IMC 2025: Jio का JioBharat सेफ्टी फर्स्ट फोन हुआ पेश, जानें खासियतें

Reliance Jio ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 में अपना पहले JioBharat Safety First Phones लॉन्च किए हैं।

IMC 2025: Jio का JioBharat सेफ्टी फर्स्ट फोन हुआ पेश, जानें खासियतें

Photo Credit: Jio

JioBharat Safety-First Phones में लोकेशन मॉनिटरिंग मिलती है।

ख़ास बातें
  • JioBharat सेफ्टी फर्स्ट फोन की शुरुआती कीमत सिर्फ 799 रुपये है।
  • JioBharat Safety-First Phones में लोकेशन मॉनिटरिंग मिलती है।
  • JioBharat Safety-First Phones में 7 दिनों तक का बैटरी बैकअप मिलता है।
विज्ञापन

Reliance Jio ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 में अपना पहले JioBharat Safety First Phones लॉन्च किए हैं। इन फीचर फोन में सेफ्टी-की खास सुविधा मिलती है। इन मोबाइल फोन को यूजर्स को कनेक्टेड, प्रोटेक्टेड और टेंशन फ्री रखने के लिए डिजाइन किया गया है। सेफ्टी फर्स्ट के साथ यूजर्स अब अपने बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता और डिपेंडेंट के साथ सुरक्षित तरीके से हमेशा उपलब्ध रह सकते हैं। यहां हम आपको जियोभारत सेफ्टी फर्स्ट फोन्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

JioBharat Safety-First Phones Price

कीमत की बात की जाए तो JioBharat सेफ्टी फर्स्ट फोन की शुरुआती कीमत सिर्फ 799 रुपये है। ये फोन Jio स्टोर्स, मेन मोबाइल आउटलेट्स, जियोमार्ट, अमेजन और स्विगी इंस्टामार्ट पर उपलब्ध हैं।
 

JioBharat Safety-First Phones Features

JioBharat Safety-First Phones में लोकेशन मॉनिटरिंग मिलती है, जिससे यूजर्स अपनी करीबियों के दूर रहने पर उनकी लोकेशन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं यूसेज मैनेजर एक प्रकार से अभिभावक को मन की शांति प्रदान करता है। इससे यह कंट्रोल किया जा सकता है कि कौन कॉल या मैसेज कर सकता है, अनजान नंबर को ब्लॉक करने के साथ गैरजरूरी चीजों के एक्सेस को बैन किया जा सकता है। फोन और सर्विस हेल्थ में बिना रुकावट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए डिवाइस की बैटरी और नेटवर्क कैपेसिटी की रीयल टाइम जानकारी मिलती है। JioBharat फोन में 7 दिनों तक का बैटरी बैकअप मिलता है, जिससे लंबे समय तक उपयोग के साथ करीबीयों के साथ हमेशा कनेक्टेड रह सकते हैं।

हर भारतीय परिवार के लिए तैयार फोन

JioBharat सेफ्टी फर्स्ट फोन बच्चों के लिए के लिए स्मार्ट लोकेशन और कॉल मैनेजमेंट के साथ सोशल मीडिया से जुड़े बिना कनेक्ट रहने की सुविधा मिलती है। बुजुर्ग माता-पिता के लिए परिवार की सिक्योरिटी और लोकेशन अपडेट के साथ उपयोग में आसान है। यह फोन महिलाओं के लिए एक भरोसेमंद साथी के तौर पर काम करता है जो सबसे जरूरी समय पर सेफ्टी और कनेक्टिविटी प्रदान करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »