India Mobile Congress

India Mobile Congress - ख़बरें

  • IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
    iQOO 16 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने India Mobile Congress (IMC) 2026 के दौरान फोन के इंडिया लॉन्च की पुष्टि की है। साथ ही यह भी बताया है कि फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलेगा। चीन में लॉन्च हुए iQOO 16 में भी Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है। चीनी मॉडल में 6.85 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और 8400mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। भारत में आने वाले वेरिएंट के बाकी स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
  • ChatGPT करेगा शॉपिंग और पेमेंट्स, जानें क्या है भारत का नया Agentic Payments सिस्टम?
    आजकल यूजर ChatGPT जैसे AI असिस्टेंट्स से प्रोडक्ट्स सर्च करने, प्राइस कम्पेयर करने, या शॉपिंग लिस्ट बनाने जैसे काम करवाते हैं। लेकिन अब यह कदम आगे बढ़ चुका है। Agentic Payments की मदद से यूजर उसी चैट में पेमेंट भी पूरा कर पाएंगे, बिना किसी वेबसाइट या ऐप पर जाए। इस प्रोजेक्ट में तीन दिग्गजों की पार्टनरशिप है, जिसमें भारत में डिजिटल पेमेंट के लिए पॉपुलर Razorpay, हर महीने 20 बिलियन से ज्यादा UPI ट्रांजेक्शन को संभालने वाला NPCI और ChatGPT बनाने वाला OpenAI शामिल हैं।
  • Jio AI Classroom हुआ लॉन्च: बिना 1 पैसा दिए Free में सीखें AI
    भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को आम लोगों तक पहुंचाने के मकसद से Jio ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC 2025) के पहले दिन AI Classroom नाम का नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। यह एक फ्री ऑनलाइन कोर्स है, जो हर यूजर को "AI Ready" बनाने के विजन के साथ शुरू किया गया है। कंपनी का कहना है कि आने वाले वक्त में AI हर सेक्टर में जरूरी स्किल बनने जा रही है और इस कोर्स के जरिए Jio हर यूजर को उस बदलाव के लिए तैयार करना चाहता है।
  • IMC 2025: PM Modi ने कहा 'भारत में 1GB डेटा की कीमत 1 कप चाय से भी कम', स्वदेशी 4G में भारत टॉप 5 देशों में!
    IMC 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के 9वें एडिशन का उद्घाटन किया। दूरसंचार विभाग (DoT) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित, IMC एशिया का सबसे बड़ा टेलीकॉम, मीडिया और टेक्नोलॉजी इवेंट बताया जाता है। India Mobile Congress 2025 में बोलते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूरसंचार क्रांति की ओर इशारा दिया और कहा कि भारत के लोगों को एक कप चाय से भी कम कीमत पर 1GB वायरलेस डेटा उपलब्ध कराया गया है।
  • PM मोदी ने किया IMC 2025 का उद्घाटन, 6G से लेकर AI पर होगी बड़ी घोषणा
    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, द्वारका में IMC 2025 का उद्घाटन किया। इस IMC में भारत के 6G के विजन पर बात होगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ सैटेलाइट इंटरनेट पर भारत के विजन का पता लगेगा। इंडिया मोबाइल कांग्रेस डिजिटल क्षेत्र में भारत के बढ़ते नेतृत्व के प्रतीक के साथ एक एशियाई और ग्लोबल टेक्नोलॉजी सम्मेलन बनकर उभरा है।
  • IMC 2024 : सामान खरीदने के लिए नहीं लगना होगा बिल की लाइन पर, Jio ने दिखाया ‘इंटेलिजेंट शॉपिंग कार्ट’, क्‍या है यह? जानें
    इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में जियो ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस एक ‘इंटेलिजेंट शॉपिंग कार्ट’ को दिखाया है। इसे इस्तेमाल करना आसान है। ‘इंटेलिजेंट शॉपिंग कार्ट’ डायरेक्‍ट स्‍टोर के बिलिंग डेस्क से जुड़ा होता है। ऐसे में कोई कस्‍टमर जब सामान कार्ट में डालेगा, तो कार्ट पर लगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस कैमरे और स्कैनर उस प्रोडक्‍ट को बिलिंग डेस्क पर भेज देंगे। वहां से प्रोडक्‍ट के प्राइस को सीधे बिल में जोड़ दिया जाएगा।
  • Redmi A4 5G बजट स्मार्टफोन भारत में हुआ पेश, कीमत होगी Rs. 10 हजार के अंदर
    Indian Mobile Congress 2024: Xiaomi ने Qualcomm के साथ साझेदारी में एक नया बजट स्मार्टफोन - Redmi A4 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC 2024) में दिखाया। स्मार्टफोन Snapdragon 4s Gen 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर काम करता है। Xiaomi सब-ब्रांड का कहना है कि यह इस चिपसेट के साथ आने वाला भारत का पहला स्मार्टफोन है।
  • India Mobile Congress 2024: भारत का डाटा भारत में रहे, AI को लेकर क्या बोले आकाश अंबानी
    देश की राजधानी दिल्ली में आज India Mobile Congress 2024 शुरू हो चुका है, जिसका उद्घाटन पीएम मोदी ने किया। यहां मंच पर Reliance Jio के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि भारत का डेटा भारतीय डेटा सेंटर में ही रखना चाहिए। भारत में डेटा जनरेशन का पैमाना और स्पीड लगातार तेजी से बढ़ रही है, जो कि एआई के साथ और तेजी से बढ़ेगी। भारत में AI और मशीन लर्निंग डेटा सेंटर शुरू करने की जरूरत है।
  • India Mobile Congress 2024: 1,099 रुपये में लॉन्च हुए JioBharat V3 और JioBharat V4 फीचर फोन, जानें खासियतें
    IMC 2024: Reliance Jio ने लाखों 2G यूजर्स को डिजिटल दुनिया से जोड़ने का लक्ष्य रखते हुए अपने लेटेस्ट बजट 4G फीचर फोन, JioBharat V3 और V4 लॉन्च किए हैं। दोनों मॉडलों में 1000mAh की बैटरी है, जो पूरे दिन चलने का दावा करती हैं। JioBharat V3 और V4 दोनों की कीमत 1,099 रुपये है। ये 123 रुपये के सस्ते मंथली रीचार्ज प्लान के साथ आते हैं, जो अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 14GB डेटा देता है।
  • India Mobile Congress 2024 का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, आज से शुरू इवेंट
    इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2024 आज से शुरू हुआ है। यह इवेंट नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत सुबह 10 बजे से हुई। India Mobile Congress इस बार यह इवेंट द फ्यूचर इज नाउ थीम के साथ आयोजित होने वाला है। इसमें क्लाउड और एज कंप्यूटिंग, आईओटी, सेमीकंडक्टर, साइबर सिक्योरिटी, ग्रीन टेक, सैटकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित घोषणाओं के अलावा, टेलीकॉम कंपनियों के 5G इस्तेमाल के मामलों को शोकेस करने की संभावना है।
  • IMC 2023: भारत में 6G की तैयारी! Ericsson ने लॉन्च किया 6G प्रोग्राम, जानें इसके बारे में
    Ericsson ने भारत में कई इंस्टीट्यूट्स के साथ भी भागीदारी करने की शुरुआत की है जिसमें रेडियो, AI और क्लाउड रिसर्च के क्षेत्र पर काम होगा।
  • इंडिया मोबाइल कांग्रेस में नोकिया ने दिखाई 6G सेंसिंग की झलक
    कंपनी ने 6G कनेक्टिविटी का इस्तेमाल करने वाली राडार जैसी सेंसिंग टेक्नोलॉजी, रैपिड रेल NCRTC प्राइवेट वायरलेस नेटवर्क और रियल-टाइम एक्सटेंडेड रिएलिटी मल्टीमीडिया टेक्नोलॉजी प्रदर्शित की है
  • India Mobile Congress 2023: प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आगाज, 31 देश लेंगे हिस्सा
    India Mobile Congress 2023: इस वर्ष इंडिया मोबाइल कांग्रेस में स्टार्टअप्स के लिए 'एस्पायर' प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इसमें टेलीकॉम और डिजिटल सेगमेंट में युवा इनोवेटर्स के बीच आंत्रप्रेन्योरशिप को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा
  • 5G भारत में चलाने के लिए क्या मौजूदा सिम कार्ड और मोबाइल को बदलना होगा? जानें
    5G : देश के 13 शहरों को सबसे पहले 5G की सौगात मिली है। इनमें दिल्‍ली, मुंबई समेत अहमदाबाद, बंगलूरू, चंडीगढ़, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ और पुणे शामिल हैं।
  • 5G : 2500 रुपये की Jio डिवाइस आपकी गाय को बचाएगी लंपी बीमारी के कहर से!
    5G : इसे गाय के गले में लगा दिया जाता है, जो उसकी हेल्‍थ की मॉनिटरिंग करता है। जियो के मुताबिक, गाय की तबीयत खराब होने से पहले ही ‘कैटल ट्रैकर’ गाय के मालिक को इसकी सूचना दे देता है।

India Mobile Congress - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »