अब आप अपने हाथ पर बंधी एप्पल वॉच में से ही व्हाट्सऐप के चैट रिप्लाई कर सकेंगे।
WhatsApp के नए iOS बीटा वर्जन पर Apple Watch के लिए नए फीचर का रोल आउट शुरू हो चुका है।
Apple Watch यूजर्स को WhatsApp की ओर से बड़ा तोहफा दिया जाने वाला है। अब जल्द ही Apple Watch यूजर्स अपनी कलाई से ही मैसेज भेज सकेंगे। यानी अब एप्पल स्मार्टवॉच पर केवल व्हाट्सऐप के नोटिफिकेशन नहीं दिखेंगे बल्कि आप मैसेजेस का रिप्लाई भी कर पाएंगे। जिसका सीधा मतलब है कि हर बार आपको मैसेज का रिप्लाई करने के लिए अपना फोन बाहर निकालने की जरूरत नहीं होगी। कलाई पर बंधी वॉच ही इसके लिए काफी होगी। यहां पर आप चैट, इमोजी, रिएक्शन आदि भेज सकेंगे। आइए जानते हैं विस्तार से इस नए फीचर के बारे में।
WhatsApp लाया Apple Watch के लिए खास फीचर
WhatsApp ने अपने नए बीटा वर्जन में Apple Watch यूजर्स के लिए एक बहुत ही काम का फीचर जोड़ा है। इसके आ जाने से आप अपने हाथ पर बंधी एप्पल वॉच में से ही व्हाट्सऐप के चैट में रिप्लाई कर सकेंगे। Wabetainfo के अनुसार, यूजर इसकी मदद से इमोजी, रिएक्शन, और यहां तक वॉयस मैसेज भी भेज सकेंगे। WhatsApp के नए iOS बीटा वर्जन पर Apple Watch के लिए यह नया ऐप रोल आउट शुरू हो चुका है।
iPhone अभी भी रखना होगा साथ
इससे पहले WhatsApp केवल नोटिफिकेशन मिररिंग के माध्यम से ही एप्पल वॉच पर रन करता था। नए फीचर अपडेट से अब सीधे वॉच से ही चैट और रिप्लाई कर पाएंगे। हालांकि यूजर को इसके लिए अपने iPhone को वॉच के साथ पेअर रखना होगा। यानी एक बार पेयरिंग होने पर आपको बार-बार अपना फोन जेब से निकालने की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ कलाई से ही आप व्हाट्सऐप का रिप्लाई कर सकेंगे। हालांकि अभी यह फीचर स्टैंडअलोन नहीं है और यूजर को फोन साथ में रखने की जरूरत होगी। यानी ऐसा नहीं हो पाएगा कि आप फोन घर पर रख दें और सिर्फ घड़ी से ही व्हाट्सऐप चलता रहे।
ऐसे करें इस्तेमाल
यह नया अपडेट इस्तेमाल करने के लिए यूजर को सिर्फ यह देखना होगा कि Apple Watch फोन से पेयर्ड रहे। लिंक प्रोसेस खुद हो जाएगा और इसके लिए किसी QR कोड को स्कैन करने की जरूरत नहीं होगी। वॉच स्क्रीन पर ही कनेक्शन स्टेटस आ जाएगा कि आपकी वॉच पेयर्ड है। कनेक्ट होने पर आप वॉच के अंदर व्हाट्सऐप चैट लिस्ट में जाकर वहीं से रिप्लाई कर सकते हैं। बार-बार फोन से रिप्लाई करने की जरूरत नहीं होगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन