• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 5G भारत में चलाने के लिए क्या मौजूदा सिम कार्ड और मोबाइल को बदलना होगा? जानें

5G भारत में चलाने के लिए क्या मौजूदा सिम कार्ड और मोबाइल को बदलना होगा? जानें

5G : जियो (Jio) समेत एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने 5G रोलआउट की तैयारियां पूरी कर ली हैं। अगले कुछ दिनों में या दिवाली के आसपास तक ये कंपनियां अपने 5G रिचार्ज पैक्‍स का ऐलान कर सकती हैं।

5G भारत में चलाने के लिए क्या मौजूदा सिम कार्ड और मोबाइल को बदलना होगा? जानें

5G : लोगों के मन में सवाल है कि हाईस्‍पीड मोबाइल इंटरनेट सेवाओं से जुड़ने के लिए उन्‍हें क्‍या करना होगा।

ख़ास बातें
  • Gadgets360Hindi ने इस बारे में एयरटेल और जियो से बात की
  • दोनों ने हमें यह कन्‍फर्म किया है कि सिम कार्ड नहीं बदलना होगा
  • लेकिन चीज है जिसे बदलने की जरूरत पड़ सकती है
विज्ञापन
देश में 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाओं की शुरुआत हो गई है। नई दिल्‍ली के प्रगति मैदान में शनिवार से शुरू हुए इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5G सेवाओं को लॉन्‍च किया। देश के 13 शहरों को सबसे पहले 5G की सौगात मिली है। इनमें दिल्‍ली, मुंबई समेत अहमदाबाद, बंगलूरू, चंडीगढ़, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ और पुणे शामिल हैं। जियो (Jio) समेत एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने 5G रोलआउट की तैयारियां पूरी कर ली हैं। अगले कुछ दिनों में या दिवाली के आसपास तक ये कंपनियां अपने 5G रिचार्ज पैक्‍स का ऐलान कर सकती हैं। हालांकि देशभर में 5G सेवाओं को पहुंचने में अभी कम से कम डेढ़ से दो साल लगेंगे। लोगों के मन में सवाल है कि हाईस्‍पीड मोबाइल इंटरनेट सेवाओं से जुड़ने के लिए उन्‍हें क्‍या करना होगा। क्‍या मोबाइल नंबर और सिम कार्ड बदलने की जरूरत होगी? आइए जानते हैं।    
 

क्‍या है 5G

5G यानी पांचवीं जेनरेशन की सेल्‍युलर नेटवर्क टेक्‍नॉलजी। इस नेटवर्क का इस्‍तेमाल करते समय मोबाइल में हाईस्‍पीड इंटरनेट मिलता है, जो 1Gbps से 10Gbps तक स्‍पीड ऑफर करता है। साथ ही यह बेहतर मोबाइल कवरेज देता है और स्‍मार्टफोन की बैटरी की खपत को कम करता है। भारत में मोबाइल नेटवर्क 2G से 4G तक अपग्रेड हो चुका है और आज हमने 5G में स्विच कर लिया। इसका फायदा लगभग हर क्षेत्र में देखने को मिलेगा। ग्रामीण इलाकों में हेल्‍थ और कृषि क्षेत्र को इसका बड़ा फायदा मिलने की उम्‍मीद है।    
 

क्‍या 5G नेटवर्क से जुड़ने के लिए बदलना होगा मोबाइल नंबर

कई लोगों के मन में सवाल है कि 5G नेटवर्क से जुड़ने के लिए उन्‍हें अपना मोबाइल नंबर या सिम कार्ड तो नहीं बदलना होगा। Gadgets360Hindi ने इस बारे में एयरटेल और जियो से बात की। दोनों ने हमें यह कन्‍फर्म किया है कि यूजर्स को ना तो सिम कार्ड बदलने की जरूरत होगी और ना ही मोबाइल नंबर। कंपनियों ने कहा है कि उनके 4G सिम, 5G इनेबल हैं। यूजर्स को अपने फोन की सेटिंग्‍स में जाकर 5G नेटवर्क के ऑप्‍शन को सिलेक्‍ट करना होगा। यहां एक बात ध्‍यान देने वाली है कि सिर्फ वही यूजर 5G नेटवर्क में स्विच कर पाएंगे, जिनकी डिवाइस 5G नेटवर्क को सपोर्ट करती है। 

यानी अगर आपका स्‍मार्टफोन 5G नहीं है, तो सिम 5G इनेबल होते हुए भी आप इस नेटवर्क से नहीं जुड़ पाएंगे। पिछले करीब 2 साल में मोबाइल कंपनियों ने बहुत तेजी से 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किए हैं। सैमसंग, शाओमी, रियलमी और वीवो जैसे ब्रैंड 15 हजार रुपये से कम में 5G स्‍मार्टफोन ऑफर कर रहे हैं।   
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »