iPhone में ऐप्स डाउनलोड करते हुए ऐसे करें मैनेज, जानें आसान तरीका

आईफोन में कई ऐसे फीचर हैं, जिनके बारे में सभी यूजर्स को जानकारी नहीं होती है।

iPhone में ऐप्स डाउनलोड करते हुए ऐसे करें मैनेज, जानें आसान तरीका

Photo Credit: Unsplash/Thom Bradley

आईफोन में ऐप्स कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

ख़ास बातें
  • iPhone 17 में 6.3 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है।
  • iPhone 17 में Apple का A19 प्रोसेसर दिया गया है।
  • iPhone 17 आपरेटिंग सिस्टम के लिए iOS 26 के साथ आता है।
विज्ञापन

Apple ने बीते महीने iPhone 17 सीरीज से लेकर नया स्लिम आईफोन iPhone Air लॉन्च किया है। लेटेस्ट आईफोन में कई नए फीचर्स को शामिल किया गया है। आज हम एक ऐसे फीचर की बात कर रहे हैं, जिसके बारे में शायद बहुत से यूजर्स को जानकारी नहीं होगी। जी हां जब हम आईफोन में एक साथ कई ऐप डाउनलोड करते हैं तो स्क्रीन पर सभी ऐप्स डाउनलोड होती हुई नजर आती हैं। अब कोई ऐप आपके लिए बेहत जरूरी हो सकती है, जिसे आप पहले डाउनलोड करना चाह सकते हैं और किसी को सबसे आखिर में डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपको यह मैनेज करना नहीं आ रहा है तो हम आपको ऐप डाउनलोड करने में प्राथमिकता देने के लिए एक सीक्रेट फीचर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

आईफोन में ऐप्स डाउनलोड होते हुए कैसे करें मैनेज:

सबसे पहले आपको अपना एप्पलआईफोन लेना है और उसमें ऐप्स को डाउनलोड करना है। आप एक बार में अपने आईफोन में एक ऐप या फिर कई ऐप्स को डाउनलोड कर सकते हैं।

Latest and Breaking News on NDTV

जब आपके आईफोन में ऐप्स डाउनलोड हो रहे हों और आप उन ऐप्स में से किसी एक को पहले डाउनलोड करना चाहते हैं तो उस ऐप पर लॉन्ग प्रेस करना है, जिसे आप पहले डाउनलोड करना चाहते हैं। लॉन्ग प्रेस करने के बाद नया विकल्प खुलेगा, जिसमें Prioritise Download पर क्लिक करना है।

Latest and Breaking News on NDTV

Prioritise Download पर क्लिक करने के बाद आपके आईफोन में वो ऐप तेज और पहले डाउनलोड होगी, जिसे आपने प्रायरटाइज किया है। चाहे बैकग्राउंड में एक साथ कई ऐप्स पहले से डाउनलोड हो रही हों।

Latest and Breaking News on NDTV

इसके अलावा आप अन्य किसी डाउनलोड हो रही ऐप पर लॉन्ग प्रेस करेंगे तो नया विकल्प खुलेगा। फिर स्क्रीन पर नजर आ रहे नए विकल्पों में कैंसल डाउनलोड पर क्लिक करके उसे डाउनलोड होने से हटा सकते हैं, पाउज डाउनलोड पर क्लिक करके डाउनलोड होने से रोक सकते हैं। या फिर प्रायरटाइज डाउनलोड पर क्लिक करके सबसे पहले उस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  8. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »