• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 1 लाख से अधिक महंगे iPhone 15 Pro और iPhone 14 Pro को 6 फीट ऊंचाई से गिराया, कौन सी डिवाइस हुई क्रैक? जानें

1 लाख से अधिक महंगे iPhone 15 Pro और iPhone 14 Pro को 6 फीट ऊंचाई से गिराया, कौन सी डिवाइस हुई क्रैक? जानें

iPhone 15 Pro Drop Test : सैम कोल (Sam Kohl) नाम के एक यूट्यूबर के ड्रॉप टेस्‍ट में किया गया दावा।

1 लाख से अधिक महंगे iPhone 15 Pro और iPhone 14 Pro को 6 फीट ऊंचाई से गिराया, कौन सी डिवाइस हुई क्रैक? जानें

Photo Credit: Screen Grab

इस तरह के ड्रॉप टेस्‍ट कंपनी के स्‍टैंडर्ड से अलग होते हैं। मोबाइल कंपनियां एक विशेष वातावरण में नियमों के आधार पर डिवाइसेज का ड्रॉप टेस्‍ट करती हैं।

ख़ास बातें
  • iPhone 15 Pro का ड्रॉप टेस्‍ट वीडियो
  • एक यूट्यूूबर ने किया ड्रॉप टेस्‍ट
  • नए आईफोन को बताया पिछली सीरीज से कम मजबूत
विज्ञापन
iPhone 15 Pro Drop Test : क्‍या नया iPhone 15 Pro पिछली आईफोन सीरीज से कम मजबूत है? सैम कोल (Sam Kohl) नाम के एक यूट्यूबर की ओर से किए गए एक ड्रॉप टेस्ट के अनुसार, टाइटेनियम फ्रेम और कर्व्‍ड एजेज वाले iPhone 15 Pro में iPhone 14 Pro के मुकाबले क्रैक होने का खतरा अधिक हो सकता है। सैम ने नए और पुराने आईफोन को अलग-अलग ऊंचाई और एंगल से गिराकर देखा। अपने ड्रॉप टेस्‍ट में उन्‍हें जो रिजल्‍ट मिले, वह हैरान करने वाले थे। 

सैम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि iPhone 15 Pro और iPhone 14 Pro शुरुआती ड्रॉप टेस्‍ट में बच गए। हालांकि जब iPhone 15 Pro को 6 फीट की ऊंचाई से कंक्रीट पर गिराया गया, तो उसे बड़ा नुकसान हुआ। फोन का डिस्‍प्‍ले क्रैक हो गया और पिछला ग्‍लास भी टूट गया। फोन काम भी नहीं कर रहा था।

वहीं, जब iPhone 14 Pro को उसी ऊंचाई से गिराया गया, तो वह फंक्‍शन कर रहा था। फोन में कुछ मामूली स्‍क्रैच आए, लेकिन डिस्‍प्‍ले और ग्‍लास बैक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। सैम कोल का मानना है कि iPhone 15 Pro के कर्व्‍ड एजेज, फोन के क्रैक होने की प्रमुख वजह हो सकते हैं। उनका यह भी कहना है कि डिवाइस को हैंडल करने के मामले में जो यूजर लापरवाह हैं, वह नए आईफोन को लेकर दोबारा सोच सकते हैं। 



हालांकि यहां ध्‍यान रखना चाहिए कि इस तरह के ड्रॉप टेस्‍ट कंपनी के स्‍टैंडर्ड से अलग होते हैं। मोबाइल कंपनियां एक विशेष वातावरण में नियमों के आधार पर डिवाइसेज का ड्रॉप टेस्‍ट करती हैं। जिस सतह पर फोन गिराया जाता है और एंगल अलग होते हैं। 

इस वीडियो को देखने के बाद अगर आप नए आईफोन को लेकर टेंशन में आ जाते हैं, तो सबसे आसान सॉल्‍यूशन हैं मोबाइल केस। यह आपकी डिवाइस को काफी हद तक प्रोटेक्‍ट करके रखते हैं। नए आईफोन के साथ आप केस खरीदकर उसे नुकसान होने से बचा सकते हैं।  
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Superb display with always-on mode
  • Excellent overall performance
  • Good battery life
  • All cameras take high-quality stills and video
  • Regular iOS updates for many years
  • कमियां
  • Extremely expensive
  • Relatively slow charging and transfer speed
  • Gets warm under heavy workloads
  • Limited customisation for Dynamic Island
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल A16 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 16
रिज़ॉल्यूशन1179x2556 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »