IMC 2026 में हुए Snapdragon इवेंट के दौरान Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 के भारत में लॉन्च की पुष्टि हुई है। तीनों फोन की लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है।
Photo Credit: Snapdragon
IMC 2026 में Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म
India Mobile Congress (IMC) 2026 में स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां Snapdragon इवेंट में Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 के भारत में लॉन्च होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, तीनों ही स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है। इनमें Motorola Signature 27 को पहले ही ग्लोबल मार्केट में शोकेस किया जा चुका है, जबकि Xiaomi 18 Pro चीन में लॉन्च हो चुका है और इसके स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुके हैं। वहीं, iQOO 16 के इंडिया लॉन्च की पुष्टि भी इसी इवेंट में हुई है।
Motorola Signature 27 को कंपनी पहले ही Snapdragon Summit 2026 में ग्लोबल मार्केट में पेश कर चुकी है। अब IMC 2026 में हुए Snapdragon इवेंट के दौरान इसके भारत में लॉन्च की पुष्टि हो गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट और भारतीय बाजार में कीमत की जानकारी नहीं दी है।
फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 910 मेन कैमरा मिलता है। फोन में ArcticMesh कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान हीट मैनेजमेंट में मदद करता है। कंपनी ने इसमें सात साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट देने की बात भी कही है। इसके अलावा, फोन में Bang & Olufsen की ऑडियो ट्यूनिंग मिलती है। डिस्प्ले, बैटरी के साथ कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।
Xiaomi 18 Pro को भी IMC 2026 के Snapdragon Event में भारत में लॉन्च करने की पुष्टि मिली है। यह फोन पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है, जहां इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं। हालांकि, भारत में इसकी लॉन्च डेट, कीमत और उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
चीन में लॉन्च हुए Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है। इसके पिछले हिस्से में 2.7 इंच की सेकेंडरी OLED स्क्रीन भी मिलती है, जिसका इस्तेमाल नोटिफिकेशन और दूसरे फीचर्स के लिए किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 18 Pro में Leica के साथ तैयार किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ये चीन में लॉन्च हुए मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स हैं। भारत में आने वाले वेरिएंट में भी यही फीचर्स मिलेंगे या कुछ बदलाव होंगे, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
इन दोनों स्मार्टफोन के साथ iQOO 16 का नाम भी भारत में लॉन्च होने वाले फ्लैगशिप फोन की लिस्ट में शामिल है। कंपनी ने IMC 2026 के इस इवेंट में फोन के इंडिया लॉन्च की पुष्टि की है, लेकिन लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है। फोन Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 SoC से लैस है। अन्य स्पेसिफिकेशन्स और डिटेल्स के लिए यहां क्लिक करके पूरी खबर पढ़ें।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!