Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस

Haier ने भारतीय बाजार में Haier HQLED P7 Pro Series को लॉन्च कर दिया है। ये टीवी 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच की HQLED डिस्प्ले में आते हैं।

Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस

Photo Credit: Haier

Haier HQLED P7 Pro Series में एआई फीचर्स मिलते हैं।

ख़ास बातें
  • Haier HQLED P7 Pro Series में 43, 50, 55, 65 और 75 इंच डिस्प्ले मिलती है।
  • Haier HQLED P7 Pro Series में जेमिनी इंटीग्रेशन किया गया है।
  • Haier HQLED P7 Pro Series में दमदार AI फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन

Haier ने भारतीय बाजार में Haier HQLED P7 Pro Series को लॉन्च कर दिया है। ये टीवी 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच की HQLED डिस्प्ले में आते हैं। इन टीवी में 2जीबी रैम और 32जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।  टीवी जेमिनी इंटीग्रेशन के साथ Google TV से लैस है। यहां हम आपको Haier HQLED P7 Pro Series के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Haier HQLED P7 Pro Series Price

Haier HQLED P7 Pro Series के 43 इंच मॉडल की कीमत 35,990 रुपये, 50 इंच मॉडल की कीमत 43,490 रुपये, 55 इंच मॉडल की कीमत 49,990 रुपये, 65 इंच मॉडल की कीमत 67,990 रुपये और 75 इंच मॉडल की कीमत 90,990 रुपये है। टीवी लाइनअप भारतीय बाजार में रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है।

Haier HQLED P7 Pro Series Specifications

Haier HQLED P7 Pro Series में 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच की HQLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका 93% DCI-P3 कलर गेमट है। डिस्प्ले HDR सपोर्ट, डॉल्बी विजन और 50 इंच से ज्यादा के मॉडल HDR10+ का सपोर्ट करते हैं। ऑडियो सिस्टम के मामले में 50W 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम है, इसमें सबवूफर इंटीग्रेटेड है। टीवी डॉल्बी एटम्स, टोटल सॉनिक्स ऑडियो टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करते हैं। ये टीवी जेमिनी इंटीग्रेशन के साथ Google TV से लैस है। इसमें हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल सपोर्ट मिलता है।

टीवी में 2जीबी रैम और 32जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, हेकास्ट स्क्रीन मिररिंग, ब्लूटूथ स्पीकर मोड मिलता है। टीवी स्लिम बेजल यूनिबॉडी डिजाइन के साथ आता है। आई कंफर्ट के लिए टीयूवी रीनलैंड सर्टिफाइड लो ब्लू लाइट मिलता है। कंपनी टीवी के साथ 3 साल की वारंटी प्रदान करती है।  AI फीचर्स में AI HDR एन्हांसर, AI कलर बूस्ट, AI मोशन और AI नॉइज रिडक्शन है। गेमिंग फीचर्स के लिए 120Hz (DLG), MEMC, VRR, ALLM और गेमिंग बार शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »