• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Instagram का नया Instants ऐप, Snapchat को देगा टक्कर! 24 घंटे में गायब होंगी फोटो

Instagram का नया Instants ऐप, Snapchat को देगा टक्कर! 24 घंटे में गायब होंगी फोटो

Instagram का नया Instants फीचर फोटो को 24 घंटे में गायब होने देता है।

Instagram का नया Instants ऐप, Snapchat को देगा टक्कर! 24 घंटे में गायब होंगी फोटो
ख़ास बातें
  • Instagram Instants फीचर से फोटो 24 घंटे में अपने आप गायब होगी
  • फोटो सिर्फ एक बार देखी जा सकती है और एडिटिंग लिमिटेड है
  • फिलहाल स्पेन और इटली में फीचर टेस्ट किया जा रहा है
विज्ञापन

Instagram ने एक नया फीचर "Instants" रोलआउट करना शुरू किया है, जिसके जरिए यूजर्स ऐसी फोटो शेयर कर पाएंगे जो कुछ समय बाद अपने आप गायब हो जाएंगी। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर रियल और अनफिल्टर्ड कंटेंट शेयरिंग को बढ़ावा देने के लिए लाया गया है। खास बात यह है कि फोटो सिर्फ एक बार देखी जा सकेगी और 24 घंटे के भीतर उपलब्ध रहेगी। यह कदम ऐसे समय आया है जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में ephemeral कंटेंट यानी अस्थायी पोस्ट्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।

"Instants" फीचर में यूजर्स सिर्फ ऐप के कैमरे से ही फोटो क्लिक कर सकते हैं, यानी गैलरी से इमेज अपलोड करने का ऑप्शन नहीं दिया गया है। साथ ही इसमें एडिटिंग ऑप्शन्स भी काफी सीमित रखे गए हैं, जिससे कंटेंट ज्यादा नेचुरल और बिना बदलाव के शेयर हो सके। यूजर्स फोटो में टेक्स्ट जोड़ सकते हैं, लेकिन इसके अलावा कोई एडवांस एडिटिंग फीचर नहीं मिलेगा।

यह फीचर फिलहाल स्पेन और इटली जैसे चुनिंदा बाजारों में टेस्ट किया जा रहा है और Android व iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स इसे Instagram ऐप के अंदर या एक अलग Instants ऐप के जरिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि यह फीचर काफी हद तक Snapchat के कोर कॉन्सेप्ट से मिलता-जुलता है, जहां फोटो और वीडियो एक बार देखने के बाद गायब हो जाते हैं। हालांकि Instagram ने इसमें 24 घंटे की समय सीमा जोड़कर थोड़ा अलग अप्रोच अपनाया है।

इसके अलावा Instagram ने हाल ही में कुछ छोटे लेकिन काम के अपडेट्स भी दिए हैं। अब यूजर्स पोस्ट किए गए कमेंट्स को 15 मिनट के अंदर एडिट कर सकते हैं, जिसमें बदलाव के बाद एक लेबल भी दिखेगा। साथ ही कंपनी ने भारत में Teen Accounts जैसे फीचर्स भी शुरू किए हैं, जिनमें कंटेंट फिल्टर और पैरेंटल कंट्रोल जैसे ऑप्शन्स शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »