Imc

Imc - ख़बरें

  • IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
    India Mobile Congress (IMC) 2026 में हुए Snapdragon Event के दौरान तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च की पुष्टि हुई है। इनमें Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 शामिल हैं। हालांकि, कंपनियों ने अभी तक किसी भी फोन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। Motorola Signature 27 को पहले ही ग्लोबल मार्केट में शोकेस किया जा चुका है, जबकि Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 चीन में लॉन्च हो चुके हैं। तीनों फोन के भारतीय वेरिएंट की कीमत और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
  • IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
    iQOO 16 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने India Mobile Congress (IMC) 2026 के दौरान फोन के इंडिया लॉन्च की पुष्टि की है। साथ ही यह भी बताया है कि फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलेगा। चीन में लॉन्च हुए iQOO 16 में भी Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है। चीनी मॉडल में 6.85 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और 8400mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। भारत में आने वाले वेरिएंट के बाकी स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
  • IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
    रिलायंस जियो ने आज इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 में Jio का LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन का मॉडल शोकेस कर दिया है। LEO सैटेलाइट यानी कि लो अर्थ ऑर्बिट में सैटेलाइट का नेटवर्क तैयार करना है। टेलीकॉम दिग्गज अपने सैटेलाइट नेटवर्क में कुल 1600 से ज्यादा सैटेलाइट भेजने की तैयारी कर रहा है, जिसके बाद कंपनी खराब नेटवर्क वाले क्षेत्रों में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड प्रदान करेगी।
  • IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
    टेलीकॉम दिग्गज Jio ने आज इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 में अपने आगामी एआई वियरेबल्स को पेश किया है। कंपनी अपने स्मार्ट ग्लासेज के साथ-साथ एआई फीचर्स वाले ईयरबड्स लेकर आई है। जियो स्मार्ट ग्लासेज सिर्फ ऑडियो वर्जन और कैमरा के साथ आते हैं। कैमरा वाले जियो स्मार्ट ग्लासेज के जरिए आसानी से एआई से बात की जा सकती है और यूपीआई पेमेंट भी की जा सकती है.
  • ChatGPT करेगा शॉपिंग और पेमेंट्स, जानें क्या है भारत का नया Agentic Payments सिस्टम?
    आजकल यूजर ChatGPT जैसे AI असिस्टेंट्स से प्रोडक्ट्स सर्च करने, प्राइस कम्पेयर करने, या शॉपिंग लिस्ट बनाने जैसे काम करवाते हैं। लेकिन अब यह कदम आगे बढ़ चुका है। Agentic Payments की मदद से यूजर उसी चैट में पेमेंट भी पूरा कर पाएंगे, बिना किसी वेबसाइट या ऐप पर जाए। इस प्रोजेक्ट में तीन दिग्गजों की पार्टनरशिप है, जिसमें भारत में डिजिटल पेमेंट के लिए पॉपुलर Razorpay, हर महीने 20 बिलियन से ज्यादा UPI ट्रांजेक्शन को संभालने वाला NPCI और ChatGPT बनाने वाला OpenAI शामिल हैं।
  • Jio AI Classroom हुआ लॉन्च: बिना 1 पैसा दिए Free में सीखें AI
    भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को आम लोगों तक पहुंचाने के मकसद से Jio ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC 2025) के पहले दिन AI Classroom नाम का नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। यह एक फ्री ऑनलाइन कोर्स है, जो हर यूजर को "AI Ready" बनाने के विजन के साथ शुरू किया गया है। कंपनी का कहना है कि आने वाले वक्त में AI हर सेक्टर में जरूरी स्किल बनने जा रही है और इस कोर्स के जरिए Jio हर यूजर को उस बदलाव के लिए तैयार करना चाहता है।
  • IMC 2025: Jio का JioBharat सेफ्टी फर्स्ट फोन हुआ पेश, जानें खासियतें
    JioBharat Safety First Phones इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 में लॉन्च हुए हैं। इन फीचर फोन में सेफ्टी-की खास सुविधा मिलती है। इन मोबाइल फोन को यूजर्स को कनेक्टेड, प्रोटेक्टेड और टेंशन फ्री रखने के लिए डिजाइन किया गया है। सेफ्टी फर्स्ट के साथ यूजर्स अब अपने बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता और डिपेंडेंट के साथ सुरक्षित तरीके से हमेशा उपलब्ध रह सकते हैं। JioBharat सेफ्टी फर्स्ट फोन की शुरुआती कीमत सिर्फ 799 रुपये है।
  • IMC 2025: 6G में दुनिया को लीड करेगा भारत! 10 सेमीकंडक्टर यूनिट्स पर भी चल रहा है काम
    इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के दौरान आयोजित इंटरनेशनल 6G सिम्पोजियम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत अब सिर्फ टेक्नोलॉजी का उपभोक्ता नहीं, बल्कि इसका आर्किटेक्ट बनने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले दशक में 6G तकनीक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनेगी और यह एग्रीकल्चर, हेल्थकेयर, स्मार्ट सिटीज और डिजास्टर मैनेजमेंट जैसे हर सेक्टर को बदलकर रख देगी।
  • IMC 2025: PM Modi ने कहा 'भारत में 1GB डेटा की कीमत 1 कप चाय से भी कम', स्वदेशी 4G में भारत टॉप 5 देशों में!
    IMC 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के 9वें एडिशन का उद्घाटन किया। दूरसंचार विभाग (DoT) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित, IMC एशिया का सबसे बड़ा टेलीकॉम, मीडिया और टेक्नोलॉजी इवेंट बताया जाता है। India Mobile Congress 2025 में बोलते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूरसंचार क्रांति की ओर इशारा दिया और कहा कि भारत के लोगों को एक कप चाय से भी कम कीमत पर 1GB वायरलेस डेटा उपलब्ध कराया गया है।
  • PM मोदी ने किया IMC 2025 का उद्घाटन, 6G से लेकर AI पर होगी बड़ी घोषणा
    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, द्वारका में IMC 2025 का उद्घाटन किया। इस IMC में भारत के 6G के विजन पर बात होगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ सैटेलाइट इंटरनेट पर भारत के विजन का पता लगेगा। इंडिया मोबाइल कांग्रेस डिजिटल क्षेत्र में भारत के बढ़ते नेतृत्व के प्रतीक के साथ एक एशियाई और ग्लोबल टेक्नोलॉजी सम्मेलन बनकर उभरा है।
  • BSNL ने लॉन्च की सीधे डिवाइस तक सैटेलाइट कनेक्टिविटी सर्विस
    इस सर्विस से दूरदराज के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी की समस्या को दूर किया जा सकेगा। पिछले महीने इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) ने इस सर्विस को पेश किया था। हाल ही में कुछ स्मार्टफोन कंपनियों ने भी अपने डिवाइसेज में सटेलाइट कनेक्टिविटी का फीचर उपलब्ध कराया है। टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर BSNL की डायरेक्ट-टु-डिवाइस सैटेलाइट कनेक्टिविटी सर्विस के लॉन्च की घोषणा की है।
  • 50MP कैमरा वाला Redmi का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन भारत में 20 नवंबर को होगा लॉन्च! जानें स्पेसिफिकेशन्स
    Redmi A4 5G भारत में 20 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। Redmi A4 5G को अक्टूबर में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2024 में दिखाया गया था और उस समय कंपनी ने कहा था कि अपकमिंग 5G स्मार्टफोन देश में 10,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च होगा। इसके Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट के साथ आने की पुष्टि हो चुकी है। अपकमिंग रेडमी फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स को भी लीक किया जा चुका और लेटेस्ट टीजर के जरिए कंपनी ने कुछ की पुष्टि की है।
  • इलेक्ट्रिक ही नहीं, पूरे ऑटोमोबाइल सेक्टर पर है MediaTek की नजर!
    MediaTek भारत में धीरे-धीरे अपनी मार्केट शेयर बढ़ा रहा है। कंपनी ने हाल ही में अपना फ्लैगशिप चिपसेट, MediaTek Dimensity 9400 पेश किया और इसे इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2024 में हाइलाइट किया है। Gadgets 360 से अंकित शर्मा (Ankit Sharma) ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, अंकु जैन (Anku Jain) से कंपनी की भविष्य की योजनाओं के बारे में बात की।
  • What is Cloud PC : आपका टीवी, मोबाइल बन जाएगा कंप्‍यूटर, क्‍या है नई टेक्‍नॉलजी? फटाफट से जानें
    इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में जियो ने एक खास टेक्‍नॉलजी दिखाई है। इसकी मदद से स्मार्टटीवी को कंप्यूटर के रूप में इस्‍तेमाल किया जा सकेगा। इसका नाम जियो क्लाउड पीसी है। जियो का दावा है कि यह तकनीक टीवी को कंप्यूटर में बदल देगी। यूजर को सिर्फ इंटरनेट कनेक्शन, स्मार्ट टीवी, टाइपिंग कीबोर्ड, माउस और जियो क्लाउड पीसी ऐप की जरूरत होगी। जिनके पास स्मार्ट टीवी नहीं हैं, उनका नॉर्मल टीवी भी सेट-टॉप बॉक्स से कंप्यूटर बन जाएगा।
  • IMC 2024 : सामान खरीदने के लिए नहीं लगना होगा बिल की लाइन पर, Jio ने दिखाया ‘इंटेलिजेंट शॉपिंग कार्ट’, क्‍या है यह? जानें
    इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में जियो ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस एक ‘इंटेलिजेंट शॉपिंग कार्ट’ को दिखाया है। इसे इस्तेमाल करना आसान है। ‘इंटेलिजेंट शॉपिंग कार्ट’ डायरेक्‍ट स्‍टोर के बिलिंग डेस्क से जुड़ा होता है। ऐसे में कोई कस्‍टमर जब सामान कार्ट में डालेगा, तो कार्ट पर लगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस कैमरे और स्कैनर उस प्रोडक्‍ट को बिलिंग डेस्क पर भेज देंगे। वहां से प्रोडक्‍ट के प्राइस को सीधे बिल में जोड़ दिया जाएगा।

Imc - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »