Amazfit Cheetah 2 Pro स्मार्टवॉच लॉन्च हुआ है, जिसमें GPS, लंबी बैटरी और एडवांस रनिंग फीचर्स मिलते हैं।
Photo Credit: Amazfit
Amazfit ने अपनी Cheetah सीरीज के तहत नया Amazfit Cheetah 2 Pro लॉन्च किया है। यह स्मार्टवॉच खास तौर पर मैराथन रनर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। कंपनी के मुताबिक, इसमें ट्रेनिंग प्लान, रनिंग एनालिटिक्स और रिकवरी ट्रैकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो लंबे समय तक ट्रेनिंग और परफॉर्मेंस सुधारने में मदद करते हैं। परफॉर्मेंस के लिए यह वॉच Zepp OS 5.0 पर चलती है और Zepp Flow AI वॉयस कंट्रोल के साथ आती है। लोकेशन ट्रैकिंग के लिए इसमें डुअल-बैंड GPS और 6 सैटेलाइट सिस्टम सपोर्ट मिलता है। स्मार्टवॉच 540mAh बैटरी के साथ आती है, जो कंपनी के मुताबिक सामान्य इस्तेमाल में 20 दिन तक चल सकती है।
कीमत की बात करें तो Amazfit Cheetah 2 Pro को 449.99 डॉलर (करीब 41,900 रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टवॉच कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदी जा सकती है।
डिजाइन के मामले में Amazfit Cheetah 2 Pro में Grade 5 टाइटेनियम फ्रेम और केस दिया गया है, जबकि स्क्रीन पर सैफायर ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है। इसमें 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 466×466 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
परफॉर्मेंस के लिए यह वॉच Zepp OS 5.0 पर चलती है और Zepp Flow AI वॉयस कंट्रोल के साथ आती है। इसमें Bluetooth 5.2, Wi-Fi सपोर्ट और Android व iOS दोनों प्लेटफॉर्म के साथ कंपैटिबिलिटी मिलती है। इसके अलावा इसमें इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर दिए गए हैं, जिससे Bluetooth कॉलिंग और Amazon Alexa सपोर्ट भी मिलता है।
फिटनेस और ट्रेनिंग फीचर्स की बात करें तो इसमें Zepp Coach दिया गया है, जो 3KM से लेकर फुल मैराथन तक के लिए पर्सनलाइज्ड ट्रेनिंग प्लान ऑफर करती है। यह यूजर की प्रोग्रेस के अनुसार खुद को एडजस्ट भी करती है। इसके अलावा यह TrainingPeaks, Runna, Strava और Intervals.icu जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ सिंक कर सकती है।
यह वॉच एडवांस रनिंग मेट्रिक्स जैसे पेसिंग, लैक्टेट थ्रेशोल्ड, रनिंग पावर, ग्राउंड कॉन्टैक्ट टाइम और फिनिश टाइम प्रेडिक्शन को ट्रैक करती है। इसके साथ ही VO2 Max, HRV, स्लीप डेटा और फटीग लेवल जैसी रिकवरी जानकारी भी Zepp ऐप के जरिए मिलती है।
सेंसर की बात करें तो इसमें BioTracker 6.0 PPG सेंसर (5PD + 2LED), एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, टेम्परेचर, जियोमैग्नेटिक और बैरोमेट्रिक अल्टीमीटर जैसे सेंसर दिए गए हैं। यह 24 घंटे हार्ट रेट, SpO2 और स्ट्रेस मॉनिटरिंग भी सपोर्ट करता है।
लोकेशन ट्रैकिंग के लिए इसमें डुअल-बैंड GPS और 6 सैटेलाइट सिस्टम सपोर्ट मिलता है, जिससे रनिंग और आउटडोर एक्टिविटी में बेहतर एक्यूरेसी मिलती है। इसमें 170 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स और 32GB स्टोरेज भी दिया गया है।
बैटरी के मामले में यह स्मार्टवॉच 540mAh बैटरी के साथ आती है, जो Amazfit के मुताबिक सामान्य इस्तेमाल में 20 दिन तक चल सकती है। हेवी यूज में 10 दिन और AOD मोड में 8 दिन तक बैकअप मिलने का दावा किया गया है। वहीं GPS मोड में यह करीब 29-31 घंटे तक चलने की बात कही गई है। इसके अलावा इसमें 5ATM वॉटर रेसिस्टेंस, डुअल-मोड फ्लैशलाइट, म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल, नोटिफिकेशन सपोर्ट और स्मार्ट फीचर्स जैसे To-Do लिस्ट और कैलेंडर रिमाइंडर भी शामिल हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक