• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Pebble ने लॉन्‍च की बच्‍चों की स्‍मार्टवॉच, 4G कॉलिंग, कैमरा, GPS ट्रैकिंग समेत कई सुविधाएं, जानें प्राइस

Pebble ने लॉन्‍च की बच्‍चों की स्‍मार्टवॉच, 4G कॉलिंग, कैमरा, GPS ट्रैकिंग समेत कई सुविधाएं, जानें प्राइस

Pebble Junior 4G Kids Smartwatch : इसमें 1.7 इंच का डिस्‍प्‍ले है। वॉच के साथ लैवेंडर और ब्‍लू कलर के स्‍ट्रैप्‍स आते हैं, जिन्‍हें पसंद के मुताबिक बदला जा सकेगा।

Pebble ने लॉन्‍च की बच्‍चों की स्‍मार्टवॉच, 4G कॉलिंग, कैमरा, GPS ट्रैकिंग समेत कई सुविधाएं, जानें प्राइस

Photo Credit: amazon

लाइव लोकेशन ट्रैकिंग का ऑप्‍शन भी इस वॉच में मिलता है। दावा है कि यह 250 मीटर की एक्‍युरेसी के साथ काम करती है।

ख़ास बातें
  • Pebble ने लॉन्‍च की बच्‍चों की स्‍मार्टवॉच
  • 4G कॉलिंग, कैमरा, जीपीएस ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं
  • बॉक्‍स में एक्‍स्‍ट्रा स्‍ट्रैप दे रही है कंपनी
विज्ञापन
Pebble Kids Smartwatch : जाने-माने ब्रैंड पेबल (Pebble) ने नई स्‍मार्टवॉच लॉन्‍च की है। यह किड्स स्‍मार्टवॉच है, जिसका नाम Pebble Junior 4G Smartwatch रखा गया है। इसमें 1.7 इंच का डिस्‍प्‍ले है। वॉच के साथ लैवेंडर और ब्‍लू कलर के स्‍ट्रैप्‍स आते हैं, जिन्‍हें पसंद के मुताबिक बदला जा सकेगा। बच्‍चों की इस वॉच में बिल्‍ट-इन कैमरा है, जो वीडियो कॉलिंग समेत दूसरे कामों में मदद करता है। यह वॉच 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है, जिससे वॉइस कॉल करना आसान हो जाता है। लाइव लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा भी इसमें है। 
 

Pebble Junior 4G Kids Smartwatch Price in India 

Pebble Junior 4G Kids स्‍मार्टवॉच की कीमत 5,999 रुपये है। इसे एमेजॉन के अलावा Pebblecart.com से लिया जा सकता है। 
 

Pebble Junior 4G Kids Smartwatch Features, Specifications 

Pebble Junior 4G Kids स्‍मार्टवॉच का मॉडल नंबर PFB84 JUNIOR है। इसका बॉडी कवर और स्‍ट्रैप्‍स एक दूसरे से अलग हो जाते हैं, ताकि बच्‍चे अपना पसंदीदा कलर स्‍ट्रैप वॉच में लगा पाएं। वॉच का लुक ऐसा है, जिससे ये बच्‍चों को एक बार में पसंद आ सकता है। इसमें 1.7 इंच का HD डिस्‍प्‍ले दिया गया है। वॉच में बिल्‍ट-इन कैमरा लगा है और यह टु-वे वीडियो कॉलिंग को सपोर्ट करती है। वॉइस कॉलिंग के लिए इसमें 4G कनेक्टिविटी की सुविधा है यानी पैरंट्स बच्‍चे को कॉल कर पाएंगे, अगर वह उनसे दूर पार्क, स्‍कूल में है। 

लाइव लोकेशन ट्रैकिंग का ऑप्‍शन भी इस वॉच में मिलता है। दावा है कि यह 250 मीटर की एक्‍युरेसी के साथ काम करती है। पैरंट्स को जियो फेंसिंग का सपोर्ट मिल जाता है। इसका मतलब है कि अगर पैरंट्स ने बच्‍चे को पार्क में खेलने भेजा है, तो वह उस एरिया को लिमिट कर सकते हैं। अगर बच्‍चा पार्क से बाहर गया तो पैरंट्स को अलर्ट मिल जाएगा।  

अन्‍य फीचर्स की बात करें, तो वॉच की मदद से बच्‍चे सेल्‍फी ले पाएंगे। वॉइस और इमोजी के रूप में चैट कर पाएंगे। इसमें स्‍टॉपवॉच, कैलकुलेटर भी दिया जाएगा। हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 और स्‍टेप ट्रैकर वॉच में लगा है यानी यह वॉच बच्‍चों को बताएगी कि वह कितने कदम चलते हैं। 

इसे IP67 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि वॉच वॉटरप्रूफ है। मैग्‍नेटिक चार्जिंग का सपोर्ट इसमें है और चार्जिंग में करीब ढाई घंटे लगते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »