Google Tv Features

Google Tv Features - ख़बरें

  • घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
    Lumio ने भारत में Arc 7 (2026) Projector लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने पिछले साल के मॉडल के मुकाबले कई अपग्रेड के साथ पेश किया है। इसमें नया Arc Light Engine 2 दिया गया है, जो 500 ANSI Lumens की ब्राइटनेस और 1700:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो देता है। प्रोजेक्टर 120 इंच तक की स्क्रीन पर कंटेंट दिखा सकता है। इसमें Android 14 पर आधारित Google TV, Gemini और 32GB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा ऑटो कीस्टोन, ऑटोफोकस और ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस जैसे फीचर्स भी हैं। Lumio Arc 7 की कीमत ₹34,999 है और बिक्री 8 अक्टूबर से शुरू होगी।
  • Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
    Vu Televisions ने भारत में अपनी नई Vu Glo Mini-LED TV सीरीज लॉन्च कर दी है। इस लाइनअप में 43, 50, 55 और 65-इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल शामिल हैं। टीवी में 4K QD Mini-LED डिस्प्ले, Full Array Local Dimming, VuON AI प्रोसेसर, 50W 2.2-चैनल VuFX ऑडियो सिस्टम और Google TV दिया गया है। इसके अलावा 120Hz High-Speed Refresh, VRR, ALLM और Dolby Vision जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। नई सीरीज की शुरुआती कीमत 42,500 रुपये है और इसकी बिक्री Amazon व Vu के अधिकृत रिटेल चैनलों के जरिए शुरू हो गई है।
  • Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
    Haier HQLED P7 Pro Series स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च हो गए हैं, जिसमें 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच डिस्प्ले शामिल है। Haier HQLED P7 Pro Series के 43 इंच मॉडल की कीमत 35,990 रुपये, 50 इंच मॉडल की कीमत 43,490 रुपये, 55 इंच मॉडल की कीमत 49,990 रुपये, 65 इंच मॉडल की कीमत 67,990 रुपये और 75 इंच मॉडल की कीमत 90,990 रुपये है।
  • Google का खूबसूरत Home Smart Speaker अगले हफ्ते हो सकता है लॉन्च! बड़ा खुलासा
    Google Home Smart Speaker जल्द ही मार्केट में लॉन्च होने वाला है। हाल ही में एक रिटेलर लिस्टिंग में स्पीकर की लॉन्च डेट 25 जून सामने आई थी। अब गूगल की ओर से पुष्टि कर दी गई है कि यह स्पीकर अगले हफ्ते ही मार्केट में लॉन्च होने वाला है।
  • Kodak के सस्ते TV भारत में 32, 40, और 43 इंच साइज में लॉन्च, Rs 10,999 से शुरू कीमत
    Kodak के नए स्मार्ट TV भारत में लॉन्च किए गए हैं। ये टीवी 32 इंच से लेकर 43 इंच साइज में आते हैं। इनमें क्वाडकोर चिपसेट लगा है और ये Google TV 5.0 पर रन करते हैं। कंपनी ने इन्हें अफॉर्डेबल प्राइस में लॉन्च किया है और कीमत 11 हजार रुपये से भी कम में शुरू होती है।
  • Thomson ने भारत में लॉन्च किए नए Google 5.0 QLED TV, जानें फीचर्स
    Thomson ने भारतीय बाजार में Thomson QLED Google 5.0 TV लॉन्च कर दिया है। QLED Google 5.0 TV के 32 इंच मॉडल की कीमत 10,999 रुपये, 40 इंच मॉडल की कीमत 15,999 और 43 इंच मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। QLED Google 5.0 TV रेंज बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। QLED Google 5.0 TV में 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच जैसे तीन स्क्रीन साइज उपलब्ध हैं, जिनकी ब्राइटनेस डिस्प्ले 350 निट्स ब्राइटनेस है।
  • Xiaomi ने भारत में लॉन्च किए 75 इंच तक के QD Mini LED TV, प्री-बुकिंग में Rs 10 हजार की छूट!
    Xiaomi ने भारत में S Mini LED TV सीरीज लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत 51,999 रुपये है। इस सीरीज में 55, 65 और 75 इंच के मॉडल शामिल हैं। टीवी में QD Mini LED टेक्नोलॉजी, 1200 निट्स ब्राइटनेस और 4K रिजॉल्यूशन मिलता है। इसमें Dolby Vision, HDR10+ और Filmmaker Mode का सपोर्ट दिया गया है। ऑडियो के लिए 34W स्पीकर सेटअप मिलता है। टीवी PatchWall इंटरफेस पर चलते हैं और AirPlay, Google Cast जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करते हैं। प्री-बुकिंग 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।
  • Intex का नया QLED TV भारत में लॉन्च, Dolby Vision और HDR के साथ 75-इंच तक साइज
    Intex ने भारत में नए 65-इंच और 75-इंच QLED 4K Ultra HD स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। इस लाइनअप में Google TV प्लेटफॉर्म, Dolby Vision, HDR और MEMC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। टीवी में 400 निट्स से ज्यादा ब्राइटनेस, क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2GB RAM मिलता है। इसके अलावा Dolby Atmos सपोर्ट और इनबिल्ट Chromecast भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह टीवी बड़े स्क्रीन और स्मार्ट फीचर्स की बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं।
  • 65-इंच साइज, HDR10 सपोर्ट और गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Haier H5E 4K TV सीरीज, कीमत Rs 26 हजार से शुरू
    Haier ने भारत में H5E 4K TV सीरीज लॉन्च कर दी है। यह सीरीज उन यूजर्स को टारगेट करती है, जो किफायती कीमत में बड़े साइज का 4K स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं। Haier H5E सीरीज चार स्क्रीन साइज में आती है, जिनकी कीमत 25,990 रुपये से शुरू होती है। टीवी में 4K HDR10 डिस्प्ले, MEMC सपोर्ट और Dolby Audio दिया गया है। यह सीरीज Google TV पर चलती है और रिपब्लिक डे सेल के दौरान Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
  • 32 इंच बड़े डिस्प्ले के साथ सस्ता टीवी Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें खास फीचर्स
    Xiaomi ने स्मार्ट TV लाइनअप में नया और अफॉर्डेबल TV लॉन्च किया है। कंपनी ने Xiaomi TV A Pro 32 2026 को लॉन्च किया है जो QLED डिस्प्ले के साथ आता है। अफॉर्डेबल प्राइस में यह टीवी एक प्रीमियम डिस्प्ले लेकर आता है। इसमें 90% DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट दिया गया है। टीवी में HDR10 और HLG सपोर्ट भी मिल जाता है।
  • Dish TV ने भारत में लॉन्च किए VZY स्मार्ट TVs, जानें प्राइस, फीचर्स
    Dish TV की VZY स्मार्ट TV की रेंज में 32 इंच HD से लेकर 55 इंच UHD QLED तक सात मॉडल शामिल हैं। इन स्मार्ट टेलीविजंस के प्राइसेज 12,000 रुपये से 45,000 रुपये के बीच हैं। इन टेलीविजंस की मैन्युफैक्चरिंग थर्ड पार्टी से कराई जा रही है। ये Google के स्मार्ट TV प्लेटफॉर्म पर चलते हैं। Dish TV के टेलीविजंस को बड़े रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।
  • Panasonic ने लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के 21 स्मार्ट टीवी मॉडल्स, कीमत Rs 17,990 से शुरू
    Panasonic ने भारत में अपनी नई P-Series TV रेंज लॉन्च कर दी है, जिसमें फ्लैगशिप ShinobiPro MiniLED सीरीज भी शामिल है। इस लाइनअप में कुल 21 मॉडल शामिल हैं, जिनमें 4K Google TV, Full HD और HD Ready वेरिएंट भी हैं। Panasonic P-Series TV की शुरुआती कीमत 17,990 रुपये रखी गई है, जबकि टॉप मॉडल ShinobiPro MiniLED सीरीज की कीमत 3,19,990 रुपये तक जाती है। इसमें 65-इंच वेरिएंट की कीमत 1,84,990 रुपये और 75-इंच वर्जन की कीमत 3,19,990 रुपये तय की गई है। ये सभी मॉडल्स Panasonic के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स के अलावा चुनिंदा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध हैं।
  • Lumio ने लॉन्च किए Arc 5, Arc 7 प्रोजेक्टर्स, Netflix और Google TV के लिए सपोर्ट
    कंपनी के Arc 5 का प्राइस 19,999 रुपये और Arc 7 का 34,999 रुपये का है। ई-कॉमर्स साइट Amazon की Prime Day सेल में 12 जुलाई को Arc 7 को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस सेल के दौरान Lumio Arc 7 का प्राइस 29,999 रुपये (कार्ड ऑफर्स सहित) होगा। Lumio Arc 5 की बिक्री जुलाई के अंतिम सप्ताह में एमेजॉन पर होगी।
  • Sony ने भारत में लॉन्च की Bravia 8 II QD-OLED TV सीरीज,  जानें प्राइसेज, फीचर्स
    ये स्मार्ट TVs दो स्क्रीन साइज - 55 इंच और 65 इंच में हैं। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) फीचर्स, XR कॉन्ट्रास्ट बूस्टर और XR Triluminos Max कलर टेक्नोलॉजी दी गई है। इन TVs में Acoustic Surface Audio+ टेक्नोलॉजी के साथ ही Dolby Atmos और Dolby Vision के लिए सपोर्ट है। इस QD-OLED TV सीरीज के 55 इंच वाले K-55XR80M2 मॉडल का प्राइस 2,46,990 रुपये और 65 इंच वाले K-65XR80M2 का 3,41,990 रुपये का है।
  • 85 इंच बड़ा 4K QLED स्मार्ट TV TCL ने किया लॉन्च, 60Hz, Dolby Vision से लैस, जानें कीमत
    TCL ने अपने बिग-स्क्रीन टीवी सेग्मेंट में नया 85 इंच बड़ा Q5K Google TV लॉन्च किया है। इस टीवी में 4K QLED डिस्प्ले मिलता है। कंपनी ने Dolby Vision जैसे फीचर्स का सपोर्ट भी इसमें दिया है। जैसा कि नाम से भी पता चलता है कि टीवी Google TV पर ऑपरेट करता है जबकि इससे पहले वाला मॉडल Fire TV इंटरफेस पर चलता था। टीवी में HDR10+, HDR10, और HLG का सपोर्ट है जिससे यह कंटेंट व्यूइंग का बेहतर एक्सपीरियंस दे सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »