Apple Watch Series 10 लॉन्च, 399 डॉलर की शुरुआती कीमत में आपकी नींद का रखेगी ध्यान

Apple Watch Series 10 को एप्पल के “Its Glowtime” इवेंट में लॉन्च कर दिया गया है। Apple ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच को दो वेरिएंट में पेश किया है।

Apple Watch Series 10 लॉन्च, 399 डॉलर की शुरुआती कीमत में आपकी नींद का रखेगी ध्यान

Apple Watch Series 10 को watchOS 11 के साथ पेश किया गया है। इसमें आपको कई नए फिटनेस-फोकस्ड फीचर्स मिलते हैं।

ख़ास बातें
  • Apple Watch Series 10 हुई लॉन्‍च
  • Watch Ultra 2 को भी पेश किया गया
  • समय के साथ सेहत जांचेंगी नई वॉच
विज्ञापन
Apple Watch Series 10 को एप्पल के “Its Glowtime” इवेंट में लॉन्च (Apple Watch Series 10 Launched) कर दिया गया है। Apple ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच को दो वेरिएंट में पेश किया है। एप्पल वॉच सीरीज 10 में आपको नए चिपसेट के साथ एप्पल इंटेलीजेंस फीचर भी मिलता है।कंपनी ने Apple Watch Ultra 2 का नया ब्लैक सैटिन कलरवे भी पेश किया है। Apple Watch Series 10 अब तक की सबसे फास्ट चार्जिंग वाली Apple वॉच है। कंपनी के मुताबिक इसकी बैटरी पूरे 18 घंटे चलती है। 30 मिनट का चार्ज इसको 80 प्रतिशत से ज्यादा बैटरी लाइफ देता है। Apple की वॉच 10 टाइटेनियम फिनिश में भी उपलब्ध होगी। हम आपको यहां Apple Watch Series 10 की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दे रहे हैं।    
 

Apple Watch Series 10, Watch Ultra 2 Price

Apple Watch Series 10 को 399 डॉलर (लगभग 33 हजार रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस वॉच को GPS और LTE वेरिएंट मेें पेश किया है। इसके दूसरे वेरिएंट की कीमत 499 डॉलर से शुरू होती है। इस वॉच के प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो गए हैं और इसकी बिक्री 20 सितंबर से शुरू होगी।      

Apple Watch Series 10 के अलावा, Apple Watch Ultra 2 का ब्लैक सैटिन कलर ऑप्शन 799 डॉलर (लगभग 67,000 रुपये) में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसके प्री-ऑर्डर आज से शुरू होंगे और सेल 20 सितंबर से शुरू होगी।
 

Apple Watch Series 10 Features, Specifications

Apple Watch Series 10 न्यू S10 चिपसेट दिया गया है। एप्पल यूजर्स अब इनबिल्ट स्पीकर का इस्तेमाल करके सीधे अपनी स्मार्टवॉच पर संगीत और पॉडकास्ट भी चला सकते हैं। स्मार्टवॉच में आपको 50 मीटर तक वॉटर रेसिस्टेंस का फीचर मिलता है। कंपनी का कहना है कि वॉच सीरीज 10 अभी तक की सबसे फास्ट चार्जिंग वाली स्मार्टवॉच है, जो सिर्फ 30 मिनट की चार्जिंग में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।

Apple Watch Series 10 को watchOS 11 के साथ पेश किया गया है। इसमें आपको कई नए फिटनेस-फोकस्ड फीचर्स मिलते हैं, जिसमें एक वाइटल ऐप, एक ट्रेनिंग लोड मेजरमेंट शामिल है  Apple Watch Series 10 में नया वाइड एंगल OLED डिस्प्ले, राउंडिड कॉर्नर है। एप्पल 10 सीरीज में आपको अब तक की सबसे बड़ी डिस्प्ले मिलती है। कंपनी की इस स्मार्टवॉच में आपको स्लीप एपनिया का डिटेक्शन फीचर मिलता है। 

Apple Watch Series 10 का एक्सेलेरोमीटर सांस लेने में होने वाली गड़बड़ी का पता लगा सकता है। इसके अलावा स्मार्टवॉच आपकी नींद की भी मॉनिटरिंग कर सकता है। मशीन लर्निंग का उपयोग करते हुए, Apple हर 30 दिनों में इस डेटा का विश्लेषण करता है और यूजर्स को यह डेटा दिखाता है, जिससे उन्हें नींद में किसी भी तरह की अनियमितता के बारे में पता चल सकता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  3. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  4. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  5. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  7. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  8. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  9. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  10. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »