Thomson ने भारत में अपनी नई गूगल 5.0 स्मार्ट क्यूएलईडी टीवी रेंज लॉन्च कर दी है।
Photo Credit: Thomson
Thomson QLED Google 5.0 TV में 43 इंच डिस्प्ले है।
Thomson ने भारत में अपनी नई गूगल 5.0 स्मार्ट क्यूएलईडी टीवी रेंज लॉन्च कर दी है। ये नए टीवी नए गूगल 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच साइज में उपलब्ध हैं। इन टीवी में दमदार परफॉर्मेंस के लिए ARM Cortex A55 क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इन टीवी में 1GB RAM + 8GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यहां हम आपको Thomson QLED Google 5.0 TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Thomson QLED Google 5.0 TV के 32 इंच मॉडल की कीमत 10,999 रुपये, 40 इंच मॉडल की कीमत 15,999 और 43 इंच मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। QLED Google 5.0 TV रेंज बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।
Thomson QLED Google 5.0 TV में 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच जैसे तीन स्क्रीन साइज उपलब्ध हैं, जिनकी ब्राइटनेस डिस्प्ले 350 निट्स ब्राइटनेस है। फुल एचडी रेडी स्मार्ट क्यूएलईडी टीवी में 40 वाट के दो इन-बिल्ट स्पीकर दिए गए हैं। बेहतर कंटेंट डिस्कवरी के लिए गूगल टीवी 5.0 प्लेटफॉर्म पर काम करता है। ये टीवी नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब बिल्ट-इन एक्सेस के साथ आते हैं। इसके अलावा ग्राहक गूगल प्ले स्टोर के जरिए 10,000 से ज्यादा ऐप्स और गेम्स डाउनलोड कर सकते हैं। इन टीवी में वॉइस कंट्रोल और हैंड्स-फ्री सर्च के लिए बिल्ट-इन गूगल एसिस्टेंट है।
टीवी में दमदार परफॉर्मेंस के लिए ARM Cortex A55 क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इन टीवी में 1GB RAM + 8GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। ये टीवी सिनेमा, डायनामिक, गेम, लो ब्लू, इको, पीसी मोड और अन्य कई पिक्चर मोड का सपोर्ट करते हैं। इन टीवी में AAC, AC3, EAC3 और अन्य फॉर्मेट के साथ डॉल्बी-रेडी ऑडियो सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, क्रोमकास्ट, ड्यूल बैंड वाई-फाई (2.4G + 5G), हेडफोन जैक, तीन HDMI और दो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। अन्य फीचर्स में Miracast, लाइव चैनल, फास्ट बूट, होटल मोड और ऑप्टिकल पोर्ट शामिल हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान