गूगल अलो एंड्रॉयड ऐप में कई नए फ़ीचर हुए शामिल

गूगल अलो एंड्रॉयड ऐप में कई नए फ़ीचर हुए शामिल
ख़ास बातें
  • गूगल अलो ऐप में नए अपडेट जारी कर दिए गए हैं
  • नए अपडेट से मल्टीटास्किंग करना आसान हो गया है
  • इस अपडेट को सभी यूज़र में चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा रहा है
विज्ञापन
गूगल ने अपने एंड्रॉयड चैट ऐप्लिकेशन अलो को वर्ज़न 2.0 पर अपग्रेड कर दिया है। नए अपडेट के साथ ही अलो ऐप में कई सारे फ़ीचर शामिल हो गए हैं। हालांकि, अलो यूज़र गूगल की उम्मीद के मुताबिक यूज़र को आकर्षित करने में असफल रहा। अब हो सकता है कि नए फ़ीचर आने से यह ऐप कुछ नए यूज़र को अपनी तरफ खींच सके।

नए अपडेट के साथ ही गूगल अलो में मल्टीटास्किंग आसान हो गई है। और अब मल्टीटास्किंग के दौरान अलग-अलग स्क्रीन दिखेगा। मल्टीटास्किंग के अलावा इन अपडेट से ऐप शॉर्टकट, जिफ़ कीबोर्ड और क्विक रिप्लाई जैसे फ़ीचर भी आ गए हैं। वहीं इनकॉग्निटो बटन अलर्ट और लैंडस्केप मोड के लिए भी सपोर्ट जोड़ दिया गया है।

ऐप शॉर्टकट फ़ीचर से यूज़र होमस्क्रीन से ही ऐप में चैट कर सकता है। और यूज़र मल्टीपल विंडोज़ के सपोर्ट के साथ मल्टीटास्किंग कर सकते हैं। गूगल अलो नोटिफिकेशन से ही अब यूज़र क्विक रिप्लाई फ़ीचर के जरिए मैसेज का जवाब दे सकते हैं।

इन नए फ़ीचर का खुलासा अलो प्रोजेक्ट के सह-प्रमुख जस्टिन उब्रेति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर किया। दूसरे अपडेट की तरह ही इन अपडेट के ही कई चरणों में जारी होने की उम्मीद है। फिलहाल आईओएस ऐप के लिए इस तरह के किसी अपडेट आने की जानकारी नहीं दी गई है।

अलो भी किसी अन्य मैसेजिंग ऐप की तरह है। हालांकि, यह स्मार्ट रिप्लाई और गूगल असिस्टेंट जैसे फ़ीचर से लैस है। ये फ़ीचर इस ऐप को अलग पहचान देने का काम करेंगे। स्मार्ट रिप्लाई यूज़र को टेक्स्ट मैसेज लिखते वक्त सुझाव देता रहेगा। यह फ़ीचर हमें सबसे पहले इनबॉक्स बाय जीमेल में देखने को मिला था। यह फ़ीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके यूज़र के टैक्सटिंग के तरीके को पढ़ता है और इसके बाद अपनी समझ से यूज़र को मैसेज का सुझाव देता है। यह ऐप पर भेजे गए तस्वीरों को भी पढ़ता है और उसका जवाब भी सुझाता है।

अलो मैसेजिंग ऐप में गूगल असिस्टेंट भी इंटिग्रेटेड है। इसकी मदद से आप ऐप में सर्च कर पाएंगे। यूज़र इसी ऐप में रहकर होटल, फ्लाइट, थिएटर और इवेंट के बारे में सर्च कर पाएंगे। इसमें आपको मैप्स, यूट्यूब, और ट्रांसलेट जैसे टूल भी मिलेंगे। इस चैट ऐप में कुछ अनोखे फ़ीचर हैं। यूज़र ऐप में टेक्स्ट की साइज को भी बढ़ा पाएंगे। इसके अलावा किसी भी इमेज को अलो में भेजने से पहले उस पर लिख भी पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Google Allo Update, Android, Quick Replies
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  2. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  4. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  5. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  6. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  8. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  10. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »