• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank

कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank

Portronics ने Power Shutter Air 20K पावर बैंक भारत में लॉन्च किया है। इसमें 20,000mAh बैटरी, 15W Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और 20W Type-C PD आउटपुट मिलता है।

कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank

Photo Credit: Portronics

Portronics Power Shutter Air 20K में 20,000mAh बैटरी और Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग

ख़ास बातें
  • 20,000mAh बैटरी और 15W Qi2 मैग्नेटिक चार्जिंग
  • 20W Type-C PD और 22.5W तक कुल आउटपुट
  • Apple Watch समेत कई डिवाइस के साथ कम्पैटिबल
विज्ञापन

पावर बैंक अब सिर्फ फोन की बैटरी बढ़ाने तक सीमित नहीं रह गए हैं। खासकर जब एक ही डिवाइस से स्मार्टफोन, ईयरबड्स और स्मार्टवॉच जैसे कई गैजेट चार्ज करने हों, तब ज्यादा क्षमता के साथ बेहतर कनेक्टिविटी भी जरूरी हो जाती है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Portronics ने भारत में नया Power Shutter Air 20K लॉन्च किया है। यह 20,000mAh क्षमता वाला पावर बैंक है, जिसमें Qi2 आधारित मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के साथ 20W Type-C PD आउटपुट दिया गया है। इसमें Apple Watch के लिए सपोर्ट और बिल्ट-इन Type-C केबल जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

Power Shutter Air 20K में 20,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जिन्हें सफर या रोजाना इस्तेमाल के दौरान लंबे समय तक चार्जिंग बैकअप की जरूरत होती है। इसमें 15W Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग मिलती है। पावर बैंक में मजबूत मैग्नेट दिए गए हैं, जो चार्जिंग के दौरान फोन को सही जगह पर बनाए रखने में मदद करते हैं। वायरलेस चार्जिंग के अलावा इसमें 20W Type-C PD आउटपुट दिया गया है। इससे Type-C केबल के जरिए फोन और दूसरे कंपैटिबल डिवाइस को तेजी से चार्ज किया जा सकता है।

अगर वायरलेस और वायर्ड चार्जिंग दोनों का इस्तेमाल एक साथ किया जाए तो पावर बैंक 22.5W तक का कुल आउटपुट दे सकता है। यानी एक ही समय में एक से ज्यादा डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। Power Shutter Air 20K को कई तरह के डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। यह iPhone, Samsung Galaxy, Google Pixel, AirPods और Apple Watch समेत Qi2 और Type-C सपोर्ट वाले डिवाइस के साथ काम करता है।

खास बात यह है कि इसमें अलग से निकलने वाली Type-C केबल भी दी गई है। इससे पावर बैंक के साथ चार्जिंग केबल अलग से रखने की जरूरत कम हो जाती है। पावर बैंक में डिजिटल LED बैटरी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें बची हुई बैटरी प्रतिशत के रूप में दिखाई देती है। इससे यूजर को आसानी से पता चल जाता है कि पावर बैंक में कितनी चार्जिंग बाकी है और इसे दोबारा चार्ज करने का समय कब आ गया है। कंपनी ने इसमें चार्जिंग के दौरान पावर मैनेजमेंट और तापमान को संभालने के लिए स्मार्ट पावर मैनेजमेंट भी दिया है।

डिजाइन की बात करें तो Power Shutter Air 20K को गोल किनारों और चिकने फिनिश के साथ तैयार किया गया है। इसमें सामने की तरफ गोल मैग्नेटिक चार्जिंग पैड दिया गया है। पावर बैंक में इसे आसानी से साथ ले जाने के लिए लैनयार्ड लूप भी मिलता है। इसे Black, Blue और Orange रंगों में खरीदा जा सकता है।

Portronics Power Shutter Air 20K का MRP ₹4,999 है। हालांकि, कंपनी की वेबसाइट पर इसे फिलहाल ₹2,499 की विशेष कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी मिलती है। यह पावर बैंक Portronics की वेबसाइट के अलावा Amazon, Flipkart और दूसरे ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »