Gps Watch

Gps Watch - ख़बरें

  • Honor की नई Watch 6 Plus में है AI कोच, स्लीप ट्रैकिंग और 17 दिन की बैटरी, इस कीमत में हुई लॉन्च
    Honor Watch 6 Plus को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नई स्मार्टवॉच में 1.46 इंच AMOLED डिस्प्ले, 1000mAh बैटरी और AI आधारित हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक वॉच हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर और स्लीप एपनिया जैसी चीजों को ट्रैक कर सकती है। इसके अलावा इसमें AI Coach, AI Running Posture Analysis और YOYO Voice Assistant भी मिलता है। स्मार्टवॉच 120 से ज्यादा Sports Modes, Dual-Band GPS और Bluetooth Calling सपोर्ट के साथ आती है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 18,200 रुपये रखी गई है।
  • Amazfit Cheetah 2 Pro लॉन्च: 20 दिन की बैटरी, Titanium बॉडी और 170+ स्पोर्ट्स मोड, जानें कीमत
    Amazfit ने Cheetah 2 Pro स्मार्टवॉच लॉन्च किया है, जो खास तौर पर मैराथन रनर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 1.32 इंच AMOLED डिस्प्ले, डुअल-बैंड GPS और 170 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स दिए गए हैं। यह Zepp OS 5.0 पर चलता है और Zepp Coach के जरिए पर्सनलाइज्ड ट्रेनिंग प्लान ऑफर करता है। वॉच में 540mAh बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में 20 दिन तक चल सकती है। इसके अलावा इसमें हार्ट रेट, SpO2 और VO2 Max जैसे एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिलते हैं।
  • Amazfit T Rex Ultra 2: टाइटेनियम बॉडी और 6 सैटेलाइट GPS वाली नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, जानें कीमत
    Amazfit ने T Rex Ultra 2 स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है, जो 1.5 इंच AMOLED डिस्प्ले, सैफायर ग्लास प्रोटेक्शन और ग्रेड 5 टाइटेनियम बॉडी के साथ आती है। डिवाइस Zepp OS 5 पर चलती है और 6 सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम सपोर्ट करती है। इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज, 187 से ज्यादा वर्कआउट मोड और 870mAh बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह सामान्य उपयोग में 30 दिन तक चल सकती है। इसकी कीमत 549.99 डॉलर रखी गई है और यह वेबसाइट व Amazon पर उपलब्ध है।
  • Amazon Mega Smart Wearable Days: स्मार्टवॉच, स्मार्ट रिंग और फिटनेस बैंड पर बंपर डिस्काउंट
    Amazon Mega Smartwearable Days सेल में स्मार्टवॉच, स्मार्ट रिंग और फिटनेस बैंड पर बंपर बचत का मौका मिल रहा है। Apple Watch SE 3 GPS 40mm अमेजन पर 25,900 रुपये में मिल रही है। वहीं Redmi Watch 5 Active ई-कॉमर्स साइट पर 60% छूट के बाद 1,999 रुपये में खरीदा जा सकती है। जबकि CrossBeats Armour Pro AI Premium Smart Watch अमेजन सेल में 40% डिस्काउंट के बाद 5,999 रुपये में उपलब्ध हो रही है।
  • Motorola की स्मार्टवॉच में वापसी, Moto Watch भारत में लॉन्च, कीमत Rs 6 हजार के अंदर
    Motorola ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Moto Watch लॉन्च कर दी है। यह वॉच Android 12 या उससे ऊपर चलने वाले स्मार्टफोन्स को सपोर्ट करती है और इसमें Wear OS की जगह कंपनी का खुद का सॉफ्टवेयर दिया गया है। Moto Watch में राउंड डायल डिजाइन, OLED डिस्प्ले और 47mm एल्यूमिनियम केस मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्टवॉच रेज-टू-वेक मोड में 13 दिनों तक की बैटरी लाइफ देती है। Moto Watch में हार्ट रेट, SpO2, स्लीप और स्ट्रेस ट्रैकिंग के साथ ड्यूल-फ्रीक्वेंसी GPS भी दिया गया है। इसकी कीमत 5,999 रुपये रखी गई है।
  • किस फ्लोर पर है बच्चा ये भी बताएगी Xiaomi की नई Kids Watch! जानें फ्लिप कैमरा, SOS अलर्ट वाली स्मार्टवॉच की कीमत
    Xiaomi ने बच्चों के लिए नई स्मार्टवॉच Xiaomi Kids Watch लॉन्च की है, जिसमें सेफ्टी और कम्युनिकेशन पर खास फोकस किया गया है। कंपनी के मुताबिक, इस स्मार्टवॉच में फ्लिप डुअल कैमरा डिजाइन, 1.75 इंच का AMOLED डिस्प्ले और AI-बेस्ड फ्लोर-लेवल लोकेशन ट्रैकिंग फीचर दिया गया है। वॉच GPS, BeiDou और Galileo जैसे मल्टीपल नेविगेशन सिस्टम्स को सपोर्ट करती है। इसमें वॉइस और वीडियो कॉलिंग, NFC सपोर्ट, SOS अलर्ट और वाटर रेजिस्टेंट बिल्ड भी शामिल है। Xiaomi Kids Watch की बिक्री 27 जनवरी से शुरू होगी।
  • Realme Watch 5 Launched in India: ब्लूटूथ कॉलिंग और 108 स्पोर्ट्स मोड वाली बजट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, जानें कीमत
    Realme ने भारत में नई Realme Watch 5 लॉन्च की है, जो 1.97-inch AMOLED डिस्प्ले, 600 nits ब्राइटनेस, NFC, HD Bluetooth Calling और 300+ वॉच फेसेस के साथ आती है। वॉच में इंडिपेंडेंट GPS, 108 स्पोर्ट्स मोड, गाइडेड वर्कआउट्स और कई हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं जिनमें SpO2, हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग और स्ट्रेस मॉनिटरिंग शामिल हैं। IP68 रेटिंग के साथ यह वॉच 16 दिनों तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करती है। इसकी शुरुआती कीमत 4,499 रुपये है और पहली सेल 10 दिसंबर से realme.com, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल में होगी।
  • Huawei ने ECG, GPS और 12 दिन के बैटरी बैकअप के साथ भारत में लॉन्च की Watch GT 6 सीरीज, जानें कीमत
    Huawei ने भारत में Watch GT 6 और Watch GT 6 Pro लॉन्च किए हैं, जो डिजाइन, डिस्प्ले और बैटरी लाइफ के मामले में काफी प्रीमियम अपग्रेड लेकर आते हैं। GT 6 Pro में Titanium alloy केस, 1.47-इंच AMOLED डिस्प्ले और 3,000 nits पीक ब्राइटनेस दी गई है। वहीं Watch GT 6 का 41mm वेरिएंट 1.32-इंच AMOLED स्क्रीन के साथ आता है। Pro मॉडल में ECG और depth सेंसर शामिल हैं, जबकि बेस वर्जन इनसे वंचित है। दोनों वॉच 5ATM + IP69 रेटिंग, Sunflower GPS और Android/iOS कम्पैटिबिलिटी के साथ आती हैं। बैटरी लाइफ 21 दिन तक जाने का दावा किया गया है, जबकि छोटे मॉडल में 14 दिन का बैकअप मिलता है।
  • स्मार्टवॉच नहीं, लाइफसेवर! बेहोश हुए ड्राइवर की लोकेशन भेजकर बुला दी एम्बुलेंस
    एक ऐसी दुनिया में जहां गैजेट्स को अक्सर लोगों के बीच दूरी बढ़ाने का दोष दिया जाता है, वहीं एक स्मार्टवॉच ने इंसानियत की डोर फिर से जोड़ दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की गई एक कहानी में बताया गया कि कैसे एक शख्स की Apple Watch ने उसकी जान बचाई, जब वह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। इसी तरह की कई घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जहां यूजर्स ने दावे किए हैं कि उनकी स्मार्टवॉच ने समय रहते अलर्ट दिए, जिससे उनकी जान बची है।
  • Pebble ने लॉन्‍च की बच्‍चों की स्‍मार्टवॉच, 4G कॉलिंग, कैमरा, GPS ट्रैकिंग समेत कई सुविधाएं, जानें प्राइस
    पेबल ने Pebble Junior 4G Smartwatch को लॉन्‍च किया है। इसमें 1.7 इंच का डिस्‍प्‍ले है। वॉच के साथ लैवेंडर और ब्‍लू कलर के स्‍ट्रैप्‍स आते हैं, जिन्‍हें पसंद के मुताबिक बदला जा सकेगा। बच्‍चों की इस वॉच में बिल्‍ट-इन कैमरा है, जो वीडियो कॉलिंग समेत दूसरे कामों में मदद करता है। यह 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है। लाइव लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा भी इसमें है। कीमत 5,999 रुपये है।
  • Apple Watch Series 10 लॉन्च, 399 डॉलर की शुरुआती कीमत में आपकी नींद का रखेगी ध्यान
    Apple Watch Series 10 को एप्पल के “Its Glowtime” इवेंट में लॉन्च (Apple Watch Series 10 Launched) कर दिया गया है। Apple Watch Series 10 को 399 डॉलर (लगभग 33 हजार रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस वॉच को GPS और LTE वेरिएंट मेें पेश किया है। इसके दूसरे वेरिएंट की कीमत 499 डॉलर से शुरू होती है। इस वॉच के प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो गए हैं और इसकी बिक्री 20 सितंबर से शुरू होगी।
  • Honor Watch 5 लॉन्च हुई 15 दिन बैटरी लाइफ, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें सबकुछ
    Honor ने नई स्मार्टवॉच Honor Watch 5 को लॉन्च किया है। IFA Berlin 2024 इवेंट में लॉन्च हुई यह स्मार्टवॉच 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले से लैस है। इसमें कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 लेवल मॉनिटरिंग दिए गए हैं। इसमें 400 से ज्यादा वॉचफेस हैं। यह सिंगल चार्ज में 15 दिन चल सकती है और 5 ATM वॉटर रसिस्टेंस फीचर से लैस है।
  • CMF ने भारत में लॉन्च की Watch Pro 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इसमें 100 से अधिक वॉच फेसेज और 120 से अधिक प्रीसेट स्पोर्ट्स मोड हैं। CMF Watch Pro 2 से डेटा CMF Watch ऐप से सिंक्रोनाइज्ड है
  • आधे दामों में रीफर्बिश्ड Apple Watch Series 9 हुई बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें सबकुछ
    Apple Watch Series 9 को सितंबर 2023 में पेश किया गया था। इस वॉच में 5.6 बिलियन ट्रांजिस्टर के साथ नया S9 SIP है, जो सीरीज 8 की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक है।
  • Apple Watch Series 9 पर डिस्काउंट, Flipkart पर 33,000 रुपये से कम हुआ प्राइस
    इस स्मार्टवॉच सीरीज में एपल का S9 SiP (सिस्टम इन पैकेज) सेकेंड जेनरेशन अल्ट्रा वाइडबैंड (UWB) चिपसेट के साथ है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 36 घंटे तक चलती है

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »