• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • India Mobile Congress 2024 का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, आज से शुरू इवेंट

India Mobile Congress 2024 का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, आज से शुरू इवेंट

इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2024 आज 15 अक्टूबर को 2024 से शुरू हो गया है।

India Mobile Congress 2024 का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, आज से शुरू इवेंट

Photo Credit: Dot/X

ख़ास बातें
  • इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2024 आज से शुरू होने वाला है।
  • यह इवेंट नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है।
  • यह इवेंट द फ्यूचर इज नाउ थीम के साथ आयोजित होने वाला है।
विज्ञापन
इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2024 आज से शुरू हो गया है। देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 15 अक्टूबर को 2024 इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन किया है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस के आठवें संस्करण में कई टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पेश किए जाएंगे, इसके अलावा भारत में 6G के विकास को लेकर अपडेट भी आने की उम्मीद है। आइए इंडिया मोबाइल कांग्रेस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


India Mobile Congress: क्या होंगी घोषणाएं


India Mobile Congress इस बार यह इवेंट द फ्यूचर इज नाउ थीम के साथ आयोजित हो रहा है। इसमें क्लाउड और एज कंप्यूटिंग, आईओटी, सेमीकंडक्टर, साइबर सिक्योरिटी, ग्रीन टेक, सैटकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित घोषणाओं के अलावा, टेलीकॉम कंपनियों के 5G इस्तेमाल के मामलों को शोकेस करने की संभावना है।

यह इवेंट नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत सुबह 10 बजे से हुई है। आज पीएम मोदी वर्ल्ड टेलीकॉम स्टैंडर्डाइजेशन एसेंबली (WTSA) 2024 का भी उद्घाटन करेंगे, जो भारत के साथ-साथ एशिया-प्रशांत में पहली बार इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। वर्ल्ड टेलीकॉम स्टैंडर्डाइजेश सभा (WTSA) सम्मेलन 4 साल के अंतराल पर आयोजित किया जाता है। WTSA में सिफारिशें और प्रस्ताव कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के विकास की दिशा निर्धारित करते हैं।

आईएमसी 2024 में 400 से ज्यादा प्रदर्शकों, लगभग 900 स्टार्टअप और 120 से ज्यादा देशों की भागीदारी होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि IMC 2023 में 230 से ज्यादा प्रदर्शकों ने रजिस्टर्ड किया था, जिसमें 67 देशों के साथ 400 से ज्यादा स्टार्टअप भी थे। वार्षिक इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) इस बार दूसरे देशों, प्रदर्शकों, स्टार्टअप आदि की भागीदारी के मामले में पिछले साल से लगभग दोगुना हो गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  2. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  3. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  4. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  5. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  6. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  7. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  8. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  10. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »