• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone 14 के क्रैश डिटेक्‍शन फीचर को टेस्‍ट करने के लिए YouTuber ने भिड़ा दी कार, देखें वीडियो

iPhone 14 के क्रैश डिटेक्‍शन फीचर को टेस्‍ट करने के लिए YouTuber ने भिड़ा दी कार, देखें वीडियो

iPhone 14 crash detection Test : एक यूट्यूबर ने इस फीचर को टेस्‍ट करने की ठान ली और कार को एक नहीं बल्कि कई बार क्रैश कराया।

iPhone 14 के क्रैश डिटेक्‍शन फीचर को टेस्‍ट करने के लिए YouTuber ने भिड़ा दी कार, देखें वीडियो

Photo Credit: TechRax

iPhone 14 crash detection Test : यूट्यूबर देखना चाहता था कि ऐपल जिस फीचर का दावा कर रही है, वह काम करता भी है या नहीं।

ख़ास बातें
  • इसका वीडियो भी सामने आया है, जो काफी दिलचस्‍प है
  • TechRax यूट्यूब चैनल ने यह वीडियो अपलोड किया है
  • आईफोन 14 के नए फीचर को टेस्‍ट किया गया है
विज्ञापन
ऐपल (Apple) ने इस महीने की शुरुआत में उसकी नई आईफोन (iPhone) सीरीज को लॉन्‍च किया था। कंपनी ने iPhone14, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max जैसे स्‍मार्टफोन पेश किए थे। दुनियाभर के गैजेट रिव्‍यूअर, यूट्यूबर्स आईफोन्‍स को रिव्‍यू कर रहे हैं, लेकिन कुछ का तरीका बेहद अजीबोगरीब है। iPhone 14 का रिव्‍यू करने के लिए एक यूट्यूबर ने कार को दुर्घटनाग्रस्‍त कर दिया। दरअसल, ऐपल ने iPhone 14 सीरीज में 'क्रैश डिटेक्शन' नाम से एक नया फीचर दिया है। दावा है कि यह फीचर गंभीर दुर्घटनाओं का पता लगाता है और अपने यूजर्स की सेफ्टी सुनिश्चित करने के लिए SoS अलर्ट भेजता है, ताकि क्रैश की स्थिति में यूजर की जान बचाई जा सके। एक यूट्यूबर ने इस फीचर को टेस्‍ट करने की ठान ली और कार को एक नहीं बल्कि कई बार क्रैश कराया।  

इसका वीडियो भी सामने आया है, जो काफी दिलचस्‍प है। TechRax यूट्यूब चैनल चलाने वाला यह यूट्यूबर देखना चाहता था कि ऐपल जिस फीचर का दावा कर रही है, वह काम करता भी है या नहीं। फीचर को टेस्‍ट करने के लिए उसने एक अच्‍छी-खासी मेंटेन कार को क्रैश कराने का फैसला किया। इसके लिए यूट्यूबर ने एक ग्राउंड को चुना, जहां कुछ पुरानी बेकार गाड़‍ियां पार्क थीं। यूट्यूबर ने अपनी कार को पुरानी गाड़‍ियों के साथ क्रैश कराया। 

चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि एक नया iPhone कार की पैसेंजर सीट के हेडरेस्‍ट पर बंधा हुआ है। कार को रिमोट कंट्रोलर से कंट्रोल किया जा रहा है और ग्राउंड में खड़ी पुरानी और बेकार गाड़‍ियों के साथ उसे क्रैश किया जा रहा है। वीडियो देखकर पता चलता है कि क्रैश डिटेक्शन फीचर ने तुरंत काम नहीं किया, जिससे YouTuber हैरान रह गया। हालांकि लगभग 10 सेकंड बाद फोन पर एक नोटिफ‍िकेशन आया, जिसमें लिखा था कि ऐसा लगता है आप दुर्घटना में हैं।



वीडियो में दिखाया गया है कि जब iPhone को एक गंभीर कार दुर्घटना का पता लगता है, तो वह एक अलर्ट शो करता है। करीब 20 सेकंड बाद फोन ऑटोमैटिक ही इमरजेंसी कॉल लगाना शुरू कर देता है। हालांकि कॉल को कैंसल किया जा सकता है। यूट्यूबर एक नहीं, बल्कि दो बार इस फीचर को टेस्‍ट करता है। दोनों ही बार यह फीचर काम करता हुआ पाया जाता है। हालांकि इस टेस्टिंग में यूट्यूब की कार का हाल बेहाल हो जाता है। वीडियो को कई एंगल से शूट किया गया है, जिससे यह काफी प्रभावित करने वाला बना है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »