32 इंच बड़े डिस्प्ले के साथ सस्ता टीवी Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें खास फीचर्स

अफॉर्डेबल प्राइस में Xiaomi TV A Pro 32 2026 एक प्रीमियम डिस्प्ले लेकर आता है। इसमें 90% DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट दिया गया है।

32 इंच बड़े डिस्प्ले के साथ सस्ता टीवी Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें खास फीचर्स

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi TV A Pro 32 2026 में कंपनी ने 32 इंच का QLED पैनल दिया है।

ख़ास बातें
  • टीवी में 90 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट है।
  • टीवी Google TV पर रन करता है।
  • इसमें बिल्ट-इन Google Assistant का सपोर्ट भी दिया गया है।
विज्ञापन

Xiaomi ने स्मार्ट TV लाइनअप में नया और अफॉर्डेबल TV लॉन्च किया है। कंपनी ने Xiaomi TV A Pro 32 2026 को लॉन्च किया है जो QLED डिस्प्ले के साथ आता है। अफॉर्डेबल प्राइस में यह टीवी एक प्रीमियम डिस्प्ले लेकर आता है। इसमें 90% DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट दिया गया है। टीवी में HDR10 और HLG सपोर्ट भी मिल जाता है। यह 10W के डुअल स्पीकर्स से लैस है जिसके साथ में कंपनी ने Dolby Audio, DTS-X, और DTS Virtual:X जैसे फीचर्स का सपोर्ट दिया है। आइए जानते हैं इसके अन्य खास फीचर्स और कीमत के बारे में। 

Xiaomi TV A Pro 32 2026 Price

Xiaomi TV A Pro 32 2026 की कीमत MYR 619 (लगभग 20,000 रुपये) है। अलग-अलग मार्केट्स के अनुसार कंपनी ने टीवी की कीमत को अलग-अलग रखा है। अधिक जानकारी के लिए कंपनी संबंधित अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है। 

Xiaomi TV A Pro 32 2026 Specifications

Xiaomi TV A Pro 32 2026 में कंपनी ने 32 इंच का QLED पैनल दिया है। टीवी में 1,366 × 768 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। शाओमी का दावा है कि टीवी में 90 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट है। इसमें HDR10 और HLG जैसे डाइनेमिक रेंज का सपोर्ट भी दिया गया है जिससे टीवी में लाइव स्ट्रीमिंग का भी अच्छा अनुभव मिल सके। टीवी Google TV पर रन करता है और इसमें बिल्ट-इन Google Assistant का सपोर्ट भी दिया गया है जिससे वॉइस कमांड से भी टीवी को ऑपरेट किया जा सकता है। 

प्रोसेसिंग के लिए टीवी में Cortex-A53 चिप लगी है जिसके साथ में 1GB रैम है और 8GB की स्टोरेज दी गई है। ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए Mali-G31 ग्राफिक चिप इसमें लगी है। इसके अलावा टीवी में Chromecast स्टाइल की कास्टिंग, और Miracast सपोर्ट भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi (2.4/5GHz), Bluetooth 5.0 का सपोर्ट मिल जाता है। पोर्ट्स में दो HDMI पोर्ट्स, एक USB टाइप-ए पोर्ट दिया गया है। साउंड की बात करें तो टीवी में 10W के डुअल स्पीकर्स हैं जिनके साथ में कंपनी ने Dolby Audio, DTS-X, और DTS Virtual:X जैसे फीचर्स का सपोर्ट दिया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  10. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »