Hd

Hd - ख़बरें

  • Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Ai+ ने आज भारत में नया स्मार्टफोन Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है। Ai+ Pulse 2 FE के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹9,999 है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध है। Pulse 2 FE में 6.67 इंच की HD+ IPS पंच होल डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 263 ppi है। इस फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G81 चिपसेट के साथ Mail G52 MC दिया गया है।
  • Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
    Samsung Galaxy A08 4G भारतीय मार्केट में लॉन्च के नजदीक बताया जा रहा है। फोन के लिए टिप्स्टर संजू चौधरी ने इसकी प्राइसिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। टिप्स्टर ने X पर पोस्ट में एक पोस्टर शेयर किया है जिसके मुताबिक, Samsung Galaxy A08 4G की भारत में कीमत 18,999 रुपये से शुरू हो सकती है।
  • Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
    पिछले महीने Redmi 17C 5G को सिंगापुर में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन के लिए Brown, Purple और Black कलर्स के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 810 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। Redmi 17C 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
    ZENO ने भारत में अपना नया एंट्री फोन ZENO 300 पेश कर दिया है। कीमत की बात करें तो ZENO 300 की कीमत ₹9,649 है। यह फोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध है। 300 में 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1612 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन ऑक्टा कोर UNISOC T7100 चिपसेट के साथ Mali-G57 MP1 GPU से लैस किया गया है। इस फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 64GB eMMC 5.1 स्टोरेज दी गई है
  • Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
    Pova 8 5G का नया कलर वेरिएंट Plasma Orange भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। Pova 8 5G अब Plasma Orange कलर वेरिएंट में उपलब्ध हो गया है, जिसकी कीमत 29,999 है। यह बिक्री के लिए आज से रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा। ग्राहक क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके 2,000 इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं, जिससे प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। Pova 8 5G में 6.76 इंच फुल HD+ फ्लैट एलसीडी डिस्प्ले दी गई है
  • MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
    MIVI ने भारतीय बाजार में MIVI One 5G लॉन्च कर दिया है। MIVI One 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,999 और बिग बिलियन डेज नेट प्रभावी कीमत ₹11,999 है, जिसमें 1,000 बैंक ऑफर शामिल है। 6GB+128GB के स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹15,999 और बिग बिलियन डेज नेट प्रभावी कीमत ₹13,499 है, जिसमें ₹1,500 बैंक ऑफर शामिल है। वहीं 8GB+128GB के स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,999 और बिग बिलियन डेज नेट प्रभावी कीमत ₹14,999 है, जिसमें ₹1,500 बैंक ऑफर शामिल है।
  • Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
    Xiaomi ने आज चीन में अपना नया स्मार्टफोन Xiaomi 18 Pro लॉन्च कर दिया है। Xiaomi 18 Pro के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 (लगभग ₹86,000), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 6,999 (लगभग ₹1,00,000) और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट  CNY 7,999 (लगभग ₹1,14,000), 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 8,999 (लगभग ₹1,29,000) और ट्रांसपेरेंट 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 9,999 (लगभग ₹1,43,000) है।
  • Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
    Ai+ Nova 2 Power 5G की भारत में 23 सितंबर से बिक्री शुरू हो गई है। फोन की शुरुआती कीमत ₹16,699 है और इसे Flipkart से खरीदा जा सकता है। इसमें 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए 48MP मुख्य कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा IP65 रेटिंग और Android 16 आधारित NxtQuantum OS मिलता है।
  • iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
    इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ LCD डिस्प्ले (1,600 × 720 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 और Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर चलता है।
  • Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
    Ai+ Nova 2 Power 5G फोन भारत में लॉन्च कर दिया गया है। देसी कंपनी ने Nova 2 सीरीज में ये लेटेस्ट एडिशन किया है। Ai+ Nova 2 Power 5G में 6.75 इंच का HD प्लस डिस्प्ले मिलता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कता है। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट दिया गया है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स हैं।
  • 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
    Itel ने भारत में अपना बजट स्मार्टफोन itel A300C लॉन्च किया है। itel A300C के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹10,999 है। यह स्मार्टफोन बिक्री के ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। कंपनी फोन के साथ पहले 100 दिनों के अंदर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी प्रदान करती है। A300C में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1612 पिक्सल है। यह फोन 2.2GHz ऑक्टा कोर UNISOC T7100 चिपसेट से लैस किया गया है।
  • Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
    Lava Bold N4 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है। नए 5G फोन में 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP AI Dual Rear Camera और 50MP AI Front Camera मिलता है। फोन में Unisoc T820 5G चिपसेट के साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। इसमें 6000mAh की बैटरी और Android 16 मिलता है। फोन को Monaco Blue और Opulent Lilac कलर में पेश किया गया है। इसकी स्पेशल लॉन्च कीमत सभी ऑफर्स को मिलाकर ₹13,999 है और सेल 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
  • ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
    Primebook ने भारत में अपना नया लैपटॉप Primebook 3 Max लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹35,990 रखी गई है। लैपटॉप में MediaTek Genio 720 प्रोसेसर के साथ 8GB LPDDR5 RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है, जिसे microSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 15.6 इंच का Full HD IPS डिस्प्ले दिया गया है। पावर के लिए 60.3Wh बैटरी है, जो कंपनी के मुताबिक 12 घंटे तक चल सकती है। Primebook 3 Max में PrimeOS के साथ कई AI और प्रोडक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
    Oppo ने भारत में नया स्मार्टफोन Oppo K14 Lite लॉन्च किया है। Oppo K14 Lite के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,999 है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान पर इंस्टेंट 1,000 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹15,999 हो जाएगी। इसके अलावा ऑप्शल 3 मीहने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी मिलता है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए आधिकारिक ओप्पो ई स्टोर और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।
  • 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
    Samsung ने Galaxy A सीरीज में नया Galaxy A08 बजट 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फोन में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और 4GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप में 50MP का मेन रियर कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6000mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Galaxy A08 Android 16 और One UI 8 पर चलता है। Samsung ने 6 जनरेशन तक OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने की पुष्टि की है।

Hd - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »