Google Search में Dark Mode को ऐसे करें एक्टिवेट

सितंबर 2021 में Google Support पर एक पोस्ट के माध्यम से Google Search के लिए appearance settings की घोषणा की गई थी।

Google Search में Dark Mode को ऐसे करें एक्टिवेट

Dark Mode कॉन्ट्रास्ट रेश्यो को कम से कम बनाकर रखता है जिससे कि पढ़ने में आसानी होती है। 

ख़ास बातें
  • मोबाइल पर Google Search में मई 2020 से डार्क मोड है।
  • नई सेटिंग्स में तीन विकल्प हैं - Device default, Dark या Light।
  • डार्क मोड आंखों पर कम दबाव पड़ने देता है।
विज्ञापन
Google Search उन टूल में से है जिसको हम अपनी डेली लाइफ में अधिकतर चीजों में इस्तेमाल करते हैं। मगर जब हम किसी अंधेरे कमरे में चमकती सफेद स्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं तो आंखों को परेशानी होती है। अंधेरे कमरे में आखों के सामने अत्यधिक सफेदी और चमक हमें अखर सकती है। इसके लिए Google Search में डार्क मोड भी आता है। हम आपको बता रहे हैं कि आप अपने डेस्कटॉप पर गूगल सर्च डार्क मोड को कैसे एक्टिवेट कर सकते हैं। डार्क और लाइट मोड के साथ अब एक तीसरी सेंटिग भी यूजर्स को मिलती है। तीसरे ऑप्शन के रूप में आपको जो सेटिंग मिलती है उसमें गूगल सर्च के लिए अपीयरेंस सेटिंग आपके कम्प्यूटर की डिफॉल्ट थीम के साथ सिंक हो जाती है। इससे आप डार्क मोड On/Off करने के लिए एक टाइम भी सेट कर सकते हैं। डार्क मोड आंखों पर कम दबाव पड़ने देता है। यह कॉन्ट्रास्ट रेश्यो को कम से कम बनाकर रखता है जिससे कि पढ़ने में आसानी होती है। 

सितंबर 2021 में Google Support पर एक पोस्ट के माध्यम से Google Search के लिए appearance settings की घोषणा की गई थी। नई सेटिंग्स में तीन विकल्प हैं - Device default, Dark या Light। पोस्ट में यह भी बताया गया है कि नई डार्क मोड सेटिंग्स 9 सितंबर को यूजर्स के लिए शुरू हो गई हैं और आने वाले हफ्तों में धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगी।
 

How to activate Dark Mode in Google Search

घोषणा में बताया गया है कि नई अपीयरेंस सेटिंग्स Google होमपेज, सर्च रिजल्ट पेज, सर्च सेटिंग्स, अन्य लिंक किए गए वेबपेज के लिए लागू होंगी। डिवाइस डिफ़ॉल्ट सेटिंग अपने आप से ही डिवाइस की कलर स्कीम से मेल खाती है। डार्क सेटिंग डार्क बैकग्राउंड पर लाइट टेक्स्ट दिखाती है और लाइट सेटिंग्स इसके विपरीत है। गैजेट्स 360 भी गूगल सर्च पर अपीयरेंस सेटिंग को बदलने में सक्षम था। Google Search पर डार्क मोड को इन स्टेप्स के द्वारा एक्टिवेट किया जा सकता है। 
  1. अपने वेब ब्राउजर में google.com टाइप करके Google Search खोलें।
  2. Google Search होमपेज पर निचले दाएं कोने में, Settings पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद Appearance पर क्लिक करें; यदि यह सेटिंग के अंतर्गत दिखाई नहीं दे रहा है तो Search Settings पर क्लिक करें और फिर खुलने वाले पेज के बाएं पैनल से Appearance पर क्लिक करें।
  4. Device default, Dark या Light में से कोई भी चुनें और बॉटम में Save पर क्लिक कर दें।  
Google ने सबसे पहले दिसंबर 2020 में डेस्कटॉप पर Google Search के लिए डार्क मोड फीचर का परीक्षण शुरू किया। मोबाइल पर Google Search में मई 2020 से डार्क मोड है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »