Instants App

Instants App - ख़बरें

  • भारत में अचानक बंद हुए कई WhatsApp अकाउंट, सोशल मीडिया पर उमड़ी भीड़; Meta ने बताई वजह
    3 अगस्त की रात कई WhatsApp यूजर्स के अकाउंट अचानक 'Under Review' में चले गए या अस्थायी रूप से ब्लॉक हो गए। प्रभावित यूजर्स ने X, Threads और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी शिकायत की। WhatsApp पर एक मैसेज दिख रहा था कि अकाउंट की जांच की जा रही है और 24 घंटे में रिजल्ट मिलेगा। हालांकि, अधिकतर यूजर्स का अकाउंट 3-4 घंटे के भीतर फिर से चालू हो गया। Meta ने समस्या की पुष्टि करते हुए कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई के दौरान कुछ मामलों में गलती हो गई थी, जिसे जल्द ठीक कर प्रभावित अकाउंट्स का एक्सेस एक्टिव कर दिया गया।
  • WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
    WhatsApp ने आधिकारिक तौर पर Username फीचर की घोषणा कर दी है। इस फीचर की मदद से यूजर्स पहली बार चैट करते समय अपना मोबाइल नंबर छिपाकर सिर्फ Username के जरिए संपर्क कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, Username रिजर्वेशन अगले हफ्ते से शुरू होगा, जबकि फीचर इस साल सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। WhatsApp में कोई पब्लिक Username डायरेक्टरी नहीं होगी और लोग तभी संपर्क कर पाएंगे, जब उन्हें आपका सही Username पता होगा। कंपनी Username Generator और अतिरिक्त सुरक्षा के लिए Username Key फीचर पर भी काम कर रही है।
  • अब WhatsApp पर भेज सकेंगे सीक्रेट टेक्स्ट, पढ़ने के बाद खुद गायब होगा मैसेज!
    WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर एक नए प्राइवेसी फीचर की तैयारी कर रहा है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी View-Once Text Messages फीचर पर काम कर रही है। इस फीचर की मदद से यूजर्स टेक्स्ट मैसेज को भी View Once मोड में भेज सकेंगे, जैसा कि फिलहाल फोटो, वीडियो और वॉइस नोट्स के साथ किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स Send बटन को लॉन्ग प्रेस करके "Send as view once" ऑप्शन चुन पाएंगे। इसके बाद रिसीवर मैसेज को सिर्फ एक बार ही देख सकेगा। यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और फिलहाल किसी बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध नहीं है।
  • Instagram पर कैसे पोस्ट करें Instants, यहां जानें सबकुछ
    Instagram ने यूजर्स के लिए फोटो शेयर करने का एक नया तरीका Instagram Instants पेश किया है। इसके जरिए यूजर्स कुछ समय के लिए दिखने वाले कंटेंट को शेयर कर सकते हैं। यह दोस्तों और फॉलोअर्स द्वारा देखे जाने के बाद अपने आप गायब हो जाता है। Instagram इंस्टेंट्स पर पोस्ट की गई फोटो दूसरों के इनबॉक्स में नजर आती है। इसमें यूजर्स कम से कम एडिटिंग के साथ फोटो शेयर कर सकते हैं।
  • Instagram Instants: नया प्राइवेट फोटो शेयरिंग फीचर अच्छा लगा? यूज करने से पहले जान लें ये जरूरी सेटिंग्स
    Instagram ने Instants नाम का नया फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से यूजर्स रियल टाइम फोटो Close Friends और Mutuals के साथ शेयर कर सकते हैं। इस फीचर में गैलरी से फोटो अपलोड नहीं की जा सकती और फोटो देखने के बाद गायब हो जाती है। यूजर्स Instant फोटो भेजने, गलती से भेजी गई फोटो को Undo करने और फीचर को पूरी तरह बंद करने का विकल्प भी मिलता है। Instagram Settings में जाकर “Hide Instants in Inbox” ऑप्शन के जरिए इस फीचर को डिसेबल किया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स Instants फीचर को अस्थायी रूप से Pause भी कर सकते हैं।
  • Instagram पर आया प्राइवेट फोटो शेयरिंग फीचर Instants, जल्द लॉन्च होगा अलग ऐप
    Instagram ने Instants नाम का नया फीचर पेश किया है, जो रियल टाइम और बिना एडिट की गई फोटो शेयरिंग पर आधारित है। इस फीचर में यूजर्स सिर्फ उसी समय क्लिक की गई फोटो Close Friends या Mutual followers को भेज पाएंगे। गैलरी से फोटो अपलोड करने की अनुमति नहीं होगी। शेयर की गई फोटो देखने के बाद गायब हो जाएगी और 24 घंटे बाद दोबारा एक्सेस नहीं की जा सकेगी। कंपनी के मुताबिक इसमें स्क्रीनशॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी नहीं दिया गया है। Instagram ने Teen अकाउंट्स के लिए पैरेंटल कंट्रोल्स और सेफ्टी टूल्स भी शामिल किए हैं। फिलहाल फीचर का ग्लोबल रोलआउट शुरू हो गया है।
  • Instagram का नया Instants ऐप, Snapchat को देगा टक्कर! 24 घंटे में गायब होंगी फोटो
    Instagram ने “Instants” नाम का नया फीचर पेश किया है, जिसमें यूजर्स disappearing फोटो शेयर कर सकते हैं। ये फोटो केवल एक बार देखी जा सकती है और 24 घंटे तक उपलब्ध रहती है। इसमें गैलरी से फोटो अपलोड करने की सुविधा नहीं है और कंटेंट को एडिट करने के ऑप्शन्स भी सीमित हैं, जिससे यह फीचर ज्यादा रियल और अनफिल्टर्ड अनुभव देता है। फिलहाल इसे स्पेन और इटली में टेस्ट किया जा रहा है और जल्द ही अन्य देशों में भी रोलआउट किया जा सकता है।
  • भेजो फोटो, खोलते ही गायब: Meta का नया Instants ऐप उड़ाएगा Snapchat की नींद!
    Meta एक नए स्टैंडअलोन ऐप पर काम कर रही है, जिसका नाम Instants बताया जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह ऐप डिसअपीयरिंग फोटोज भेजने के लिए डिजाइन किया गया है और फिलहाल इंटरनल प्रोटोटाइप स्टेज में है। इसी नाम का एक फीचर Instagram के मेन ऐप में भी लिमिटेड यूजर्स के साथ टेस्ट किया जा रहा है। Instants के जरिए भेजी गई तस्वीरें खोलने के बाद गायब हो जाती हैं और 24 घंटे में एक्सपायर हो जाती हैं। Meta ने फिलहाल इसके पब्लिक लॉन्च को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।
  • WhatsApp, Telegram अब बिना सिम कार्ड के नहीं चलेंगे, सरकार का बड़ा फैसला
    WhatsApp, Telegram, Signal, Arattai, Snapchat और Sharechat समेत किसी अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं तो आपका इस्तेमाल करने का तरीका बदलने वाला है। दरअसल इन ऐप्स के लिए सिम कार्ड वेरिफिकेशन लागू होगा और वेब बेस्ड सेशन में हर 6 घंटे में ऑटोमैटिक लॉगआउट होना अनिवार्य होगा। अगर यूजर्स के अपने डिवाइस में फिजिकल सिम कार्ड नहीं होगा, जिससे उन्हें ऐप के लिए रजिस्टर्ड किया है तो वो इन सर्विस का उपयोग नहीं कर पाएंगे।
  • Arattai में आया Whatsapp को टक्कर देने वाला तगड़ा फीचर! ऐसे करें अपडेट
    Arattai में चैट्स के लिए अब नया प्राइवेसी फीचर रोल आउट किया गया है। अपग्रेड के आने के बाद मैसेजिंग ऐप पर सभी डायरेक्ट चैट E2E की प्राइवेसी के साथ भेजे जाएंगे। यूजर की ओर से भेजे जाने से पहले चैट अब एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड होगी। यानी अब सेंडर और रिसीवर ही चैट को पढ़ पाएंगे। यह नया अपग्रेड कंपनी ने Android, iOS और डेस्कटॉप वर्जन के लिए पहले से ही रोलआउट कर दिया है। सिर्फ यूजर को नए ऐप वर्जन से अपडेट करना होगा
  • दो फोन पर एक ही WhatsApp नंबर कैसे करें उपयोग, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
    WhatsApp में लिंक्ड डिवाइसेज फीचर यूजर्स को एक साथ 4 अतिरिक्त डिवाइस पर अपने वॉट्सऐप अकाउंट एक्सेस करने की अनुमति देता है। यह फीचर यूजर्स के प्राइमरी फोन को लगातार इंटरनेट से कनेक्ट किए बिना काम करता है, जिसका मतलब है कि आप अपने लिंक किए गए डिवाइस पर मैसेज भेज और पा सकते हैं।
  • WhatsApp कर रहा कैमरा जूम कंट्रोल और स्टीकर क्रिएशन शॉर्टकट फीचर की टेस्टिंग
    WhatsApp पर पहले फीचर से WhatsApp पर इन-ऐप कैमरा का इस्तेमाल करते हुए जूम करना बहुत आसान हो जाता है।
  • WhatsApp में जल्द मिलेगा नया फीचर, हाल ही में ऑनलाइन आए यूजर्स का चलेगा पता
    WhatsApp अपडेट ट्रैकर WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।
  • Telegram अपडेट में आए धांसू फीचर्स, यूजर्स को मिलेंगी ये नई सुविधाएं
    Telegram पर नए फीचर्स में सेव मैसेज में सुधार, वन टाइम वॉयस और वीडियो मैसेज, डिटेल्ड रीड रिसिप्ट और काफी कुछ शामिल हैं।
  • WhatsApp ऑनलाइन स्टेटस छिपाने के फीचर पर कर रहा काम, देखें खासियतें
    दुनिया की जानी-मानी इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp यूजर्स को अपना ऑनलाइन स्टेटस छिपाने देने के लिए एक ऑप्शन जोड़ने पर काम कर रही है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »