लिस्टिंग से फोन के बारे में अहम जानकारी मिलती है। Vivo T6 Lite 5G का मॉडल नम्बर V2647 है।
Photo Credit: Vivo
Vivo T6 Lite 5G इससे पहले भारत के BIS सर्टिफिकेशन में नजर आ चुका है।
Vivo T6 Lite 5G को कंपनी जल्द ही मार्केट में पेश कर सकती है। फोन को विभिन्न सर्टिफिकेशंस में देखा जा रहा है जिससे पता चलता है कि फोन भारत में भी जल्द दस्तक दे सकता है। Vivo T6 Lite 5G को हाल ही में भारत का BIS सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। अब यह फोन ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में भी स्पॉट हुआ है। Vivo T5 Lite 5G का यह सक्सेसर होगा। फोन के कई स्पेसिफिकेशंस लीक में सामने आए हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Vivo T6 Lite 5G फोन जल्द ही लॉन्च के लिए तैयार होने वाला है। जाने माने टिप्स्टर Anvin के मुताबिक, फोन को लेटेस्ट अपडेट में ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है। यहां पर लिस्टिंग से फोन के बारे में अहम जानकारी मिलती है। Vivo T6 Lite 5G का मॉडल नम्बर V2647 है। कहा जा रहा है कि यह फोन अपकमिंग स्मार्टफोन iQOO Z12 Lite का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। जो कि iQOO Z11 Lite का सक्सेसर होगा।
Vivo T6 Lite 5G इससे पहले भारत के BIS सर्टिफिकेशन में नजर आ चुका है। यहां पर फोन का मॉडल नम्बर V2647 ही बताया गया था। संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन के अंदर 6.74 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन IPS पैनल से लैस होकर आ सकता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट आ सकता है।
कैमरा के लिए कयास है कि फोन के रियर कैमरा सेटअप के अंदर 50MP मेन कैमरा होगा। यह मोबाइल दो कैमरा से लैस होकर आ सकता है। फोन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP कैमरा से लैस हो सकता है। बैटरी के लिए संभावना है कि इसमें 7000mAh की विशाल बैटरी होगी। साथ में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट आ सकता है। फोन ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Android 17 के साथ आ सकता है। इसमें अन्य फीचर्स जैसे IP रेटिंग, सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी आ सकता है। इसके अलावा फोन 3.5mm हेडफोन जैक भी सपोर्ट कर सकता है। इसकी कीमत 18 हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक की रेंज में हो सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999