India Bis

India Bis - ख़बरें

  • Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
    Vivo T6 Lite 5G को कंपनी जल्द ही मार्केट में पेश कर सकती है। फोन को विभिन्न सर्टिफिकेशंस में देखा जा रहा है जिससे पता चलता है कि फोन भारत में भी जल्द दस्तक दे सकता है। Vivo T6 Lite 5G को हाल ही में भारत का BIS सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। अब यह फोन ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में भी स्पॉट हुआ है।
  • Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
    Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max को कंपनी भारत में जल्द ही लॉन्च करने वाली है। इसका इशारा सीरीज की BIS लिस्टिंग से मिलता है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स में सीरीज के तीनों ही मॉडल्स को लिस्टेड देखा गया है
  • Realme 16T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च? मिला सर्टिफिकेशन, पहले लीक हो चुकी हैं डिटेल्स
    Realme 16T 5G स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च होने के संकेत मिल रहे हैं। इस फोन का मॉडल नंबर RMX5268 भारतीय BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस डिवाइस को 11 मार्च 2026 को मंजूरी मिली है। लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB जैसे तीन स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। इसके अलावा फोन को Starlight Red, Starlight Black और Aurora Green कलर ऑप्शन में लॉन्च किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
  • PS5 Pro की भारत एंट्री तय? BIS लिस्टिंग लेकर आई गेमर्स के लिए खुशखबरी
    Sony का PS5 Pro कंसोल हाल ही में Bureau of Indian Standards (BIS) वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे इसके भारत लॉन्च की संभावना बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लिस्टिंग में CFI 7121 मॉडल नंबर देखा गया है, जिसे PS5 Pro से जोड़ा जा रहा है। आमतौर पर BIS लिस्टिंग किसी डिवाइस के लॉन्च से कुछ समय पहले सामने आती है। फिलहाल Sony ने भारत में PS5 Pro के लॉन्च या कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर यह कंसोल भारत में लॉन्च होता है तो इसकी कीमत करीब 75,000 रुपये के आसपास हो सकती है।
  • Lava Agni 4 भारत में जल्द होगा लॉन्च, मिला BIS सर्टिफिकेशन, मिड-रेंज सेगमेंट में मचा सकता है धूम!
    भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava अपने नए हैंडसेट Lava Agni 4 5G को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि फोन नवंबर में भारत में लॉन्च होगा। वहीं, BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) वेबसाइट पर इस डिवाइस की लिस्टिंग भी देखी गई है, जो इसके लॉन्च को और भी करीब बताती है। फोन का मॉडल नंबर LXX525 है और इसे 15 सितंबर को BIS डेटाबेस में शामिल किया गया था। Lava की तरफ से लॉन्च डेट फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन कंपनी ने ये जरूर साफ किया है कि अगला महीना Lava Agni 4 का होगा। हालिया लीक्स में कहा गया है कि इसकी कीमत करीब 25,000 रुपये रखी जा सकती है।
  • Stuffcool Odin लॉन्च: फोन के पीछे चिपक कर 30 मिनट में 50% चार्ज कर देता है यह पावरबैंक! जानें कीमत
    Stuffcool ने अपना नया Qi2 Certified MagSafe Powerbank - Odin भारत में लॉन्च किया है। यह 10,000mAh पावरबैंक खासतौर पर iPhone, Samsung और Pixel यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। Stuffcool Odin MagSafe Powerbank की कीमत 3,799 रुपये है। पावरबैंक कंपनी की वेबसाइट stuffcool.com और Amazon India पर उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि यह प्रोडक्ट Made in India है और BIS सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
  • Vivo X200 FE, Vivo X Fold 5 की लॉन्च डेट लीक, इन धांसू फीचर्स के साथ 10 जुलाई को होंगे लॉन्च!
    Vivo कथित तौर पर भारत में जल्द ही अपने दो नए धमाकेदार फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। ये फोन बहुत जल्द लॉन्च हो सकते हैं। इनमें से एक फोन Vivo X200 FE बताया जा रहा है जबकि दूसरा Vivo X Fold 5 बताया जा रहा है। Vivo X200 FE भारतीय सर्टिफिकेशन BIS में भी स्पॉट किया जा चुका है। दोनों ही डिवाइसेज में कंपनी फ्लैगशिप लेवल स्पेसिफिकेशंस दे सकती है।
  • Vivo X200 FE लॉन्च होगा 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग के साथ! भारतीय सर्टिफिकेशन में स्पॉट
    Vivo X200 FE को लेकर लीक्स का सिलसिला तेज हो गया है। फोन एक के बाद एक सर्टिफिकेशंस में नजर आ रहा है। कयास है कि फोन Vivo S30 Pro Mini का रिब्रांडेड वर्जन होगा। फोन में 6.31 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले होगा जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। यह MediaTek Dimensity 9400e SoC से लैस हो सकता है।
  • Realme GT 7 और GT 7T भारत के BIS सर्टिफिकेशन में दिखे, 12GB रैम, 120W फास्ट चार्जिंग लैस होंगे फोन!
    Realme GT 7 सीरीज भारत में लॉन्च के बहुत करीब है। सीरीज के दो स्मार्टफोन Realme GT 7 और GT 7T अब BIS पर स्पॉट हुए हैं। GT 7 में MediaTek Dimensity 9300 Plus चिपसेट आ सकता है। फोन में 12GB रैम मिल सकती है और यह एंड्रॉयड 15 से लैस हो सकता है। Realme GT 7T में Dimensity 8400 चिपसेट आ सकता है। फोन में 8GB रैम दी जा सकती है।
  • POCO का सस्ता फोन POCO C71 चमकदार गोल्ड डिजाइन में दिखा, 4 अप्रैल को होगा लॉन्च!
    POCO C71 कंपनी की ओर से भारत में लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च हो सकता है। यह शाइनी गोल्ड कलर में दिखाई दिया है। कहा गया है कि फोन भारत में 4 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। पिल शेप कैमरा मॉड्यूल यहां दिया गया है। POCO C71 को इससे पहले फरवरी में BIS सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुका है। यह फोन Redmi A5 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
  • iQOO Z10x स्मार्टफोन भारत में लॉन्च के करीब, 7000mAh बैटरी से होगा लैस!
    iQOO Z10x स्मार्टफोन भारत में जल्द दस्तक दे सकता है। यह कंपनी की ओर से एक बजट स्मार्टफोन होगा जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स वेबसाइट (BIS) पर देखा गया है। फोन का मॉडल नम्बर यहां I2404 मेंशन किया गया है। फोन के किसी मेन स्पेसिफिकेशंस की जानकारी यहां से नहीं मिलती है। फोन iQOO Z9x का सक्सेसर होगा जिसे कंपनी ने 2024 के मध्य में लॉन्च किया था।
  • Vivo के सस्ते स्मार्टफोन Vivo T4x और Vivo Y59 भारत में जल्द होंगे लॉन्च, यहां आए नजर!
    Vivo T4x और Vivo Y59 कंपनी की ओर से भारत में लॉन्च होने वाले अगले स्मार्टफोन हो सकते हैं। दोनों ही बजट स्मार्टफोन्स को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। यहां से पता चलता है कि दोनों ही बजट फोन जल्द ही भारत में आने वाले हैं। हालांकि इस सर्टिफिकेशन से फोन के स्पेसिफिकेशंस या किसी फीचर की जानकारी नहीं मिलती है।
  • Xiaomi 15 Ultra की भारत में दस्‍तक! BIS सर्टिफ‍िकेशन मिला, लॉन्चिंग जल्‍द
    Xiaomi का फ्लैगश‍िप Xiaomi 15 Ultra नए साल में भारत में लॉन्‍च होने के लिए तैयार है। भारत में इसका लॉन्‍च लगभग कन्‍फर्म हो गया है, क्‍योंकि मॉडल नंबर 25010PN30I के साथ लिस्‍ट डिवाइस को BIS सर्टिफ‍िकेशन मिल गया है। दटेकआउटलुक ने यह सर्टिफ‍िकेशन स्‍पॉट किया है। हालांकि उसमें मॉडल नेम का उल्‍लेख नहीं है, पर IMEI लिस्टिंग के हवाले से इस मॉडल को Xiaomi 15 Ultra का भारतीय वेरिएंट माना जा रहा है।
  • Galaxy Tab S10 FE: Samsung भारत में जल्द लॉन्च करेगी फ्लैगशिप टैबलेट सीरीज का किफायती मॉडल! मिला सर्टिफिकेशन
    Samsung के एक डिवाइस को दो बैटरी मॉडल (EB-BX526ABE और EB-BX526ABY) के साथ BIS वेबसाइट पर लिस्टेड देखा गया है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह Samsung Galaxy Tab S10 FE से जुड़ा है। लिस्टिंग में इसके अलावा कोई अन्य जानकारी मौजूद नहीं है। इसी साल सितंबर में लॉन्च की गई Galaxy Tab S10 सीरीज में वर्तमान में Galaxy Tab S10 Ultra और Galaxy Tab S10+ शामिल हैं। 
  • Samsung ला रही 4GB रैम वाला ‘सस्‍ता’ स्‍मार्टफोन, Galaxy M05 का सपोर्ट पेज LIVE
    सैमसंग जल्‍द अपना नया स्‍मार्टफोन Samsung Galaxy M05 लॉन्‍च कर सकती है। इसका ऑफ‍िशियल सपोर्ट पेज सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर लाइव हो गया है। पता चला है कि स्मार्टफोन 4GB रैम को सपोर्ट करेगा। अनुमान है कि फोन की उसी कीमत में लॉन्‍च किया जाएगा, जो Galaxy A04 के लिए रखी गई थीं। Galaxy M04 की शुरुआती कीमत 4GB + 64GB मॉडल के लिए 9,499 रुपये थी।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »