• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • गूगल ट्रांसलेट व जीबोर्ड में और ज़्यादा भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट उपलब्ध

गूगल ट्रांसलेट व जीबोर्ड में और ज़्यादा भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट उपलब्ध

गूगल ट्रांसलेट व जीबोर्ड में और ज़्यादा भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट उपलब्ध
विज्ञापन
गूगल ने गुजराती, पंजाबी, मलयालम और कन्नड़ सहित नौ और भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट उपलब्ध करा दिया है। अब पहले से ज़्यादा लोग अपनी पसंद की भाषा में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। गूगल ट्रांसलेट से लेकर जीबोर्ड ऐप तक में बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही गूगल सर्च में अब हिंदी डिक्शनरी फ़ीचर को भी जोड़ा गया है। गूगल जीबोर्ड ऐप अब 22 से भी ज़्यादा भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है। बता दें कि गूगल ने पिछले महीने ही अपनी ट्रांसलेशन सर्विस में मशीन लर्निंग आधारित ट्रांसलेशन को जोड़ा था।

‘न्यूरल मशीन ट्रांसलेशन’ पर आधारित यह प्रणाली अंग्रेजी और नौ व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाली भारतीय भाषाओं हिंदी, बांग्ला, मराठी, तमिल, तेलुगू, गुजराती, पंजाबी, मलयालम और कन्नड़ में अनुवाद कर पाएगी।

नई 'न्यूरल मशीन ट्रांसलेशन' तकनीक पूरे वाक्य का अनुवाद करेगी। इससे पहले गूगल अलग-अलग शब्दों का अनुवाद कर वाक्य को टुकड़ों में बांट देता था। अब नई तकनीक से बेहतर अनुवाद उपलब्ध हो सकेगा। यह नई अनुवाद क्षमता गूगल सर्च और मैप के लिए मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर उपलब्ध होगी। गूगल ट्रांसलेशन सर्विस को ऐप डाउनलोड कर और सीधे वेबसाइट से इस्तेमाल किया जा सकता है।

गूगल क्रोम ब्राउज़र के बिल्ट-इन ट्रांसलेसन फ़ीचर में भी सुधार किया गया है। गूगल क्रोम में भी न्यूरल मशीन ट्रांसलेशन तकनीक को जोड़ दिया गया है। ऊपर बताई गईं नई नो भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी आ गयाा है। अब किसी पेज को पहले से ज़्यादा बेहतर क्वालिटी के साथ भारतीय भाषाओं में पढ़ा जा सकेगा।

पिछले साल लॉन्च हुए गूगल के लोकप्रिय जीबोर्ड में भी अब 11 नई भारतीय भाषाओं के सपोर्ट को जोड़ दिया गया है। अब यह कुल 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। नए अपडेट के साथ जीबोर्ड में टेक्स्ट एडिटिंग टूल जैसे सेलेक्ट, कॉपी और पेस्ट को जोड़ा गया है। इसके अलावा कीबोर्ड के बटन को भी आसानी से छोटा-बड़ा किया जा सकता है। यानी टाइपिंग पहले से ज़्यादा आसान होगी।

सर्च इंजन ने गूगल सर्च में हिंदी डिक्शनरी का विकल्प दे दियाय है। अब सर्च से ही किसी हिंदी शब्द का अर्थ पता लग जाएगा। गूगल के मुताबिक, यह ट्रांसलिट्रेशन भी सपोर्ट करता है। यानी हिंदी शब्द को रोमन में लिखने पर हिंदी में अर्थ बताएगा।

गूगल के उपाध्यक्ष भारत एवं दक्षिण पूर्व एशिया राजन आनंदन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत में 23.4 करोड़ भारतीय भाषा के प्रयोगकर्ता हैं, जो ऑनलाइन हैं, जबकि अंग्रेजी वेब के प्रयोगकर्ताओं की संख्या 17.5 करोड़ है। अगले चार साल में 30 करोड़ और भारतीय भाषाओं के प्रयोगकर्ताओं के ऑनलाइन आने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »