• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • दो फोन पर एक ही WhatsApp नंबर कैसे करें उपयोग, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

दो फोन पर एक ही WhatsApp नंबर कैसे करें उपयोग, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

WhatsApp दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है।

दो फोन पर एक ही WhatsApp नंबर कैसे करें उपयोग, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Photo Credit: Pexels/Anton

WhatsApp नंबर को दो मोबाइल पर उपयोग कर सकते हैं।

ख़ास बातें
  • WhatsApp सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है।
  • WhatsApp में लिंक्ड डिवाइस फीचर 4 डिवाइस लिंक करने की सुविधा देता है।
  • फोन लिंक करने के लिए डिवाइस वॉट्सऐप के लेटेस्ट वर्जन पर काम करने चाहिए।
विज्ञापन
WhatsApp दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है जो कि आज के समय में इंटरनेट यूजर्स की लाइफ का हिस्सा बना गया है। चाहे पर्सनल चैट हो या प्रोफेशनल कम्युनिकेशन यूजर्स कनेक्टेड रहने के लिए इस ऐप का अधिक उपयोग करते हैं। अब जिन लोगों के पास कई डिवाइसेज हैं तो उनके लिए सभी डिवाइस पर एक साथ वॉट्सऐप उपयोग करना अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। ऐसे में वॉट्सऐप का लिंक्ड डिवाइस फीचर आता है, जो एक ही अकाउंट को कई डिवाइसेज पर उपयोग करना आसान बनाता है, चाहे वह कोई अन्य फोन, टैबलेट या लैपटॉप हो। इसकी प्रक्रिया आसान है, लेकिन यूजर्स को यह सुनिश्चित करने के लिए कई स्टेप्स का पालन करना होगा कि उनके डिवाइस बिना किसी समस्या के ठीक से लिंक हैं।


WhatsApp में लिंक्ड डिवाइसेस फीचर कैसे करता है काम 


WhatsApp में लिंक्ड डिवाइसेज फीचर यूजर्स को एक साथ 4 अतिरिक्त डिवाइस पर अपने वॉट्सऐप अकाउंट एक्सेस करने की अनुमति देता है। यह फीचर यूजर्स के प्राइमरी फोन को लगातार इंटरनेट से कनेक्ट किए बिना काम करता है, जिसका मतलब है कि आप अपने लिंक किए गए डिवाइस पर मैसेज भेज और पा सकते हैं, चाहे आपका फोन बंद हो या कनेक्ट न हो। यह खूबी उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो कई डिवाइस पर काम करते हैं या जिन्हें फोन और लैपटॉप या टैबलेट पर कनेक्ट रहना पड़ता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि किसी भी कंपेटिबिलिटी दिक्कत से बचने के लिए लिंक किए गए सभी डिवाइस वॉट्सऐप के लेटेस्ट वर्जन पर काम करते हों।

एक ही WhatsApp नंबर को दो मोबाइल पर कैसे करें उपयोग, अगर आप सेकेंडरी एंड्रॉइड फोन या आईफोन पर वॉट्सऐप का उपयोग करना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें: 

स्टेप 1: अपने प्राइमरी डिवाइस पर वॉट्सऐप खोलें। 

स्टेप 2: स्क्रीन के दाईं ओर टॉप पर तीन डॉट मीनू पर टैप करके सेटिंग्स खोलें। मीनू से लिंक्ड डिवाइस ऑप्शन का चयन करें। 

स्टेप 3: एक बार जब आप लिंक्ड डिवाइस सेक्शन में हों तो फोन को लिंक करने के ऑप्शन पर टैप करें। इससे क्यूआर कोड स्कैनर एक्टिव हो जाएगा। 

स्टेप 4: अब आपको अपने सेकेंडरी फोन पर जाना है और अगर वॉट्सऐप पहले से इंस्टॉल नहीं है तो उसे इंस्टॉल करना है। ऐप इंस्टॉल हो जाने पर उसे खोलना है।

स्टेप 5: अगर आपके सेकेंड्री फोन में कोई अलग नंबर है, तो आपको उस नंबर से लॉगिन करने के लिए कहा जा सकता है। इससे बचने के लिए सेकेंडरी फोन की स्क्रीन के टॉप पर दाईं ओर थ्री डॉट पर टैप करना है और कंपेनियन डिवाइस के तौर पर लिंक ऑप्शन का चयन करना है।

स्टेप 6: सेकेंडरी फोन पर एक क्यूआर कोड नजर आएगा। इस कोड को स्कैन करने के लिए अपने प्राइमरी फोन पर QR स्कैनर का उपयोग करें। एक बार स्कैन हो जाने पर आपकी वॉट्सऐप चैट लोड होना शुरू हो जाएगी और आप दोनों फोन पर अपनी चैट देख पाएंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »