शामिल हैं। इस आईफोन को बीते साल लॉन्च किया गया था, जिसके मुकाबले में ₹20 हजार सस्ता मिल रहा है।

iPhone 17 Pro Max Price & Offers

iPhone 17 Pro Max का 256GB स्टोरेज वेरिएंट क्रोमा पर ₹1,35,990 में उपलब्ध हो रहा है। बैंक ऑफर में AU Bank  क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,29,190 हो जाएगी। यह आईफोन बीते साल सितंबर में ₹1,49,900 में लॉन्च किया गया था। यह आईफोन लॉन्च कीमत की तुलना में लगभग ₹20,710 सस्ता मिल रहा है। 

iPhone 17 Pro Max Specifications

iPhone 17 Pro Max में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन टेलीफोटो कैमरा है।
17 Pro Max में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इस आईफोन में 6.9 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2868x1320 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स ब्राइटनेस है।
यह आईफोन iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टमपर चलता है।
17 Pro Max में Apple A19 Pro प्रोसेसर दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए आईफोन में 5G, यूएसबी 3.0 टाइप सी पोर्ट, वाई-फाई 7, ई-सिम सपोर्ट और ब्लूटूथ 6 शामिल  है।
इस आईफोन की लंबाई 163.4 मिमी, चौड़ाई 78.0 मिमी, मोटाई 8.75 मिमी और वजन 231 ग्राम है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »