• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Galaxy Tab S10 FE: Samsung भारत में जल्द लॉन्च करेगी फ्लैगशिप टैबलेट सीरीज का किफायती मॉडल! मिला सर्टिफिकेशन

Galaxy Tab S10 FE: Samsung भारत में जल्द लॉन्च करेगी फ्लैगशिप टैबलेट सीरीज का किफायती मॉडल! मिला सर्टिफिकेशन

Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज के समान ही कंपनी मौजूदा फ्लैगशिप टैबलेट सीरीज में एक किफायती मॉडल को जोड़ सकती है। हालांकि, अभी तक सैमसंग ने इस बारे में कोई आधिकारिक स्पष्टता नहीं दी है।

Galaxy Tab S10 FE: Samsung भारत में जल्द लॉन्च करेगी फ्लैगशिप टैबलेट सीरीज का किफायती मॉडल! मिला सर्टिफिकेशन

Photo Credit: Samsung

ख़ास बातें
  • Samsung के एक डिवाइस को दो बैटरी मॉडल के साथ BIS वेबसाइट पर देखा गया
  • इसे Galaxy Tab S10 FE बताया जा रहा है
  • Samsung Galaxy Tab S9 FE का सक्सेसर हो सकता है अपकमिंग टैबलेट
विज्ञापन
ऐसा प्रतीत होता है कि Samsung अपनी टैबलेट लाइनअप में नया Galaxy Tab S10 FE लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जो इसकी प्रीमियम Galaxy Tab S10 सीरीज का एक किफायती ऑप्शन हो सकता है। टैबलेट Galaxy Tab S9 FE का सक्सेसर हो सकता है, जो मौजूदा Tab S9 सीरीज का एक किफायती मॉडल है। टैबलेट को कथित तौर पर BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) का सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है, जो इशारा करता है कि यह भारत में कदम रखने के लिए तैयार है।

Samsung के एक डिवाइस को दो बैटरी मॉडल (EB-BX526ABE और EB-BX526ABY) के साथ BIS वेबसाइट पर लिस्टेड देखा गया है। माईस्मार्टप्राइस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह Samsung Galaxy Tab S10 FE से जुड़ा है। लिस्टिंग में इसके अलावा कोई अन्य जानकारी मौजूद नहीं है। इसी साल सितंबर में लॉन्च की गई Galaxy Tab S10 सीरीज में वर्तमान में Galaxy Tab S10 Ultra और Galaxy Tab S10+ शामिल हैं। 

Samsung Galaxy Tab S9 सीरीज के समान ही कंपनी मौजूदा फ्लैगशिप टैबलेट सीरीज में एक किफायती मॉडल को जोड़ सकती है। हालांकि, अभी तक सैमसंग ने इस बारे में कोई आधिकारिक स्पष्टता नहीं दी है।

Samsung Galaxy Tab S9 FE को पिछले साल एक प्लस मॉडल के साथ पेश किया गया था। टैबलेट उस समय Android 13-बेस्ड One UI 5.1 के साथ शिप होते थें। Galaxy Tab S9 FE में 10.9 इंच WQXGA (2,560x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें Exynos 1380 चिपसेट, 8 मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा, 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 45W चार्जिंग के साथ 8,000mAh बैटरी और Wi-Fi 6 शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »