• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo के सस्ते स्मार्टफोन Vivo T4x और Vivo Y59 भारत में जल्द होंगे लॉन्च, यहां आए नजर!

Vivo के सस्ते स्मार्टफोन Vivo T4x और Vivo Y59 भारत में जल्द होंगे लॉन्च, यहां आए नजर!

दोनों ही बजट फोन जल्द ही भारत में आने वाले हैं।

Vivo के सस्ते स्मार्टफोन Vivo T4x और Vivo Y59 भारत में जल्द होंगे लॉन्च, यहां आए नजर!

Photo Credit: Vivo

Vivo T3x 5G में 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्‍प्‍ले है।

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन्स को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पर स्पॉट किया गया है
  • डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 OS के साथ आ सकते हैं
  • फोन में 6,000mAh तक बैटरी दी जा सकती है
विज्ञापन
Vivo भारत में जल्द ही अपने नए बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी दो सस्ते स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जो कि Vivo T4x और Vivo Y59 हो सकते हैं। भारतीय सर्टिफिकेशन में इन दोनों स्मार्टफोन्स को स्पॉट किया गया है। इससे संकेत मिलता है कि ये डिवाइसेज जल्द ही इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। फोन Rs 15 हजार से कम के प्राइस में लॉन्च किए जा सकते हैं। इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे डिस्प्ले फीचर्स आने की संभावना है। 

Vivo T4x और Vivo Y59 कंपनी की ओर से भारत में लॉन्च होने वाले अगले स्मार्टफोन हो सकते हैं। दोनों ही बजट स्मार्टफोन्स को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर स्पॉट (via) किया गया है। भारत में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स को यह सर्टिफिकेशन मिलता है। यहां से पता चलता है कि दोनों ही बजट फोन जल्द ही भारत में आने वाले हैं। 

Vivo T4x का मॉडल नम्बर V2437 मेंशन किया गया है। जबकि Vivo Y59 को मॉडल नम्बर V2443 के साथ देखा गया है। हालांकि इस सर्टिफिकेशन से फोन के स्पेसिफिकेशंस या किसी फीचर की जानकारी नहीं मिलती है। लेकिन पुराने मॉडल्स के स्पेसिफिकेशंस देखकर आने वाले डिवाइसेज के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। 

कंपनी ने इससे पहले सीरीज में Vivo T3x को लॉन्च किया था। यह फोन 13,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था जिसमें इसका 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन में Snapdragon 695 SoC दिया गया है। डिवाइस में 6.72 इंच का IPS LCD पैनल मिल जाता है। इसमें FHD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसमें दी गई है। फोन में 50MP मेन सेंसर के साथ डुअल कैमरा दिया गया है। इसमें 6000mAh बैटरी, 44W चार्जिंग जैसे फीचर्स हैं। 

Vivo Y58 में भी लगभग समान स्क्रीन मिल जाती है लेकिन प्रोसेसर के तौर पर इसमें Snapdragon 4 Gen 2 मिलता है। फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जिसके लिए 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 8MP कैमरा मिल जाता है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर, स्टीरियो स्पीकर, Bluetooth 5.1 जैसे अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं। डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 OS के साथ आते हैं। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  2. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  4. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  5. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  7. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  8. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  9. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  10. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »