• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • इन 116 स्मार्टफोन पर सपोर्ट करेगा Airtel 5G, क्या आपका फोन भी है इस लिस्ट में?

इन 116 स्मार्टफोन पर सपोर्ट करेगा Airtel 5G, क्या आपका फोन भी है इस लिस्ट में?

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा था कि केंद्र सरकार 2 साल के भीतर देश भर में 5G सर्विस को कवर करने का इरादा रखती है।

इन 116 स्मार्टफोन पर सपोर्ट करेगा Airtel 5G, क्या आपका फोन भी है इस लिस्ट में?

116 में से कई स्मार्टफोन को 5G एक्टिवेट करने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट की जरूरत होगी

ख़ास बातें
  • लिस्ट में Apple, Samsung, Xiaomi, Oppo, OnePlus सहित कई ब्रांड्स शामिल
  • कई स्मार्टफोन ब्रांड्स 5G इनेबल करने के लिए फोन के लिए जारी करेंगे अपडेट
  • Jio भी दिवाली तक दिल्ली, मुंबई सहित कई प्रमुख शहरों में शुरू करेगी सर्विस
विज्ञापन
Airtel ने हाल ही में भारत के आठ शहरों में 5G सर्विस शुरू की। जाहिर है कि टेलीकॉम ऑपरेटर्स द्वारा दी जाने वाली 5G सर्विस का इस्तेमाल 5G सपोर्टेड डिवाइस पर ही किया जा सकता है। ऐसे में कंपनी ने उन 116 हैंडसेट की एक लिस्ट जारी की है, जो एयरटेल के नेटवर्क पर 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। इस लिस्ट में Apple, Samsung, Xiaomi, Oppo, OnePlus, Realme, Vivo और iQoo के स्मार्टफोन मौजूद हैं।

Airtel ने उन 116 स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है, जो कंपनी द्वारा दिए जाने वाले 5G नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं। इनमें Apple, Samsung, Xiaomi, Oppo, OnePlus, Realme, Vivo, iQoo, Nothing, Infinix, Motorola, Asus, Google, Honor, Lava, LG, Nokia और Tecno के स्मार्टफोन शामिल हैं।

हालांकि, इनमें से विभिन्न ब्रांड्स के कई स्मार्टफोन को 5G एक्टिवेट करने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट की जरूरत है, जिनके आने वाले हफ्तों या महीनों में जारी किए जाने की उम्मीद है। इनमें Apple iPhone 12 और उसके बाद के मॉडल, OnePlus 8 सीरीज, Oneplus Nord 2 और Oneplus 9R, 18 Samsung Galaxy स्मार्टफोन्स, 11 Motorola स्मार्टफोन्स, 7 Asus स्मार्टफोन, Google Pixel 6A, Honor 50, Lava Agni, LG Wing, Nokia XR20 और Tecno Pova 5G शामिल हैं।

आप इस पूरी लिस्ट में अपने स्मार्टफोन को भी ढूढ़ सकते हैं।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा था कि केंद्र सरकार 2 साल के भीतर देश भर में 5G सर्विस को कवर करने का इरादा रखती है।

रिलायंस जियो ने यह भी घोषणा की है कि वह इस साल दिवाली तक दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे कई प्रमुख शहरों में हाई-स्पीड 5G दूरसंचार सर्विस शुरू करेगी। इसके बाद, कंपनी 2023 के दिसंबर तक देश भर के प्रत्येक शहर, तहसील और तालुका में अपने 5G नेटवर्क का  विस्तार करने की प्लानिंग कर रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »