Motorola की स्मार्टवॉच में वापसी, Moto Watch भारत में लॉन्च, कीमत Rs 6 हजार के अंदर

Motorola ने भारत में Moto Watch लॉन्च की है, जो लंबी बैटरी लाइफ और हेल्थ ट्रैकिंग पर फोकस करती है।

Motorola की स्मार्टवॉच में वापसी, Moto Watch भारत में लॉन्च, कीमत Rs 6 हजार के अंदर

Photo Credit: Motorola

Moto Watch की भारत में कीमत 5,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Motorola Moto Watch में Wear OS की जगह कस्टम सॉफ्टवेयर दिया गया
  • स्मार्टवॉच 13 दिनों तक की बैटरी लाइफ का दावा करती है
  • Moto Watch की भारत में कीमत 5,999 रुपये रखी गई है
विज्ञापन

Morotola ने भारत में Moto Watch लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टवॉच पहली बार CES 2026 में ग्लोबली शोकेस की गई थी और 2019 में Moto 360 सीरीज बंद होने के बाद यह कंपनी की ओर से सबसे बड़ा और डायरेक्ट स्मार्टवॉच लॉन्च माना जा रहा है। इससे पहले Motorola के नाम से जो वियरेबल्स आए थे, वे लाइसेंस्ड प्रोडक्ट्स थे, जबकि Moto Watch को कंपनी ने खुद डिजाइन और डेवलप किया है। नया Moto Watch Android 12 या उससे ऊपर चलने वाले Android फोन्स को सपोर्ट करता है और इसमें Wear OS की जगह कंपनी का खुद का सॉफ्टवेयर दिया गया है।

डिजाइन और डिस्प्ले की बात करें तो Moto Watch में राउंड डायल डिजाइन दिया गया है। इसमें 47mm का एल्यूमिनियम केस मिलता है, जिसके साथ 1.4-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन है। स्मार्टवॉच का साइज 47 x 47 x 12mm है और इसका वजन करीब 35 ग्राम बताया गया है। इसमें 22mm इंटरचेंजेबल स्ट्रैप्स और 26 इनबिल्ट वॉच फेसेस दिए गए हैं।

ड्यूरेबिलिटी के लिए Moto Watch को IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है, साथ ही यह 1 ATM वाटर रेटिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, यह वॉच डेली यूज और वर्कआउट्स के लिए बनाई गई है, लेकिन इसे प्रोफेशनल स्विमिंग या डाइविंग वॉच के तौर पर पोजिशन नहीं किया गया है।

बैटरी की बात करें तो Motorola का दावा है कि Moto Watch रेज-टू-वेक मोड में 13 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकती है। वहीं, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले ऑन रहने पर यह करीब 7 दिनों तक चल सकती है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है और कंपनी के मुताबिक, सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग से लगभग एक दिन का बैकअप मिल सकता है।

हेल्थ और फिटनेस फीचर्स के लिए Motorola ने Polar के साथ पार्टनरशिप की है। Moto Watch में कंटिन्यूअस हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग, स्लीप एनालिसिस, स्टेप और कैलोरी ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें डुअल-फ्रीक्वेंसी GPS दिया गया है, जो L1 और L5 बैंड्स को सपोर्ट करता है।

सॉफ्टवेयर फीचर्स की बात करें तो Moto Watch में नोटिफिकेशन मिररिंग, Bluetooth कॉलिंग के लिए इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर, और AI-बेस्ड स्मार्ट नोटिफिकेशन्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। हालांकि, इसमें फिलहाल थर्ड-पार्टी ऐप्स या Wear OS जैसा ऐप इकोसिस्टम नहीं दिया गया है। कंपनी इसे अपनी Smart Connect सर्विस के जरिए Moto Things इकोसिस्टम से जोड़ रही है, जो अभी शुरुआती स्टेज में बताया जा रहा है।

Moto Watch की भारत में कीमत 5,999 रुपये रखी गई है, जो ऑफर्स के बाद की प्राइस बताई गई है। यह स्मार्टवॉच 30 जनवरी से दोपहर 12 बजे से Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। Motorola इस वॉच को Matte Black और Matte Silver फिनिश में पेश कर रहा है, जिसमें Pantone-लेबल्ड स्ट्रैप्स के अलग-अलग कलर ऑप्शन्स दिए गए हैं, जिनमें Volcanic Ash, Parachute Purple, Herbal Garden और Mocha Mousse लेदर स्ट्रैप शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »