iQOO 16 का भारत में लॉन्च कंफर्म हो गया है। कंपनी ने फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलने की पुष्टि की है।
iQOO 16 का भारत में लॉन्च कंफर्म, प्रोसेसर और चीन वाले मॉडल के फीचर्स की जानकारी
iQOO 16 के इंडिया लॉन्च का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए एक नया अपडेट सामने आया है। कंपनी ने India Mobile Congress (IMC) 2026 के दौरान कंफर्म कर दिया है कि iQOO 16 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने फोन के प्रोसेसर की जानकारी भी दे दी है। भारत में आने वाला यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। फोन की कीमत और भारतीय वेरिएंट के बाकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी फिलहाल सामने नहीं आई है।
iQOO की इस घोषणा के साथ फोन के भारतीय बाजार में आने की पुष्टि हो गई है। इससे पहले कंपनी के इंडिया CEO निपुण मार्या ने सोशल मीडिया पर एक टीजर शेयर किया था, जिसके बाद iQOO के नए फ्लैगशिप फोन के लॉन्च को लेकर चर्चा शुरू हुई थी। अब IMC 2026 में कंपनी ने iQOO 16 के इंडिया लॉन्च और इसके प्रोसेसर की जानकारी कंफर्म कर दी है। iQOO 16 भारत में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 SoC के साथ आएगा। इससे पहले फोन का भारतीय वेरिएंट Geekbench पर लिस्टेड देखा गया था, जहां इसका परफॉर्मेंस स्कोर भी सामने आया था।
iQOO 16 को चीन में 29 सितंबर 2026 को लॉन्च किया गया था। वहां पेश किए गए वेरिएंट में 6.85 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, इस डिस्प्ले में Samsung की M16 ल्यूमिनसेंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, भारतीय वेरिएंट के डिस्प्ले की जानकारी अभी कंफर्म नहीं हुई है।
चीन में लॉन्च हुए iQOO 16 में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है और भारत में भी फोन इसी के साथ आ रहा है। चीन वाले मॉडल में 16GB तक LPDDR5X Ultra RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा फोन में Q4 गेमिंग चिप और 8,500 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो चीन वाले वेरिएंट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा के मामले में भारतीय वेरिएंट में बदलाव की संभावना कम है।
बैटरी की बात करें तो चीन में लॉन्च हुए iQOO 16 में 8,400mAh की बैटरी दी गई है। यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि भारत में आने वाले वेरिएंट में भी यही बैटरी और चार्जिंग स्पेसिफिकेशन्स मिलेंगे या नहीं। कंपनी की ओर से लॉन्च डेट, कीमत और भारतीय वेरिएंट की पूरी जानकारी का इंतजार है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी