Apple ने भारत में शुरू की iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग
एपल की योजना आईफोन 17 सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल की भारत और चीन में साथ में असेंबलिंग करने की है। कंपनी की आगामी स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हो सकते हैं। नई आईफोन सीरीज को 9 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। फॉक्सकॉन की फैक्टरी में आईफोन 16 और आईफोन 14 की भी असेंबलिंग की जा रही है।