In Apps

In Apps - ख़बरें

  • ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
    ₹2000 तक के UPI ट्रांज़ैक्शन पर किसी तरह का चार्ज न लगाए जाने का नियम सरकार ने तय कर दिया है। अब आप बेफिक्र होकर यूपीआई से 2000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन बिल्कुल फ्री में कर सकते हैं। ₹2,000 की पेमेंट तय करने से इतना रास्ता जरूर साफ हो गया है कि इससे ऊपर के पेमेंट्स पर सरकार चाहे तो शुल्क लगा सकती है।
  • PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
    PhonePe भारत का पहला ऐसा ऐप बन गया है जो अब इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन करने के लिए 'क्रॉस बॉर्डर स्कैन टू पे' (Cross Border Scan to Pay) सुविधा देता है। इसके साथ ही Phone Pe अब VISA कार्ड की तीनों प्रमुख सर्विस उपलब्ध करवाने वाला ऐप बन गया है
  • WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
    WhatsApp द्वारा बिल पेमेंट की सुविधा शुरू करने से भारतीय बाजार में WhatsApp की मौजूदा ट्रांजेक्शन और पब्लिक यूटिलिटी सर्विस का दायरा बढ़ जाएगा। इन सर्विस में मोबाइल रिचार्ज, मेट्रो ट्रांजिट टिकटिंग और ऑटोमेटेड चैटबॉट के जरिए दी जाने वाली सरकारी नागरिक सर्विस शामिल हैं। यूटिलिटी पेमेंट को जोड़ने से बार-बार होने वाले और अक्सर किए जाने वाले फाइनेंशियल पेमेंट भी मौजूदा चैट इंटरफेस में शामिल हो जाते हैं।
  • WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
    WhatsApp भारत में कथित तौर पर यूजर्स से उनकी उम्र ऐप में जोड़ने को कह रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि ऐप यूजर्स से उनकी उम्र को दर्ज करने के लिए कह रहा है।
  • CJP Protest: बिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप को सरकार ने किया बैन, जानें क्या था खतरा!
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के बीच भारत सरकार ने एक नया कदम उठाया है। सरकार ने मैसेजिंग ऐप Bitchat से जुड़े GitHub रिपॉजिटरी को हटाने का निर्देश जारी कर दिया है।
  • Apple यूजर्स के लिए खुशखबरी! 4 साल बाद भारत में कंपनी ने फिर शुरू की यह पेमेंट सर्विस
    Apple यूजर्स के लिए खुशखबरी है! कंपनी ने अपने App Store और iCloud के लिए फिर से एक पेमेंट सर्विस शुरू कर दी है जिसे 2022 में बंद कर दिया गया था। भारत में एपल के यूजर्स को अब App Store और iCloud पर्चेज के लिए कार्ड पेमेंट का ऑप्शन फिर से मिल गया है।
  • Truecaller सीईओ और TRAI के बीच लड़ाई! बढ़ते Spam कॉल्स के लिए TRAI को बताया जिम्मेदार
    Truecaller के CEO ऋषित झुनझुनवाला ने TRAI के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि TRAI, Truecaller को देश में खास 1400 और 1600 नंबर सीरीज से आने वाली कॉल्स के लिए कम्युनिटी-रिपोर्टेड स्पैम जानकारी दिखाने से रोक रहा है। इस रोक की वजह से इन नंबर्स का गलत इस्तेमाल हो रहा है और असली बिजनेस कॉल्स पर लोगों का भरोसा कम होता जा रहा है।
  • Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
    केंद्र सरकार ने NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले Telegram पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। NTA के अनुसार कुछ Telegram चैनलों पर कथित पेपर लीक के फर्जी दावे और छात्रों से ठगी के मामले सामने आए थे। इसी को देखते हुए MeitY ने 22 जून तक Telegram की पहुंच सीमित करने और 30 जून तक Message Editing फीचर बंद करने के निर्देश दिए हैं। एजेंसी का दावा है कि कुछ लोग पुराने मैसेज एडिट कर उन्हें पेपर लीक का सबूत बताकर वायरल कर रहे थे। NTA ने छात्रों को केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी है।
  • Aadhaar में ऑनलाइन कैसे बदले एड्रेस, नहीं पड़ेगी सेंटर में जाने की जरूरत
    आप अपने स्मार्टफोन के जरिए अपना एड्रेस आधार कार्ड में आसानी से अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए कोई कागजी कार्रवाई करने की जरूरत भी नहीं है। आधार सेंटर पर जाना, लंबी लाइन में लगना और कागजी कार्रवाई करने के झंझट से छुटकारा मिल गया है। जी हां आमतौर पर इन सभी झंझटों के चलते लोग आधार में एड्रेस बदलवाने को टालते रहते थे। आज हम आपको आधार ऐप के जरिए घर बैठे अपने आधार कार्ड में एड्रेस बदलवाने की प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं।
  • बच्चों के फोन में छिपे ऐप्स कैसे पहचानें? हर पैरेंट को पता होनी चाहिए ये ट्रिक्स
    स्मार्टफोन बच्चों की जिंदगी का बड़ा हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन इसके साथ डिजिटल सुरक्षा की चिंता भी बढ़ी है। कई बार बच्चे App Hider, Vault या Fake Calculator जैसे ऐप्स इस्तेमाल करते हैं, जो फोन में छिपे रहते हैं। ऐसे में माता-पिता फोन की Settings, App List और Battery Usage की मदद से संदिग्ध ऐप्स की पहचान कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि डिजिटल पेरेंटिंग में बच्चों की जासूसी करने के बजाय उनसे खुलकर बात करना ज्यादा जरूरी है। इसके अलावा Google Family Link और Apple Screen Time जैसे Official Tools भी बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा में मदद कर सकते हैं।
  • Instagram पर कैसे पोस्ट करें Instants, यहां जानें सबकुछ
    Instagram ने यूजर्स के लिए फोटो शेयर करने का एक नया तरीका Instagram Instants पेश किया है। इसके जरिए यूजर्स कुछ समय के लिए दिखने वाले कंटेंट को शेयर कर सकते हैं। यह दोस्तों और फॉलोअर्स द्वारा देखे जाने के बाद अपने आप गायब हो जाता है। Instagram इंस्टेंट्स पर पोस्ट की गई फोटो दूसरों के इनबॉक्स में नजर आती है। इसमें यूजर्स कम से कम एडिटिंग के साथ फोटो शेयर कर सकते हैं।
  • Instagram Instants: नया प्राइवेट फोटो शेयरिंग फीचर अच्छा लगा? यूज करने से पहले जान लें ये जरूरी सेटिंग्स
    Instagram ने Instants नाम का नया फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से यूजर्स रियल टाइम फोटो Close Friends और Mutuals के साथ शेयर कर सकते हैं। इस फीचर में गैलरी से फोटो अपलोड नहीं की जा सकती और फोटो देखने के बाद गायब हो जाती है। यूजर्स Instant फोटो भेजने, गलती से भेजी गई फोटो को Undo करने और फीचर को पूरी तरह बंद करने का विकल्प भी मिलता है। Instagram Settings में जाकर “Hide Instants in Inbox” ऑप्शन के जरिए इस फीचर को डिसेबल किया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स Instants फीचर को अस्थायी रूप से Pause भी कर सकते हैं।
  • गूगल वॉलेट में आधार कार्ड कैसे करें ऐड: ये है आसान प्रक्रिया
    गूगल वॉलेट ऐप में भारत में एक और अपग्रेड शामिल किया है। अब आप गूगल वॉलेट ऐप में अपना आधार कार्ड भी ऐड कर सकते हैं। इस फीचर को चालू करने के लिए कंपनी ने UIDAI के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा कई अन्य प्लेटफॉर्म्स के साथ भी साझेदारी हुई है, जहां आप उम्र और पहचान वेरिफिकेशन के लिए अपना आधार कार्ड दिखा सकते हैं।
  • Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
    Amazon ने भारत में AI Store लॉन्च किया है, जो AI-पावर्ड डिवाइसेस को खोजने और समझने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म है। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और वियरेबल्स जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, यह स्टोर यूजर्स को टेक्निकल जानकारी के बजाय AI फीचर्स के रियल लाइफ फायदे समझाने पर फोकस करता है। इसके अलावा Amazon ने Rufus AI असिस्टेंट, Lens सर्च और AR “view in your room” जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं, जिससे शॉपिंग एक्सपीरियंस बेहतर होता है।
  • 120 इंच स्क्रीन साइज से घर बनेगा मिनी थिएटर! Portronics Beem 570 प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च
    Portronics ने भारत में Beem 570 स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। यह डिवाइस 1080p फुल HD रिजॉल्यूशन, 10000 लुमेंस ब्राइटनेस और 120 इंच तक स्क्रीन साइज का सपोर्ट देता है। इसमें Android 13 बेस्ड Whale TV OS मिलता है, जिसमें Netflix, YouTube और Prime Video जैसे ऐप्स प्री-इंस्टॉल हैं। प्रोजेक्टर में ऑटोफोकस, ऑटो कीस्टोन करेक्शन और ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.4, HDMI और स्क्रीन मिररिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

In Apps - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »