आजकल साइबर स्कैम सिर्फ फिशिंग मेल या नकली वेबसाइट तक सीमित नहीं रहे - अटैकर्स अब इलिगिटिमेट वेबसाइटों और सर्च/URL पैरामीटर्स का गलत यूज कर रहे हैं ताकि यूजर को भरोसा दिलाकर पैसा और एक्सेस चुरा सकें। इसी जून में भी खबर सामने आई थी कि कई बड़े नामों, जिनमें बैंक ऑफ अमेरिका, Netflix और Microsoft जैसे दिग्गज भी शामिल है, कि साइट्स पर इसी तरह के अटैक देखे गए, जहां खराब URLs के जरिए पेजों में फेक सपोर्ट नंबर और मालिशियस कंटेंट इंजेक्ट किया गया। इससे यूजर्स ने धोखे में आकर फोन करके स्कैमर्स से बात की और कई मामलों में पर्सनल/फाइनेंशियल डेटा लीक हुआ। चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
Google ने Pixel 9 Pro, 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold के लिए Extended Repair Program की घोषणा की है, जिसमें योग्य डिवाइसेज को तीन साल तक फ्री डिस्प्ले रिपेयर मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, कुछ यूनिट्स में वर्टिकल लाइन्स, स्क्रीन फ्लिकर और अन्य डिस्प्ले गड़बड़ियां देखी गई हैं। यह प्रोग्राम 8 दिसंबर 2025 से शुरू होगा और रिपेयर Google वॉक-इन या अधिकृत सर्विस सेंटर्स के जरिए किए जाएंगे। पानी से डैमेज, क्रैक्ड ग्लास या कवर-ग्लास टूटने वाले फोन प्रोग्राम में शामिल नहीं किए जाएंगे। रिपेयर के बाद 90 दिनों की वारंटी भी दी जाएगी। यह स्कीम उपभोक्ता के सामान्य कानूनी अधिकारों को प्रभावित नहीं करती।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने जा रहे महाकुंभ 2025 को डिजिटल स्वरूप देने के लिए गूगल ने प्रयागराज मेला प्राधिकरण के साथ एक एमओयू पर साइन किए हैं। यह एमओयू यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में साइन किया गया। इस समझौते के तहत गूगल (Google) 4000 हेक्टेयर एरिया में बसने जा रहे अस्थायी मेला शहर के लिए ‘नेविगेशन’ की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
Android 15 की रिलीज के साथ एंड्रॉयड में डिस्प्ले एक्सपीरियंस और भी स्मूद हो गया है। एंड्रॉयड 15 में अब फोन डिस्प्ले ट्रू वेरिएबल रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेंगे। इसे एडेप्टिव रिफ्रेश रेट भी कहते हैं यानि स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट के हिसाब से ही फोन रिफ्रेश रेट को एडजस्ट करता रहता है। इससे पावर की खपत भी कम होती है और यूजर एक्सपीरियंस भी बढ़ जाता है।
पहला चरण एजुकेशन होगा, जिसमें Google के अनुसार, कंटेंट से भरपूर चार लाइवस्ट्रीम में बिजनेस को जड़ से बनाने, शानदार ऐप्स और गेम विकसित करने, अपने ऐप्स और गेम्स सफलतापूर्वक लॉन्च करने और बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के बारे में बताया जाएगा।
BGMI को सर्विस प्रोवाइडर्स Google और Apple ने हटा दिया था। Krafton के YouTube पर एक नया BGMI प्लेयर सपोर्ट चैनल शुरू करने से इस गेम के जल्द आने का संकेत मिल रहा है
इनमें Apple iPhone 12 और उसके बाद के मॉडल, OnePlus 8 सीरीज, Oneplus Nord 2 और Oneplus 9R, 18 Samsung Galaxy स्मार्टफोन्स, 11 Motorola स्मार्टफोन्स, 7 Asus स्मार्टफोन, Google Pixel 6A, Honor 50, Lava Agni, LG Wing, Nokia XR20 और Tecno Pova 5G शामिल हैं।
फोन के नाम से समझ आता है कि Realme X50t 5G फोन में 5जी कनेक्टिविटी भी मिलेगी। गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग का कथित मॉडल नंबर RMX2052, इससे पहले Google Play listing supported devices लिस्टिंग में भी लिस्ट हुआ था।
गूगल ने गुजराती, पंजाबी, मलयालम और कन्नड़ सहित नौ और भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट उपलब्ध करा दिया है। अब पहले से ज़्यादा लोग अपनी पसंद की भाषा में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। गूगल ट्रांसलेशन से लेकर जीबोर्ड ऐप तक में बदलाव किए गए हैं।
हाल ही में आईओएस पर अपने गूगल सर्च ऐप में जीबोर्ड इंटीग्रेशन के बाद, सर्च दिग्गज़ गूगल ने अब जीमेल एंड्रॉयड ऐप में जीबोर्ड कीबोर्ड में जिफ़ सपोर्ट दे दिया है।
जीमेल ने अपने एंड्रॉयड जीमेल ऐप के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है। नए अपडेट के साथ ही एंड्रॉयड 7.1 और उसके बाद के वर्ज़न पर चल रहे ऐप में नए शॉर्टकट जोड़ दिए गए है। ऐप शॉर्टकट के अलावा, सर्च दिग्गज ने एंड्रॉयड पर ईमेल क्लाइंट के साथ टास्क एक्सचेंज करने के लिए सपोर्ट जारी कर दिया है।